Chudiyan

चूड़ियां | Chudiyan | Kavita

चूड़ियां

( Chudiyan )

 

रंग बिरंगी हरी लाल खन खन करती चूड़ियां
नारी का अनुपम श्रृंगार सुंदर-सुंदर चूड़ियां

 

आकर्षण बढ़ाती चूड़ी पिया मन लुभाती चूड़ी
नारी सौंदर्य में चार चांद जड़ देती है चूड़ियां

 

गोल गोल लाल लाल सुंदरता बेमिसाल
हाथों की शोभा बढ़ाती हरी हरी चूड़ियां

 

रत्न जड़ित कंगना मीनाकारी हो शानदार
सोने-चांदी कांच की सब मिलती है चूड़ियां

 

पायलिया छन छन बाजे गले सुंदर हार साजे
छम छम कंगना बाजे ये खनखनाती चूड़ियां

 

मेहंदी रची हाथों में लगे चूड़ी मनभावन सी
पिया को पास बुलाती मन हरसाती चूड़ियां

 

सावन सी प्रीत उमड़े सिंधु लहराए प्रेम भरा
दो दिलों की धड़कनों में बस जाती है चूड़ियां

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

झूले पड़ गए सावन के | Jhule pad gaye sawan ke

Similar Posts

  • यही सच्चाई है जिंदगी की

    यही सच्चाई है जिंदगी की ———-&&——   कभी दुखों का सैलाब तो  कभी खुशियों की बारिश है जिंदगी  कभी मां-बाप की डांट फटकार, तो कभी लाड ,प्यार का एहसास है जिंदगी कभी भाई बहन का झगड़ना तो कभी प्यार ,हंसी-खुशी है ज़िंदगी, कभी समाज की आलोचनाएं तो कभी मिली प्रोत्साहन है जिंदगी, कभी लोगों से…

  • विश्व चाय दिवस | Kavita International Tea Day

    विश्व चाय दिवस   प्रेम के रंग ,चाय के संग आधुनिक जीवन शैली, चाय महत्ता अद्भुत विशेष । भोर काल प्रथम स्मृत बिंदु, स्पर्श सह आनंद अधिशेष । हाव भाव प्रियेसी सम, चुस्की अंतर अपनत्व कंग । प्रेम के रंग,चाय के संग ।। मृदुल मधुर संवाद सेतु , चिंतन मनन भव्य आधार । स्वभाव उष्ण…

  • सेल्फी | Selfie

    सेल्फी ( Selfie )  सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग आत्ममुग्धता का पर्याय, खुशियों का महासागर । परम प्रथम श्री काज , सर्वत्र असीम आदर । आत्म प्रेम अभिव्यंजना , भर जीवन आनंद रंग । सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग ।। आधुनिक युग यह जतन, सम जप तप साधना । भगवान पूर्व…

  • सुशांत केस की जांच सीबीआई को | Kavita

    सुशांत केस की जांच सीबीआई को ********** सुशांत आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच की सिफारिश सही पाया है। बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच इसपर हो रही थी रस्साकसी, न्यायालय के फैसले के बाद सुशांत के घरवालों में दिखी खुशी। न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय ने फैसले में कहा…

  • बहु राज || Kavita

    बहु राज ( Bahu Raj )   छोटे-छोटे  जब  थे  लाल मात-पिता कितने खुशहाल !   जननी जनक दुलारे सुत को पुत्र प्रेम में हारे खुद को  !      पाल पोस कर बड़ा किया   पैर पर उनको खड़ा किया ! मन में जागे फिर नए सपने बहू  बिना घर सुने  अपने  !  घर…

  • बगावत नहीं होती | Kavita bagawat nahi hoti

    बगावत नहीं होती! ( Bagawat nahi hoti )    भगवान की अदालत में वकालत नहीं होती, किसी के चिल्लाने से कयामत नहीं होती। जहाँ रहेंगे सच्चरित्र औ पक्के ईमानवाले, किसी के भड़काने से बगावत नहीं होती।   इतना सीख चुका हूँ मैं इन आबो-हवा से, किसी से मुझे अब शिकायत नहीं होती। पैसे का नशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *