बदल रहा है जीवन का ही सार

बदल रहा है जीवन का ही सार

बदल रहा है जीवन का ही सार

कहने को तो बदल रहा है,
जीवन का ही सार।

यूं तो शिक्षा के पंखों से,
भरकर नयी उड़ान।
बना रही हैं आज बेटियां,
एक अलग पहचान।
फिर भी सहने पड़ते उनको,
अनगिन अत्याचार।
कहने को तो बदल रहा है,
जीवन का ही सार।

तोड़ बेड़ियां पिछड़ेपन की,
बढ़ने को हैं आतुर।
इधर-उधर मन के भीतर पर,
बैठा है भस्मासुर।
प्रश्न विकट यह, भेदें कैसे,
कुंठा की दीवार।
कहने को तो बदल रहा है,
जीवन का ही सार।

नवयुग की इस चमक-दमक में,
भूले हम अपनों को।
भाग रहे हैं पूरा करने,
केवल कुछ सपनों को।
पीछे छूट गया लेकिन जी,
आपस का ही प्यार।
कहने को तो बदल रहा है,
जीवन का ही सार।

डाॅ ममता सिंह
मुरादाबाद

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • नेत्र ज्योति | Kavita Netra Jyoti

    नेत्र ज्योति ( Netra Jyoti ) पहला सुख निरोगी काया, वेद पुराण यश गाया। सेवा कर्म पावन जग में, नेत्र ज्योति जो दे सके। बुढ़े और बीमारी को, अंधों को लाचारों को। वक्त के मारो को, कोई सहारा जो दे सके। ऋषी मुनियों ने, साधु संतों और गुणियों ने। नेत्रदान महादान, जो दानवीर हो कर…

  • कड़वी बातें | Poem kadvi baatein

    कड़वी बातें ( Kadvi baatein )   इंसान की पेहचान संपति से कहा होय। जो करे समाज सेवा उसकी जगह स्वर्ग में होय।   जो मेहनत करके कमाए वो सान से जी पाए। बुरे काम करके पैसा कमाने वाले निचे नज़र जुकाके चलता जाए   जगत जाने उसे जिसके  पास माँ बाप होय। उसे कौन…

  • सत्य गुमराह नहीं होता | Satya par Kavita

    सत्य गुमराह नहीं होता ( Satya gumrah nahi hota )   सांच को आंच नहीं होती सत्य गुमराह नहीं होता। सच्चाई छुपती नहीं कभी सच बेपरवाह नहीं होता। श्रद्धा प्रेम विश्वास सत्य के आगे पीछे रहते सारे। सच्चाई की डगर सुहानी दमकते भाग्य सितारे। सत्य परेशान हो सकता सत्य संघर्ष कर सकता। सत्य की जीत…

  • एक साथी | Kavita Ek Sathi

    एक साथी ( Ek Sathi ) किसी का किसी से इकरार होता है। समझ लो उससे ही उसे प्यार होता है। ये कब और कहा किससे हो जाये। ये न हम जानते और न ये वो जानते।। दिल हमारा डोलता और भटकता रहता है। कभी सपनों में खोता है तो कभी सपने दिखता है। इसलिए…

  • स्त्री योद्धा होती है | Stree Yoddha Hoti hai

    स्त्री योद्धा होती है ( Stree Yoddha Hoti hai ) खून पानी ही नहीं, अपनी रंगत भी देती है, माँ गर्भ धारण कर, खुशी का संगत देती है। नौ महीने का सफर आसान नहीं, हर बच्चे का ओर(गतिविधि) सामान नहीं। एक में करती बहुत उल्टी, तो दूसरे में खाती मिट्टी। चेहरे पर झाई(दाग), पक गये…

  • सीखो | Kavita Seekho

    सीखो! ( Seekho )    कुदरत से संवरना सीखो, दीपक जैसा जलना सीखो। नहीं बनों तू नील गगन तो, बनकर मेघ बरसना सीखो। आदमी से इंसान बनों तुम, औरों का बोझ उठाना सीखो। काटो नहीं उन हरे वृक्षों को, नई पौध लगाना सीखो। कद्र करो तू छोटे-बड़े का, फूल के जैसे खिलना सीखो। हुनर,जमीं,आसमां अपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *