Hindi mein kahani

मॉर्निंग वॉक बनाम पुष्प | Hindi mein kahani

मॉर्निंग वॉक बनाम पुष्प

आप सोच रहे होंगे मॉर्निंग वॉक का पुष्प से क्या मतलब होता है l होता है जैसे ताजी हवा फूल की सुगंध रीना अपने 6 साल की बेटे के साथ बातें करते करते घूमने जाया करती थी मां का कर्तव्य भी होता है कि बच्चे को अच्छे संस्कार दे l

बालक को हम दूसरों की आज्ञा का पालन करना भी सिखाते हैं l तो बस देखिए रीमा घूमते घूमते पार्क पहुंच गई l प्रातः अंधेरा ही होता है सोचा चलो थोड़ा अनुलोम-विलोम हो जाए l

तभी झाड़ियों में सुरसुराहट शुरू हो गई रीमा घबरा कर खड़ी हो गई । पता चला एक बहन जी पेड़ की डगाली खींच खींच कर, फूल नोच रही थी। चलो तो फिर घूम ही लेते हैं l यह सोचकर चक्कर लगाने लगी बेटे के साथ पर, यह क्या थोड़ी देर में बच्चा ही गायब हो गया l

रीमा भागी थोड़ा आगे आने पर देखा कि बच्चा पेड़ पर चढ़ा है l एक अन्य आंटी जी उसे निर्देश दे रही है l इधर से तोड़ो उधर से तोड़ो रीमा ने दौड़कर बेटे को डांट कर उतारा और उस पर नाराज होने लगी l

बेटा बड़े भोलेपन से बोला आप ही तो कहती हो बड़ों की बातों को माना करो l रीमा की कुछ समझ ना आया क्या , जवाब देती, लोग दूसरों के घरों से, मंदिर से, रास्ते से, फूल तोड़ना तो पसंद करते हैं मगर क्या कभी पानी डालते हैं यक्ष प्रश्न वही खड़ा रहता है l

आप थोड़ी मेहनत करके खुद अपने घर में ही फूल के पेड़ क्यों नहीं लगा लेते l पानी जो डालना पड़ेगाl पौधे की देखभाल करनी पड़ेगी l बेटे के प्रश्न का उत्तर मुझे लगा मॉर्निंग वॉक बनाम पुष्प तोड़ना है l

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

पिता का तोहफा | Short laghu katha in Hindi

 

Similar Posts

  • अनोखा सेलिब्रेशन

    परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट ना आने के कारण… शहर में बढ़ते आत्महत्या के केसों को देखकर और अखबार में आए दिन किसी न किसी छात्र या छात्रा के सुसाइड करने की ख़बरों ने राजीव को सोचने पर मजबूर कर दिया। उनके इकलौते बेटे मनोज ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी…

  • बुढ़ापा की लाठी | Laghu Katha

    नीमा को ससुराल आये तीन माह ही हुए थे ।वह रट लगा दी कि मैं अलग खाऊंगी। आज से चूल्हा अलग…! मैं आपके मां-बाप को भोजन नहीं दे सकती। राहुल के लाख समझाने के बावजूद भी नीमा पत्थर की लकीर बनी रही। राहुल के मां-बाप भी हारकर अपनी बहू नीमा को कह दिये तुम्हें जो…

  • शिक्षा का व्यापार | Shiksha ka Vyapar

    रजनी एक विद्यालय में शिक्षिका है। एक दिन विद्यालय के प्रबंधक ने उसे बुलाकर कहा,-” यह तूने क्या किया? इस बच्चे को इतने कम नंबर कैसे दिया? तुम्हारे कुछ अकल है कि नहीं? यदि ऐसे ही करती रही तो एक दिन विद्यालय बंद हो जाएगा।” रजनी बहुत डर गई थी उसने डरते हुए पूछा,-” क्या…

  • मौत के सौदागर | Maut ke Saudagar

    “ऐ कौन है जो मुझसे टक्कर ले सकें,! किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं हैं कि मुझसे मुकाबले कर सकें।” सुदेश चौराहे पर आऊ बाऊ बक रहा था। रोज सायं काल में 9:10 बजे रात तक वह चौराहे पर नशे में घूमता रहता है। इसका अधिकांश समय नशे में ही डूब जाता है। वह…

  • कुत्ता काटे का टीका

    पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण जारी है, लेकिन खुशी की बात यह है कि भारत कोरोना वैक्सीन बनाने में सफल हो गया है। अब भारत में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। लोगों के टीके लगाए जा रहे हैं। कोविड-19 का पालन करते हुए जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सभी विद्यालयों को पुनः खोलने व…

  • उजाले की ओर | Ujale ki Aur

    मनीष और उसकी बहन साक्षी दोनों ही शिक्षक हैं। उनमें समाज में व्याप्त मूढताओं पर अक्सर बहस किया करते थे। उन्हें लगता था कि बच्चों को स्कूल में यदि हम रोजाना कुछ न कुछ अंधविश्वास के बारे में जानकारी देते हैं तो वे धीरे-धीरे उनमें असर होने लगेगा। अगले दिन जब मनीष विद्यालय गया तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *