गुरु शिष्य का भाग्य संवारते

गुरु शिष्य का भाग्य संवारते | Kavita

गुरु शिष्य का भाग्य संवारते

( Guru shishya ka bhagya sanwarte )

 

किस्मत का ताला खुल जाता,
गुरु शिष्य का भाग्य विधाता।
ज्ञान ज्योति जगा घट घट में,
अंतर्मन उजियारा लाता।

 

शिल्पकार मानव निर्माता,
शत शत वंदन हे गुण दाता।
बुरे मार्ग से हमें बचाओ,
प्रगति का मार्ग दिखलाओ।

 

गढ़कर नित नये सोपान,
शिखर तक गुरु पहुंचाता।
राष्ट्र गौरव पाठ पढ़ाकर,
गुरु शिष्य का भाग्य विधाता।

 

सदा स्नेह की वर्षा करते,
आशीशो से झोली भरते।
देश प्रेम की बहाकर धारा,
राष्ट्र नव निर्माण करते।

 

कला कौशल ज्ञानदाता,
अंधकार पथ से मिट जाता।
वंदन करता पूज्य हमारे,
गुरु शिष्य का भाग्य विधाता।

 

संस्कार पावन भर देते,
पग पग मार्गदर्शन देते।
कला कौशल ज्ञानदाता,
अंधियारा सारा हर लेते।

 

कृपा बरसा जीवन हमारा,
खुशियों से गुरु महकाता।
करे वंदन अभिनंदन हम,
गुरु शिष्य का भाग्य विधाता।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

फूलों सा मुस्काता चल | Hindi Poetry

Similar Posts

  • आदिवासी समाज

    आदिवासी समाज संस्कृतिमें हमारीप्रेम अपार है,प्रेम से ही सुगन्धितसारा संसार आदिवासी समाजने पहलकी प्रकृतिकी, प्रकृतिके बिना खवाबोंका नकोई आकार है…”“समय आने परदिखा देना किआपने क्या किया है मानवता की खातिरजरूरत सेज़्यादा मौनआपके पक्ष कोकमज़ोरसाबित करता है…“जंगल के जीवों सेआपका उचित हैव्यवहारजिससे आपके यश काहोता है विस्तार…”“माटी ने आवाज़दी है साथियों, आजफिर एक रण लड़ा जाएप्रकृति…

  • शांति का संदेश देता है भारत | Bharat par kavita

    शांति का संदेश देता है भारत! ( Shanti ka sandesh deta hai bharat )   ज्ञान की शीतल हवा देता है भारत, मोहब्बत का पाठ पढ़ाता है भारत। दुनिया में मजहब हो सकते हैं कई, मोक्ष का रास्ता दिखाता है भारत।   कर्मो का नतीजा भगवान भी झेले, कर्मों का पाठ हमें पढ़ाता है भारत।…

  • राघव अनुपमा में : वैदेही चिन्मय श्रृंगार

    राघव अनुपमा में : वैदेही चिन्मय श्रृंगार   सनातन धर्म संस्कृति अंतर, राम उपमा मर्यादा पुरुषोत्तम । शिरोधार्य कुल वंश आज्ञा, आदर्श प्रेरणा चरित्र सर्वोत्तम । परिणय आभा जनक दुलारी, जप तप साधना शील अवतार । राघव अनुपमा में, वैदेही चिन्मय श्रृंगार ।। दिव्यता भव्यता अनूप पर्याय, विमल मृदुल सौम्य छवि। ब्रह्म कवच आराध्य श्री…

  • सनातन धर्म | Sanatan dharm par kavita

    सनातन धर्म  ( Sanatan dharm )   आज गर्व करों, कि हम हिन्दू है, जिसका आदि है, ना कोई अन्त। धर्म रक्षक और, सनातनी जो है, इसमें ज्ञान के है, दो पवित्र ग्रंथ।।   यह सनातन धर्म है, बहुत प्यारा, रामायण गीता पढ़ते, वृज बाला। श्री राम के नाम में, बहुत सहारा, शाश्वत / हमेशा…

  • रंगों का त्यौहार है होली

    रंगों का त्यौहार है होली खुशियों का इजहार है होली ,रंगों का त्यौहार है होली ॥ जिसके प्रियतम पास नहीं हैं,उसके लिए अंगार है होली । सच हो जाते जिसके सपने ,उसके लिए बहार है होली । रंग रंगीला जीवन जिसका ,उसके लिए बहार है होली । जहाँ वक्त पर रोटी मुश्किल ,वहाँ पर खड़ी…

  • राम हे राम | Ram Hey Ram

    राम हे राम मेरे राम राम हे राम मेरे राम तुम आओ म्हारे घर में मेरे भाग खुल जाए तुम आओ म्हारे दिल में मेरा जीवन सफल हो जाए राम हे राम मेरे राम मैं डुबा हूं इस जीवन में मुझे तो तारो राम औरों को तारा मुझे भी निकालो मेरे राम राम हे राम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *