Aman ka Darakht

अमन का दरख्त | Aman ka Darakht

अमन का दरख्त!

( Aman ka darakht )

 

काँटा बोनेवाला आदमी, इंसान तो नहीं,

पर डरो नहीं उससे, वो भगवान तो नहीं।

एक आदमी में होते हैं दस-बीस आदमी,

मतकर उसपे ऐतबार,नुकसान तो नहीं।

 

डरते हैं हम जमीं वाले ऐ! खुदा,

हम कोई फरिश्ता, कोई आसमान तो नहीं।

बारूद से पाटी जा रही है ये दुनिया,

हलाक हो रही जिन्दगी, कोई दुकान तो नहीं।

 

चाँद -तारों पे बस जाएँगे कुछ लोग एकदिन,

हम रोज एटम-बम से खेलें, ये शान तो नहीं।

अनपढ़ रह जाएँगे इस धरती के लोग,

न बुझेगी पेट की आग, वो सुल्तान तो नहीं।

 

सदियों से उलझे धागे को और न उलझा,

बात मेरी समझ, ये अनुमान तो नहीं।

बुजुर्गों को रख सर-आँखों पे, ऐ! नादां,

देंगें तुम्हें दुआ, ये कूड़ेदान तो नहीं।

 

ईंट-पत्थरों के जंगल में आसमां खो गया,

ये बड़े होने की कोई पहचान तो नहीं।

सीख ऐसी अदब कि परिंदा घर तलक आए,

हँसी आँखों में तैरे , कोई बखान तो नहीं।

 

कोई भी बोए ख्वाबों में अमन का दरख्त,

लोग पानी न दें, इतने नादान तो नहीं।

अपने चेहरे की दाग धो डाल ऐ! सफेदपोश,

तूने पैसा ही कमाया, ईमान तो नहीं।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/lahoo-se/

Similar Posts

  • जल है तो कल है | Kavita Jal Hai to Kal Hai

    जल है तो कल है ( Jal Hai to Kal Hai )   सृष्टि पंच तत्व प्रभा, जल अद्भुत अनमोल । जीवन आयुष श्रेष्ठ पद, पग पग दिव्य तोल । अमृत तुल्य नीर संग , जीवंत हर पल है । जल है तो कल है ।। पेयजल दुरूपयोग व्यर्थता, सर्वदा अक्षम्य पाप । अवांछित कृत्य…

  • आशी प्रतिभा दुबे की कविताएं | Aashi Pratibha Dube Poetry

    मंज़िल है तो मुश्किल भी होगी मंज़िल है तो मुश्किल भी होगी !रास्ते है तो रूकावटे भी होंगी ,अब फर्क नहीं पड़ता कुछ भीहार है तो फिर जीत भी होगीजनाब जिंदगी इसी का नाम हैकभी आंधी है जज्बाती यहां ,तो नम निगाहों से बरसात भी होगी ।आम है ये किस्से मेरे तुम्हारे बहुतआज बिछड़े है…

  • दीपावली सबसे प्यारा त्यौहार

    दीपावली सबसे प्यारा त्यौहार दीपावली है दीपोत्सव का सबसे प्यारा त्यौहार,दीपक जलाकर इसे मनाता हैं देखो सारा संसार।जगमगाता है जग, दीपक की ज्योति की लौ से,दीप जलाते,खुशी मनाते हैं, है रंगोली की भरमार।। दीपावली सनातनियों का है सबसे प्यारा त्यौहार,जग के अंधकार मिटाता है होती रोशनी की भरमार ।बुराई से अच्छाई की विजय कर घर…

  • खुदगर्जी | Khudgarzi

    खुदगर्जी ( Khudgarzi )   चाहते हो मोल कामयाबी का तो करो कुछ ,कि और भी हों आपसे बनकर तो देखो रहनुमा तुम करोगे राज दिलों में सभी के तुम जीत कर भी हार जाते हैं वो करते हैं गिराकर जो जीत हासिल या छोड़कर साथी को अपने वे हारे हुए हि हैं हर दौड़…

  • सच्चा भक्त | Sacha Bakht

    सच्चा भक्त ( Sacha bakht )    सच्चा भक्त ढोंग ढकोसला छल फ़रेब दिखावा मोह माया आडंबर व अंधविश्वास में कभी नहीं पड़ सकता कभी नहीं क्योंकि बखूबी वह वाक़िफ़ है जमीनी यथार्थ की सच्चाई से और इससे भी कि ये सभी चीजें विज्ञापन हैं बाजार हैं मूल्य नहीं।   नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’ नरैना,रोकड़ी,खाईं,खाईं यमुनापार,करछना,…

  • साल के बारह माह | Kavita Saal ke Barah Maah

    साल के बारह माह ( Saal ke Barah Maah ) चमके सूरज चैत मे, ताप बढ़े वैशाख जेठ तपन धरती जरे, बरे पेड़ सब राख। गरमी से राहत मिले, बरसे जब आषाढ़ सावन रिमझिम मेघ से,भादो लागे बाढ़ । क्वार द्वार सूखन लगे,मौसम की नव आस गर्मी में नरमी आए, शीतल कार्तिक मास । अगहन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *