Kavita manav ka usul

मानव का उसूल | Kavita manav ka usul

मानव का उसूल

( Manava ka usul )

 

 

चकाचौंध में खो गया नर धन के पीछे भाग रहा
आज आदमी नित्य निरंतर व्यस्त होकर जाग रहा

 

झूठ कपट सीनाजोरी कालाबाजारी रिश्वतखोरी
मानव का उसूल कैसा झूठे वादे बस बातें कोरी

 

प्रलोभन मोह माया के जाल पर जाल फेंक रहा
नीली छतरी वाला भी अब लगा टकटकी देख रहा

 

भाईचारा सद्भावों की सारी बातें  गई किताबों में
बस दिखावा रह गया झूठी शानो शौकत ख्वाबों में

 

बहती गंगा में हाथ धोकर चल देते हैं राहों में
अपना उल्लू सीधा कर ले गिरे भले निगाहों में

 

जो ऊंचे ओहदे पर आए उनके उसूल बड़े भारी
कुर्सी तोड़े बैठ निरंतर हजम हो धन सरकारी

 

देख दशा परिवारों की अब टूटे रिश्ते नाते सारे
दया धर्म विश्वास खो गया खो गये संस्कार हमारे

 

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अधर | Muktak adhar

Similar Posts

  • सच्चाई की ताकत

    सच्चाई की ताकत ***** मैं सच कहता रहूंगा ज़ालिम! चाहे उतार लो- मेरी चमड़ी खिंचवा लो मेरे नख होउंगा नहीं टस से मस? मजबूत हैं मेरे इरादे चाहे जितना जोर लगा लें पीछे नहीं हटूंगा सच कहता हूं कहता ही रहूंगा। जुल्म के आगे तेरे नहीं मैं झुकूंगा मरते दम तक सच ही कहूंगा। मरने…

  • विश्वगुरु भारत | Vishwa Guru

    विश्वगुरु भारत ( Vishwa Guru Bharat )   वो सोने की चिड़िया मेरी अब शेरो सी दहाड़ रही है, अपने दम पर अकेले दुनियां को पछाड़ रही है। स्वदेशी अपना कर हमने विदेशी को भगाना है, अब अपनी मातृभूमि मिट्टी की ताकत को संसार को दिखाना है। दुश्मन तो आजकल हमारे बस नाम से कांप…

  • साहित्यकार | Sahityakar

    साहित्यकार ( Sahityakar )    जीता है जो औरों की खातिर साहित्यकार वही कहलाता है करता नही प्रहार गलत पर खंजर से लेखन से ही वह युगदृष्टा बन जाता है साहित्य नही केवल शब्दों का संचय यह तो विष और अमृत दोनो का समन्वय आवश्यकता होती है जब जैसे साहित्य का होता है सृजन तब…

  • बहुजन जागरण चालीसा

    बहुजन जागरण चालीसा 01. ❝ कहें गर्व-अधिकार से,नारी दलित यतीम।    नाम नहीं नारा नहीं, धम्म-दीप हैं भीम।। ❞ 02. ❝ जन्म हुआ रे भीम का,खुशी महल-खपरैल।     धम्म-घोष है न्याय का, तिथि चौदह अप्रैल।। ❞ 03. ❝ समता औ’ सम्मान ही, संविधान की थीम।  सृजन किए अंबेडकर,बोलो जय जय भीम।। ❞ 04.  ❝…

  • जीवन ज्योत्स्ना है नारी | Jeevan Jyotsna Hai Nari

    जीवन ज्योत्स्ना है नारी ( Jeevan Jyotsna Hai Nari )   कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर प्रवाह विमल सरिता । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, अनंता अत्युत्तम कविता । सृजन उत्थान पथ पर, सदा अनंत महिमा धारी । जीवन ज्योत्स्ना है नारी ।। स्नेहगार ,दया उद्गम स्थल, अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि का । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक…

  • पिता | Poem on pita

    पिता ( Pita )   पिता एक चट्टान होता हैl पिता का साया जब होता हैl बेटा चैन की नींद सोता हैl पिता बच्चों के सपनों को अपनी आंखों में संजोता हैl गंभीर रहता है मगर भावनाओं से भरा होता हैl ख्वाहिशों की फेहरिस्त को पूरा कर ही सोता हैl बेटी की विदाई पर पिता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *