साथ तुम आ जाओ

साथ तुम आ जाओ | Romantic Poetry In Hindi

साथ तुम आ जाओ

 

( Saath tum aa jao )

साथ आज तुम आ जाओ तो, संबल मुझको मिल जाए।
जीवन  नैया डगमग डोले, उजड़ी बगिया खिल जाए।।

 

कंटक पथ है राह कठिन है, कैसे मंजिल पाऊंगा।
हाय अकेला चला जा रहा, साथी किसे बनाऊंगा।
फिर भी बढ़ता जाऊंगा, शायद किनारा मिल जाए।
जीवन नैया डगमग डोले, उजड़ी बगिया खिल जाए।।

 

लक्ष्य पूरा होगा मेरा, आशा ही मेरी शक्ति है।
कर्म पथ पर बढ़ता रहूंगा, सत्य मेरी भक्ति है।
बस समझो एक विरक्ति है,वो रिक्त स्थान भी भर जाए।
जीवन नैया डगमग डोले, उजड़ी बगिया खिल जाए।।

 

नैना आस लगाए हैं कभी, प्रेम के बादल बरसेंगे।
हरी भरी हो धरा हमारी ,वन उपवन भी सरसेंगे।
जीव जंतु सब हरषेंगे, जब हमें सहारा मिल जाए।
जीवन नैया डगमग डोले, उजड़ी बगिया खिल जाए।।

 

दुख के बादल छंट जाएंगे, भोर सुहानी आएगी।
हमसफर होगा कोई जब, मंजिल भी मिल जाएगी।
जांगिड़ कली खिल जाएगी, दिल से दिल ही मिल जाए।
जीवन नैया डगमग डोले, उजड़ी बगिया खिल जाए।

?

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सुनो..| Romantic Poetry In Hindi

 

Similar Posts

  • शिव शंकर प्यारे | Shiv Shankar Pyare

    शिव शंकर प्यारे ( Shiv Shankar Pyare )   शिव शंकर प्यारे ओ भोले डमरू की डम डम ओ चिमटा बाज रहा छम छम निश दिन तुझे पुकारे शिव ओ शंभू प्यारे जटा से बहे भगीरथी धारा औघड़ दानी शंकर प्यारा भोले शंकर सबके सहारे हर लो बाबा कष्ट हमारे ओ शंभू प्यारे शिव शंभू…

  • विदाई का पल | Beti ki bidai par kavita

    विदाई का पल ( Bidai ka pal )    एक एक करके मेरे आँगन में चहकती महकतीं फुदकती चिड़िया जा रही है मुझसे दूर…. नयें आशियानें में तुम्हें याद है प्रिया बेटा जब कोचिंग संस्थान में तुम्हें छोड़ते समय मैंने देखी थी तुम्हारी भरी भरी आँखें और पूछते ही मेरे सीने से लगकर तुम रोने…

  • ओ मेरी प्रियसी

    ओ मेरी प्रियसी ( नेपाली कविता )      तिम्रा ति घना काला नयनहरु मा कतै त हौंला म तिम्रा चयनहरु मा   अपार प्रेम राखी हृदय को द्वारमा आएँ म प्रिय तिम्रो सयनहरु  मा   पिडा को गाथा लिई म आएँ तिमि सामु तिमि तर आयौं कथा का बयानहरू मा   मेरो गीत, मेरो…

  • दीवाली का राम राम

    दीवाली का राम राम दीवाली के पावन पर्व पर मेरा सबको राम राम,टूटे रिश्ते भी जोड़ देती है अदृश्य इसका काम।नही लगता ख़र्चा इसमे कुछ भी न लगता दाम,दूरियां पल-भर में मिटाती बस करलो प्रणाम।। गले-मिलों वफादार-बनों समाज में बढ़ेगी शान,अमावसी अंधेरा दूर करलो खोलों ऑंख कान।हॅंसता खेलता घर लगता है तभी मन्दिर समान,खील बताशे…

  • शेखावाटी गंध | Kavita Shekhawati Gandh

    शेखावाटी गंध ( Shekhawati Gandh )   खबरों की खबर है या वो बेखबर है। हमको भी सबर है उन्हें भी सबर है। कहीं आसपास दमके नव ज्योति उजाला। चमक रहा भास्कर मेरी किस्मत का ताला। मरूवेदना सुन लो आकर दर्द मेरे दिल का। आज तक जागरण हुआ मेरे जनमत का। शेखावाटी गंध फैली हिंदुस्तान…

  • अपनों की अहमियत | Apno ki Ahmiyat

    अपनों की अहमियत ( Apno ki ahmiyat )    मां का प्यार, और पापा का सर पे हाथ होता है, तो जिन्दगी की जंग बड़ी आसान हो जाती है। दिन भर बाहर रहकर जब घर पहुंचती हूं, नजरे सबसे पहले मां को ही ढूंढती हैं। घर की जिम्मेदारियां हमें मजबूर बनाती है। घर से निकाल,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *