बदल रहा है जीवन का ही सार

बदल रहा है जीवन का ही सार

बदल रहा है जीवन का ही सार

कहने को तो बदल रहा है,
जीवन का ही सार।

यूं तो शिक्षा के पंखों से,
भरकर नयी उड़ान।
बना रही हैं आज बेटियां,
एक अलग पहचान।
फिर भी सहने पड़ते उनको,
अनगिन अत्याचार।
कहने को तो बदल रहा है,
जीवन का ही सार।

तोड़ बेड़ियां पिछड़ेपन की,
बढ़ने को हैं आतुर।
इधर-उधर मन के भीतर पर,
बैठा है भस्मासुर।
प्रश्न विकट यह, भेदें कैसे,
कुंठा की दीवार।
कहने को तो बदल रहा है,
जीवन का ही सार।

नवयुग की इस चमक-दमक में,
भूले हम अपनों को।
भाग रहे हैं पूरा करने,
केवल कुछ सपनों को।
पीछे छूट गया लेकिन जी,
आपस का ही प्यार।
कहने को तो बदल रहा है,
जीवन का ही सार।

डाॅ ममता सिंह
मुरादाबाद

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • अद्वितीय

    अद्वितीय दर्शन की भाषा मेंकहा जा सकता हैदूसरा कोई नहींव्यवहार की भाषामें कहा जा सकता हैअकेला कोई नहींअपेक्षित सुधार व परिस्कार हो,और उसके हर कदम के साथसंतुलन का अनोखा उपहार होबाहरी दुनियां का भ्रमणतो केवल संसार समुद्र मेंआत्मा का भटकन है वहइसी में क्यों पागल बनाहमारा यह मन और जीवन हैजिस दिन हमें अन्तर केआनन्द…

  • पिता का महत्व | Kavita Pita ka Mahatva

    पिता का महत्व ( Pita ka Mahatva ) माता होती है धरती सम, तो पितु होते हैं आसमान। माता देती है हमें ठौर, तो पितु करते छाया प्रदान।। अंदर ही अंदर घूंटे पर, नयनों में नीर नहीं लाते। कुछ भी तो नहीं हुआ कहकर, हैं वे नित ऐसे मुस्काते ।। एक पितु स्वयं दुख सहकर…

  • मौन निमंत्रण | Kavita Maun Nimantran

    मौन निमंत्रण  ( Maun nimantran )    मुझे क्या पता!  वह सामने था लिए कुछ भाव भरा संदेश खड़ा, किंतु मैं पूछ पड़ा तुम कौन यहां ? क्या कर रहा है? भला, मुझसे क्या चाहते हो? या मुझे बताना चाहते हो! कुछ अंतर्मन में लिए भाव भरा। वह मौन था पर कौन था यह  था…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस भुवाल माता के गीत सब गाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का सब ध्यान लगाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का स्मरण हमे पावन बना देगी ।कर्म का मैल भव भव का , हमारे मिटा देगी ।ज्ञान गंगा से सब नहाओनवरात्रि पर्व आया है – 2आत्मा…

  • अटल बिहारी

    अटल बिहारी सत्य के पथ पर अपने कर्मों सेचल रहे थे जो संभल संभल ,नाम से ही नही अपने काम से भीइस जनता के भी प्यारे थे अटल।। प्रखर राजनेता बनकर जिन्होंनेप्रधानमंत्री पद के दायित्व को चुनाजनता की सुनने वाले इस सेवक कोजनता ने ही अपना स्वयं नेता चुना ।। परम ओजस्वी वक्ता थे बिहारी…

  • श्याम सलोने | Kavita

    श्याम सलोने ( Shyam Salone )   राधा को मिल गए श्याम राधा प्यारी गाती फिरे राधा जाने लगी संग गईया चली श्याम माखन में डुबकी लगाने लगे संग राधा के झूम झूम गाने लगे राधा बैठन लगी संग पायल बजी श्याम पांव में मेहंदी लगाने लगे संग राधा की झूम-झूम गाने लगे राधा खेलन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *