तीव्र ज्वर में,
भीषण दर्द में।
घर में घर पर ही-
जो कोई अपना पुकारे,
क्या छोड़ देंगे उसे ईश्वर के सहारे?
पीड़ा से भरा वह चीख रहा था,
नजरों से अपनों को ढ़ूंढ़ रहा था।
सभी थे पास,
फर्क ना पड़ रहा था उन्हें ख़ास।
उन्हें यह था पक्का विश्वास,
ज्यादा नहीं बची है अब उसकी सांस।
अनसुनी कर उसकी पुकार-
धुन में अपनी लगे रहे,
मानो उसकी मृत्यु की ही प्रतीक्षा थे कर रहे!
तभी तो उसकी कराह पुकार को अनसुनी किया,
न दवा दिया न दुआ किया?
दुनिया में अपनी रहे खोए,
ऐसा परिचित दुश्मन के भी न होए।
जिन्होंने एक दृष्टि तक न डाली,
कम ना हुई उनके गालों की लाली!
तीमारदारी की बात छोड़िए,
ग्लास एक पानी तक न दिए।
अबोध बालकों ने समझ भर सेवा किया,
ईश्वर ने बस उनकी ही प्रार्थना से ही उसे शिफा किया।
भविष्य उनका न हो अंधकारमय,
तरक्की पर ना हो कोई संशय!
इसलिए हरा पाता है वो अक्सर मौत को , दुश्मनों से भरी फौज को।
भगवान बचाएं ऐसे लोगों से,
ऐसी मानसिकता से।
फिजा में अभी वैसे ही बह रही हैं
मौत की हवाएं,
इंतजाम कर दे ईश्वर सबको कुछ दवाएं,
ताकि लोग संभल जाएं;
बेवक्त किसी को मौत न आ जाए!
भविष्य किसी का न डगमगाए,
न किसी की मंशा काली पूरी हो पाए।
पावन तीर्थ धाम लोहार्गल ( Paawan tirth dham lohargal ) सुरम्य वादियों बीच में बसा लोहार्गल तीर्थ धाम अरावली पर्वतमालाये बहता सूर्यकुंड अविराम शेखावाटी का हरिद्वार जन मन जगाता है विश्वास श्रावण में सब कावड़ लाते शिव पूजे जाते खास सूर्य मंदिर संग पुरातन पांचो पांडव मंदिर जहां अस्त्र-शस्त्र विसर्जित किये…
तन के उजले मन के काले ( Tan ke ujle man ke kale ) दुष्चक्रो के जाल फैलाए छल कपट दांव चलाए। भ्रष्टाचारी खुद हो जाए लूट खसोट वो अपनाए। घट में कितने नाग पालते स्वार्थ में रहते मतवाले। कैसे हैं मतलब वाले तन के उजले मन के काले। तन के उजले मन के…
नेह ( Neh ) अंतर हिलोरें उठ रहीं, नेह के स्पंदन में मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर हिलोरें उठ रहीं ,नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक…
आकाश में जब तिरंगा लहराता जब कोयल गीत सुनाती है।जब भंवरा नगमे गाता है।।पुरवाई शौर मचाती है।जब बादल झूम के आता है।। जब बात निकलती है हर सू ।दिलदारों की मतवालों की।।जब याद सताती है हमको।इस देश पे भरनें वालों की।। तोपों के दहन खुल जाते हैं ।बंदूके गरजनें लगती है ।।आकाश का दिल थर्राता…
बस वो बिकी नहीं ( Bas wo biki nahi ) श्रृंगार की गजल कोई, हमने लिखी नहीं। सूरत हुजूरे दिल की, जबसे दिखी नहीं ॥ बिक गई थी लाखो में, इक तस्वीर बेहया, जिसमें लिखा था मां, बस वो बिकी नहीं ॥ हंसते रहे तमाम उम्र, जिसको छिपाके हम, हमसे वो बातें…