ईश वन्दना

ईश वन्दना | Ish Vandana

ईश वन्दना

( Ish Vandana )

 

कमल पुष्प अर्पित करना, शिव शम्भू तेरे साथ रहे।
इस त्रिभुवन के अरिहंता का,सम्मान हृदय में बना रहे।
आँखों के मध्य पुतलियों में, भगवान हमेशा बने रहे,
हो दशों दिशा मे नाम सदा, जयकार हमेशा बना रहे।

 

विघ्नहरण गणपति की स्तुति, जो है तारणहार।
सदा भवानी दाहिने जो, सफल करे हर कार।
सुर्य चन्द्र ब्रहृमा विष्णु सम, नाम ना सकल जहान,
कलयुग के भगवान सदा से, राम भक्त हनुमान।

 

सुरसरिता मंदाकिनी, नमों नर्मदे मात्।
सिन्धू ताप्ती कावेरी, गोदावरी नाशे पात।
सरयू सतलज ब्रहृमपुत्र जल, मानो देव प्रसाद,
क्षीर्ण सभी पूजन तेरा जो, पूजे ना भारत मात।

 

हर कंकड़ शंकर सदा, हर मन शालिग्राम।
तुलसी जिस आँगन खिले, हरि का वही निवास।
रामनाम से मुक्ति मिले, भव हीन करे श्रीनाथ,
त्रिपुर सुन्दरी माँ अम्बें सम, जयति करे हुंकार।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : –

सौंदर्य | Saundarya Kavita

Similar Posts

  • कागज और नोट | Kagaz aur Note

    कागज और नोट  ( Kagaz aur note )    बचपन में पढ़ने का या अच्छा कुछ करने का मन कहां? और कब? होता है। पर मां समझाती थी एक ही बात बताती थी पढने से कुछ करने से पैसा आता है सहूलियत आती है और ज़िंदगी सुधर जाती है। चड़ पड़ा बस्ता लिए स्कूल को,…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -आफर

    आफर ( Offer )   क्या  कोई  ऐसा  भी  है  जो, दुखी  हृदय  घबराए। प्रेम दिवस पर मुझे बुलाकर,पिज्जा, केक खिलाए।   इससे  पहले  भाग्य  अभागा, सिंगल  ही मर जाए। फोन  करे  हुंकार  को  पहले, आकर  आफर पाए।   आँखों  मे  आँखो  को  डाले, मन  की  बात  करेगे। पुष्प  गुलाब  का  तुम  ले आना, बालों…

  • जीना है तो गेहूं छोड़ दो | Gehun Chhod do

    जीना है तो गेहूं छोड़ दो ( Jeena hai to gehun chhod do )    आज से ही सब छोड़ दो यह गेहूं की रोटियां खाना, नहीं तो यारों पहुॅंचा देगा यह सभी को सफाखाना। खा खाकर जिससे सब लोग आज बढ़ा रहें है तोंद, जीना है तो गेहूं छोड़ दो सब मानो हमारा कहना।।…

  • मां तुम रोना मत | Maa Tum Rona Mat

    मां तुम रोना मत अब अगले जन्म में मिलनामैं बनने वाला हूंकिसी भी पल लाशयहां बस जंगल हैंगीदड़, कुत्ते, भेड़ियों के दंगल हैंखा जाएंगे नोच –मेरी देह कोतुम्हें मेरी मिट्टी भी नहीं मिलेगीवहीं अपने खेत की मिट्टी कोअपनी छाती से लगा लेनामुझे राजा बेटा कह- कहपुकार लेनामां मत रोना मुझे याद हैजब पहली बार तुमखेत…

  • ना बताएं ओटीपी पासवर्ड | OTP Password Par Kavita

    ना बताएं ओटीपी पासवर्ड ( Na Bataye OTP Password )   बचकर रहना प्यारे भाईयों एवं बहनों, आज जाल-झूठ और छल-कपट से। कमा रहे है बहुत छलिया लोग लफंगे, करके जाल-झूठ एवं ये हेरा-फेरी से।। बहक मत जाना लालच में मत आना, लाॅटरी व ईनाम, कूपन के चक्कर में। गंवा ना देना कही उमर-भर की…

  • जोत जले मां | Kavita Jyot Jale Maa

    जोत जले मां ( Jyot Jale Maa )   सजा दरबार निराला जोत जले मां अंबे ज्वाला। सबके दुखड़े हरने वाली कर सोहे मां चक्र भाला। कालरात्रि तू महागौरी तू कुष्मांडा चामुंडा माता। ढाल खड्ग खप्पर वाली तू ही मां भाग्यविधाता। तू ही काली तू महाकाली रणचंडी दुर्गा मतवाली। दानव दलनी मां जगदंबे यश वैभव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *