प्यार भरा दिल मेरा तोड़ कर वो गया | Sad Shayari

प्यार भरा दिल  मेरा तोड़ कर वो गया

( Pyar bhara dil mera tod kar wo gaya )

 

 

प्यार भरा दिल  मेरा तोड़कर वो गया
 उम्रभर  के  लिये  छोड़कर  वो  गया

 

देखता  रह  गया  बेबसी  से  उसे
मुझसे ही मुंह अभी मोड़कर वो गया

 

लें  गया  वो  निशानी  सगाई  की  ही
वो कब रिश्ता मुझसे जोड़कर वो गया

 

प्यार की गुफ़्तगू की नहीं है उसनें
तल्ख़ बातें अभी बोलकर वो गया

 

प्यार से वो निहारेगा मुझसे भला
नफ़रतों की नजर देखकर वो गया

 

फ़ूल के देता आज़म को उल्फ़त का ही
सर पत्थर से मेरा फोड़कर वो गया
❣️

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : –

नहीं कोई शहर में आशना यहां मेरा | Ghazal

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *