भारतीय काव्य मंच

बसंत पंचमी के अवसर पर अखिल भारतीय काव्य मंच के सौजन्य से कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न

वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई संस्था के सौजन्य से एक शानदार ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले कवियों में वाराणसी की लोकप्रिय कवयित्री शिवांगी सिंह “कृष्णाबावरी” और गाजियाबाद की लोकप्रिय कवयित्री प्रेरणा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। झारखंड से मीनाक्षी जायसवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में मुंबई की कवयित्री सुमंगला सुमन शामिल हुईं।कार्यक्रम का संचालन नोएडा की लोकप्रिय कवयित्री स्वाति शर्मा “अतुल” ने किया।कार्यक्रम में विकास मिश्र सागर भी सह संचालक के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आगाज मीनाक्षी जायसवाल के द्वारा माँ सरस्वती की वाणी वंदना से हुआ।

तत्पश्चात शिवांगी सिंह कृष्णाबावरी ने बेहतरीन रचनाओं और गीतों से कार्यक्रम को बहुत ऊंचाइयों तक पहुँचा दिया।उनकी प्रस्तुति बहुत ही शानदार रही, जिसे सभी श्रोताओं,दर्शकों व कवियों ने खूब सराहा।

तत्पश्चात प्रेरणा सिंह ने बेहतरीन मुक्तक और शानदार गीत पढ़ा, जिसे सभी श्रोताओं और दर्शकों ने खूब सराहा।विकास मिश्र सागर ने भी शानदार मुक्तक और श्रृंगार का लाज़वाब गीत पढ़कर खूब वाह-वाही लूटी।

स्वाति शर्मा अतुल ने बेहतरीन रचनाएं पढ़ी, जिसे श्रोताओं और कवियों ने खूब सराहा गया। मीनाक्षी जायसवाल की बेहतरीन रचनाओं ने सभी को बहुत आनंदित किया। उनकी रचनाओं को खूब पसंद किया गया।

अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष सुमंगला सुमन ने बेहतरीन मुक्तक, गीत और गजलें पढ़ी, जिसे श्रोताओं और दर्शकों ने खूब पसंद किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वाति शर्मा ने बेहतरीन तरीके से किया, उनके संचालन की व उनकी प्रस्तुति की सभी ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम में लगातार एक घंटे तक 25 से 30 श्रोताओं ने लगातार अपनी उपस्थिति बनाए रखी जिससे सभी कवियों को बहुत खुशी मिली और सभी कवियों ने दर्शकों और श्रोताओं को धन्यवाद दिया।

500 से अधिक कमेंट्स इस कार्यक्रम के सफलता की कहानी बयां कर रहे थे।एक घंटे में ये कार्यक्रम लगभग 3000 श्रोताओं तक पहुंच गया।संस्था की तरफ से संस्थापक अंजनी द्विवेदी “अनमोल” के दिशा निर्देशन पर सचिव विकास मिश्र “सागर” ने सभी अतिथियों,श्रोताओं और दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस तरह से बसंत पंचमी की अवसर पर अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई द्वारा आयोजित यह शानदार कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *