कैनवस के पास | Kavita Canvas ke Paas

कैनवस के पास

( Canvas ke Paas )

कैनवस पर तस्वीर बनाते समय
‘कैनवस के पास’ सिर्फ़ रंग
और ब्रश ही नहीं बिखरे होते
और भी बहुत कुछ होता है-
तुम्हारी यादें ,
टूटे सपनों के टुकड़े,
गुज़री मुहब्बत
पानी की बोतल, नज़दीक का चश्मा,
पीले पत्ते… धूप, कुर्सी,
घास, बड़ी छतरी , कैप, पैन, मोबाइल…

कल्पनाओं के दायरे में
होते हैं बहुत चेहरे, बहुत मंज़र…
बहुत नज़ारे…
मगर
जो उभर आये उस समय
अतीत की धुंध चीर कर
मन के पटल पर
वही बन जाता
कैनवस पर
हम बाद में सिर्फ़ रंग भरते रह जाते
हैं…
कई बार तो कुछ चित्र अधूरे भी रह जाते हैं
अधूरी मुहब्बत की तरह।

Dr Jaspreet Kaur Falak

 

हिंदी अनुवाद : डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

मूल पंजाबी कविता- अमरजीत कौंके | अनुवादक- डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक

Similar Posts

  • वोट देना जरा संभाल के | Vote Dena

    वोट देना जरा संभाल के ( Vote dena jara sambhal ke )    नए-नए नेता ले टोली, धवल वेश और मीठी बोली। उमड़ पड़ा हुजुम यहां, बंद तिजोरी नेताजी खोली। वादे मधुर बड़े कमाल के, बदल देंगे ढंग हाल के। नेता फिर भी सशक्त चुने, वोट देना जरा संभाल के। वोट देना जरा संभाल के…

  • मुझे संभालो | Mujhe Sambhalo

    मुझे संभालो  ( Mujhe Sambhalo )   मुझे संभालो न मेरे दोस्त अमानत की तरह पडा़ रहने दो मुझे यहाँ आफत की तरह इस कदर सबके सीने में उतर जाउंगा मैं की छोड़ न पाओगे मुझे आदत की तरह|| याद रखो मुझे तुम एक कहावत की तरह छोड़ना नहीं कभी मुझे बगावत की तरह यूँ मुसाफ़िर…

  • मेहनत से ही सुख मिलता है | Mehnat Se hi Sukh Milta hai

    मेहनत से ही सुख मिलता है ( Mehnat se hi sukh milta hai )    हांथ पे हांथ रखकर बैठने से मंजिले नही मिला करती। छूना है आसमां अगर तुमको उड़ान तो भरनी होगी जीवन में कुछ करना है तो, तो तुमको आगे बढ़ना होगा। छोड़ के सारी सुख सुविधाएं, कठिन राह को चुनना होगा।…

  • संक्रांति | Sankranti kavita

    संक्रांति ( Sankranti )     उत्तरायण भी कहे सूर्य मकर राशि में पर्व मकर संक्रांति दिवस दान पुण्य का   तिल गुड़ बांट बांट बोले मीठा मीठा बोल पुण्य भरा काज करो शुभ दिवस आज का   पूजा वंदना कर लो तीर्थों का फल मिलता आशीष मात-पिता का वरदान उन्नति का   पावन गंगा…

  • गांधी बनना आसान नहीं

    गांधी बनना आसान नहीं ******* गांधी बनने को, गांधी का धर्म- गांधी का कर्म निभाना होगा, सत्य अहिंसा को भी अपनाना होगा। आज ! इस मार्ग पर चलना आसान नहीं, गांधी बनना आसान नहीं। सच्चाई की राहों पर- देखो कितने हैं अवरोध? बाहर की पूछे कौन भला- घर में ही हैं बड़े विरोध। शुद्ध सात्विक…

  • बड़े ख्वाब | Bade Khwaab

    बड़े ख्वाब ( Bade Khwaab ) अक्सर मैंने बड़े हीख्वाब देखे हैं,परन्तु ,बहुत से गुमनामदेखे है,ये भी देखा है,कि कहाँ ईश्वर है,कहाँ फ़कीर खाली है,मैंने उन पदचिन्हों केभी निशान देखे है।किस तरफ रूख करूँ अपना,चलने से पहले सैकड़ों सवालदेखे है।जवाब कहाँ से पाती,कहीं कोई निशान नही उनका,ये समझ आ गयाजिम्मेदारियों तलेसभी ख्वाब टूटते भी देखे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *