अगर तुम कहो

अगर तुम कहो | Nagma Agar Tum Kaho

अगर तुम कहो

( Agar Tum Kaho )

गुल वफ़ा के लुटा दूं अगर तुम कहो।
राह में दिल बिछा दूं अगर तुम कहो।

आओ तो इस तरफ़ जाने जानां कभी।
कर दूं क़ुर्बान तुम पर मैं यह ज़िन्दगी।
ताज की क्या ह़क़ीक़त है जाने अदा।
ताज मैं भी बना दूं अगर तुम कहो।
राह में दिल बिछा दूं अगर तुम कहो।

तुम ही बतला दो दिलबर के कैसे जिऊं।
मैं ग़म-ए-ज़ह्रे फ़ुर्क़त कहां तक पिऊं।
पूछ लो आ के मेरी भी ह़सरत कभी।
दिल की धड़कन सुना दूं अगर तुम कहो।
राह में दिल बिछा दूं अगर तुम कहो।

तीरगी इन से होती है रूख़सार पर।
धंधला-धुंधला सा लगता है रोशन क़मर।
दिलकशी और बढ़ जाएगी जाने मन।
रुख़ से ज़ुल्फ़ें हटा दूं अगर तुम कहो।
राह में दिल बिछा दूं अगर तुम कहो।

मैंने ढूंढा बहुत पर न पाया कहीं।
तुमसा कोई भी नज़रों में आया नहीं।
हो तुम्हारा इशारा तो जान-ए-ग़ज़ल।
चांद तारे भी ला दूं अगर तुम कहो।
राह में दिल बिछा दूं अगर तुम कहो।

गुल वफ़ा के लुटा दूं अगर तुम कहो।
राह में दिल बिछा दूं अगर तुम कहो।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

आप की याद | Nagma Aapki Yaad

Similar Posts

  • चुनाव फिर से आ गया | Chunav

    चुनाव फिर से आ गया ( Chunav phir se aa gaya )   मतदान करने जरूर जाना चुनाव फिर से आ गया । अब करना न कोई बहाना चुनाव फिर से आ गया । सही व्यक्ति को पहले चुन लो । गुण सारे तुम उसके गुन लो । फिर उस पर मुहर लगाना । चुनाव…

  • रात सपने में आया कान्हा | Sapne mein Kanha

    रात सपने में आया कान्हा ( Raat sapne mein aaya kanha )    मोहन माधव कान्हा प्यारा, आया स्वप्न में मुरलीहारा। चक्र सुदर्शन धारी गिरधर, रूप चतुर्भुज सुंदर सारा। मोहन माधव कान्हा प्यारा पीतांबर धारी बनवारी, सर पे सोहे मोर मुकुट भारी। अधरो पर मुरलिया धारी, जय गोविंदा जय गिरधारी। उठो आज कोई गीत सुना…

  • ढलती रात | Dhalti Raat

    ढलती रात ( Dhalti raat )   ढलती रात हुई अंधियारी, साहिब जी ना आए। धक-धक धड़के जिया हमारा, मन मेरा घबराए। सनम कहो रात कहां बिताए हाथों में मेहंदी रचके गौरी, कर कर सोलह सिंगार। कब आएंगे प्राण प्यारे, करती प्रियतम का इंतजार। ज्यों ज्यों रात बढ़े निशा, पून सन सन करती जाए। रस्ता…

  • नयनों के तारे आजा | Naino ke Tare Aaja

    नयनों के तारे आजा ( Naino ke Tare Aaja )   नयनो के तारे आजा, बुढ़ापे के सहारे आजा। दूध का कर्ज चुकाने, बेटे फर्ज निभाने आजा। नयनो के तारे आजा खूब पढ़ाया तुमको, लाड लडाया तुमको। अंगुली पकड़कर, चलना सिखाया तुमको। तुतलाती बोली प्यारी, शीश झुकाने आजा। ताक रही आंखें रस्ता, झलक दिखाने आजा।…

  • काफिले में भी सफर तन्हा | Safar Tanha

    काफिले में भी सफर तन्हा ( Kafile mein bhi safar tanha )    रोज सजती है महफिले जहां, रोज कारवां चलता है। रोज कलम करतब दिखाती, शब्दों का मेला लगता है। काफिले में भी हो सफर तन्हा, कलमकार रह जाता है। एक आह दिल से निकले, गजरा गीतों का हो जाता है। काफिले में भी…

  • सोचा कोई गीत लिखूंगी | Poem Socha koi Geet Likhungi

    सोचा कोई गीत लिखूंगी ( Socha koi geet likhungi )    सोचा कोई गीत लिखूंगी फिर से आज अतीत लिखूंगी। निश्चल भाव समर्पित मन हो ऐसी कोई प्रीत लिखूंगी स्वर्णिम भोर सुहानी रातें वह मधुसिक्त रसीली बातें दंभ और अभिमान नहीं था होती खुशियों की बरसातें ऋतुओं सा परिवर्तित कैसे हुआ वही मनमीत लिखूंगी। सोचा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *