एकता का प्रतीक

एकता का प्रतीक

एकता का प्रतीक मकर संक्रान्ति
जिन्हें जानकर दूर होगी भ्रांति
सभी जाति ,संप्रदाय, पंथ वालों
मिलकर रहो बनी रहेगी शांति ।

तिल है काला
चावल है उजला
शक्कर है गेरूआ
मूंग है हरा
सभी है एक रस में घुला ।

चावल , दाल मसाले मिलकर
सबने एक खिचड़ी बनाई
यह पर्व मानव को सौंपकर
ऋषि, मनि एक बात सिखाई ।

भले हमारा धर्म अलग हो
हमारा कभी ना कर्म अलग हो
मिलकर रहे सभी वर्ग के
जीवन का ना मर्म अलग हो ।

कोई मूल्यवान रहे या साधारण
जो किए हैं मानव तन को धारण
समाज में सभी बराबर है
खिचड़ी है उनका उदाहरण ।

चलो मस्ती में पतंग उड़ाए
जितना दूर हम उन्हें भगाए
उनसे बड़ी हम सोच बनाए
दूर, नजदीक के हम सब प्राणी
एक धागा में बंध के रह जाए ।

रवीन्द्र कुमार रौशन “रवीन्द्रोम “
भवानीपुर, मधेपुरा, बिहार

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • लक्ष्य | Hindi poem on Lakshya

    लक्ष्य ( Lakshya )    हर मानव का सपना होता, आगे तक बढ़ता जाऊं। लक्ष्य धार चलूं प्रगति पथ पर निश्चय मंजिल को पाऊं।। बचपन में कुछ भान नहीं था, खेलकूद में समय गया। योग्य बनूंगा पढ़ लिखकर के, भरी जवानी मोद भया। मात-पिता की हुई दया तब, नव जीवन पा हरषाऊं। लक्ष्य धार चलूं…

  • कैनवस के पास | Kavita Canvas ke Paas

    कैनवस के पास ( Canvas ke Paas ) कैनवस पर तस्वीर बनाते समय ‘कैनवस के पास’ सिर्फ़ रंग और ब्रश ही नहीं बिखरे होते और भी बहुत कुछ होता है- तुम्हारी यादें , टूटे सपनों के टुकड़े, गुज़री मुहब्बत पानी की बोतल, नज़दीक का चश्मा, पीले पत्ते… धूप, कुर्सी, घास, बड़ी छतरी , कैप, पैन,…

  • दर्द ए दास्तां कोयल की | Koyal par Kavita

    दर्द ए दास्तां कोयल की ( Dard – e – dastan koyal ki )    दर्द ए दास्तां कोयल बोली ईश्वर ने दी प्यारी बोली। रंग तो काला कर डाला कैसी खेली आंख मिचोली। कोई कहे बसंत की रानी मधुर तान लगती सुहानी। रंग वर्ण मोहे श्याम मिला शर्म से हो गई पानी पानी। तन…

  • गृहिणी जीवन | Kavita Grhinee Jeevan

    गृहिणी जीवन ( Grhinee Jeevan )   प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र,गृहिणी जीवन से स्वस्थ स्वच्छ घर द्वार , अथक श्रम अठखेलियां । अनूप निर्वहन विविध भूमिका, ताकत नजाकत अबूझ पहेलियां । परिवार सम्मान अभिरक्षा ध्येय, सदा मंगल स्तुति चितवन से । प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र, गृहिणी जीवन से ।। हर सदस्य रूचि ध्यान, पोशाक खान…

  • शैतान | Shaitan

    क्या सच में, होते हैं शैतान ? क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते…

  • होली में तेरी याद

    होली में तेरी याद गुलाल भी फीका, अबीर भी रूठा है,तेरे बिना हर रंग जैसे टूटा है।भीड़ में हूँ पर तन्हा खड़ा हूँ,तेरी हंसी के बिना हर मौसम सूखा है। जहां एहसासों के रंगों से तेरा चेहरा सजाता था,आज वही हाथ कांप सा जाता है।तेरी हँसी की गूंज कहाँ खो गई दिकु,अब तो हर खुशी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *