Geet Khub Rota Man

खूब रोता मन | Geet Khub Rota Man

खूब रोता मन

( Khub Rota Man )

 

कभी जब याद तुम आते,
दृगों को घेर लेते घन ।
अकेले में छुपाकर तन,
सिसकता खूब रोता मन ।।

न कुछ अच्छा लगे जी में,
उदासी का रहे पहरा ।
तुम्हारी पीर अंतर् में,
चलाए तीर अब गहरा ।।

गए जब छोड़ प्रिय तब से,
लगे बैरी सरिस सावन।
कभी जब याद तुम आते,
दृगों को घेर लेते घन ।।

रखा इक बोझ सीने पर,
दिया हूँ जोर जीने में ।
हँसी को कैद कर अधरों
लगा हूँ दर्द पीने में ।।

लिए मैं भार साँसों का,
रहा ढोता यहाँ जीवन ।
कभी जब याद तुम आते,
दृगों को घेर लेते घन।।

कहीं अब खो गई धड़कन,
किया दिल को बहुत पत्थर ।
चला कोई नहीं जादू,
गए अरमान भीतर मर ।।

घिरा निशिदिन अँधेरे में,
भटकता ही रहा वन-वन ।
कभी जब याद तुम आते,
दृगों को घेर लेते घन ।।

डा. सुनीता सिंह ‘सुधा’
( वाराणसी )
यह भी पढ़ें:-

सजी अवध की पुण्य धरा | Saji Avadh

Similar Posts

  • सिंह पे सवार भवानी | Singh pe Sawar Bhawani

    सिंह पे सवार भवानी ( Singh pe sawar bhawani )    सिंह पे सवार भवानी, सजा दरबार भवानी। दुखड़े मिटाने वाली, भर दो भंडार भवानी। सजा दरबार भवानी अष्टभुजाओं वाली, ढाल खड्ग खप्पर वाली। जय अंबे मांँ भवानी, महागौरी जय मांँ काली। अटल सिंहासन माता, हे जग करतार भवानी। साधक शरण में तेरी, बेड़ा कर…

  • मेरे आलिंगन में | Mere Alingan mein

    मेरे आलिंगन में ( Mere alingan mein )   यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में। स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। 🥇 जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा । दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा। खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही…

  • मेरी जिंदगी में तू बहार बनकर आई है

    मेरी जिंदगी में तू बहार बनकर आई है   खिल उठा मन मेरा, खुशियों की घड़ियां छाई है। जब से मेरी जिंदगी में तू, बहार बनकर आई है। मेरी जिंदगी में तू बहार तेरा हंसना यूं मुस्काना, हौले हौले से गौरी शर्माना। तुम मेरे दिल की धड़कन हो, गया है दिल दीवाना। तुझ संग लगती…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

  • आचरण | Acharan

    आचरण ( Acharan ) राम कृष्ण हनुमान की करते सब बातें। करे नहीं अमल पर उनके आचरणों को।। आये जब संकट तो याद आये हनुमान। हे संकट मोरचन तुम हरो हमारे कष्ट। मैं अर्पित करूँगा तुम्हें घी और सिंदूर। सुख शांति मुझे दो मेरे पालन हार।। बात करें जब भी हम मर्यादाओं की। याद आ…

  • यह दिलकशी तुम्हारी | Yeh Dilkashi Tumhari

    यह दिलकशी तुम्हारी ( Yeh Dilkashi Tumhari ) दिल को लुभा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।नींदें चुरा रही है यह दिलकशी तुम्हारी। यह चांद सी जवानी यह ज़ाफ़रानी रंगत।फिर उसपे ओढ़नी की यह आसमानी रंगत।सच पूछिए तो जानू रह-रह के मेरे दिल में।हलचल मचा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।नींदें चुरा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *