दुर्गा स्तुति | Durga Stuti

दुर्गा स्तुति

( Durga Stuti )

मंगलकारी विघ्नविनाशीनी, सिंहवाहिनी नमोस्तुते l
ब्रह्माचारिणी शैलपुत्री, चण्ड. मुण्ड नाशिनी नमोस्तुते ll

चित्तस्वरूपा सत्यस्वरूपा पिनाकधारी नमोस्तुते l
कालरात्रि हे स्कन्दमाता कपालधारिणी नमोस्तुते ll

ब्रह्माणी रुद्राणी भी तुम ही तों हो कमलराणी l
महागौरी हे जग वंदिता दानव घातनी नमोस्तुते ll

माता दुर्गा लक्ष्मी सरस्वती पाहिमाम महेश्वरी l
सुख दायिनी हृदय विलासिनी राजराजेश्वरी नमोस्तुते ll

हे परमेश्वरी कल्याणी अंबे प्रणरुपिणि नमस्तुते l
हे मुक्तिदायिनी पतितपावनी दुखनीवारिणी नमोस्तुते ll

मातंगी महिषासुरमर्दनी हे अखिलेश्वरी नमोस्तुते l
महाबला भीषण ज्वाला शम्भ घातिनी नमोस्तुते ll

भद्रकाली हे विष्णुप्रिया ब्रह्मानीनादिनी नमोस्तुते l
त्रिशूलधारणी पाप निवारिणी तृप्ति दायिनी नमोस्तुते ll

मुक्तकेशी हे महोदरी हे घोरस्वरूपा नमोस्तुते l
सुरपुर सुंदरी मधु कैटभ हंत्री सब सुख दायिनी नमोस्तुते

जय परमेश्वरी जय कालेश्वरी जय जगदश्वरी नमोस्तुते l
जय परात्पर जय कालात्मक त्रिभुवनव्यापिनी नमस्तुते

Sushila Joshi

सुशीला जोशी

विद्योत्तमा, मुजफ्फरनगर उप्र

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • मां स्कंदमाता | Maa Skandamata

    मां स्कंदमाता ( Maa Skandamata ) ( 2 ) मां दुर्गा का पांचवा स्वरूपा, नाम है जिनका स्कंदमाता। मोक्ष का द्वार खोलने वाली, माता है परम् सुखदायी। सिंह है जिनकी प्यारी सवारी, भक्तों की इच्छा पूर्ण करती। स्कन्द कुमार कार्तिकेय की माता, नाम पड़ा मां का स्कंदमाता। अस्त्र कमल है वर्ण शुभ्र है, कमल के…

  • भजन राम जी का

    भजन राम जी का चंदा जिसकी करे आरती सूरज करे प्रणामआओ जप लें हम भी भक्तों उसी राम का नामबोलो राम राम राम ,बोलो राम राम राम रघुकुल के नंदन हो तुम ही हमसब के रखवालेयुद्ध भूमि में जाकर तुमने कितने पापी तारेसंतों की रक्षा में तुमने लड़े बहुत संग्राम ।।बोलो राम राम राम ——-…

  • माँ दुर्गा कृपा करें | भजन

    माँ दुर्गा कृपा करें ( Maa Durga Kripa Karen )  जबसे तूने मुझे दिया मां सहारा इन होटों ने ना किसी को पुकारा तेरी छांव जो मिली आंचल की मुझे धूप में भी मिल गया सहारा ।। मैं घूमता था जोगी होकर फकीरा, मैया तूने दिखाया मुझे ये जग सारा सतमार्ग दिया करके कृपा ओ…

  • भजन – श्री कृष्ण जी का

    भजन – श्री कृष्ण जी का धुन- ( तेरे प्यार का आसरा चाहता हूँवफ़ा कर रहा हूँ वफ़ा चाहता हूँ ) तेरे प्रेम से हर तरफ़ है उजालामेरे नंदलाला मेरे नंदलाला हवाएं भी निर्भर हैं जिसपर जहाँ कीकभी सुध तो ले वो भी आकर यहाँ कीन जाने कहाँ खो गया वंशीवाला ।।मेरे नंदलाला—- परेशान कितनी…

  • आदिशक्ति मां जगदंबे भवानी

    आदिशक्ति मां जगदंबे भवानी विनती:- शारदीय नवरात्र मां दुर्गा का त्यौहार।नतमस्तक वंदन करूं रखिए हरदम प्यार ।। चंड मुंड संहारिणी, असुर निकंदन रूप।खड्ग खप्पर कर में लिये, भिन्न-भिन्न स्वरूप।। हे माता जगदंबिका दो मुझको वरदान।कलम हाथ से जो लिखूं हो मेरा लेख महान।। शैल सुता गिरी हिमालय की बेटी शैल सुता कहलाएमनोकामना पूर्ण करती जो…

  • भजन मातारानी का

    भजन मातारानी का तू है दुर्गा तू है काली तू है लक्ष्मी माता ।तेरे सम्मुख दरस किसी का मन को नहीं सुहाता ।। तेरे दर पर लगा हुआ है माँ भक्तों का मेलाकैसे तेरे दर्शन पाऊँ मैं नादान अकेलामेले में हर चीज़ है लेकिन मुझपे नहीं है धेलामुझ पर भी कुछ दया दिखा दे मेरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *