हम तो टेंट वाले हैं | Hum to Tent Wale Hain

लाल किले में आजादी जश्न के मौके पर हर साल मुशायरा होता है। ऐसे ही कम से कम 40 या थोड़ा उससे आगे या पीछे वक्त की बात है। एक मुशायरा चल रहा था।

जनवरी की ठंड थी, लेकिन श्रोताओं की वाहवाही और शायरों के एक से बढ़कर ग़ज़ल और शायरी से ठंड का नामोनिशान था ही नहीं। एक से एक धाकड़ शायरों से श्रोतागण भी रुबरु हो रहे थे।

जब आधी रात हो गई, श्रोताओं में जोश ठंडा हो गया और बड़े बड़े गुलफाम अपना कलाम सुनाकर चले गए। अब आदि इत्यादि की पंगत वाले, जो लिखते तो बहुत शानदार थे, पर जनता जनार्दन में उनकी इमेज अभी इतनी बड़ी नहीं थी।

वो अभी मठाधीश नहीं हुए थे। जब रात बहुत बढ़ गई और ठंड भी अपना जलवा दिखा रही थी। एक-एक करके व्यक्ति जाने लगे। अभी भी कुछ शौकीन लोग बैठे हुए थे।

आयोजन वालों ने घोषणा की, “जब तक हमें अंतिम व्यक्ति सुनने वाला है तब तक यह मुशायरा जारी रहेगा।” और इस तरह सारी रात मुशायरा चलता रहा।

जो लोग बहुत दूर बिल्कुल पिछली कतार में बैठे थे, उन्हें आगे आने को कहा गया। सुबह के लगभग चार बजे केवल चार-पांच व्यक्ति बचे। मुशायरा वालों ने कहा भाई आप आगे आ जाओ हमें ऐसे ही श्रोता की जरूरत है।

मुशायरा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। मुशायरा वाले भी अब थक चुके थे, लेकिन अपने श्रोताओं की मोहब्बत देखकर, मुशायरे वाले उन्हें नाराज़ नहीं करना चाहते थे।

मुशायरा वाले बोले भाईजान थोड़ा और पास आ जाओ। अभी भी हमारे ख़ज़ाने में एक से बढ़कर एक नायाब हीरा है। श्रोताओं में थोड़ा और नज़दीक आया और झिझकते हुए बोला, “भाई साहब आपका यह प्रोग्राम कब खत्म होगा। हम तो टेंट वाले हैं। हमें टेंट उखाड़कर दूसरे प्रोग्राम में ले जाना है।”

दीपक वोहरा

(जनवादी लेखक संघ हरियाणा)

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • “माँ का आँचल – प्रेम की छाँव, बलिदान का गीत”

    माँ केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि जीवन की पहली गुरु, मार्गदर्शिका और सबसे करीबी मित्र है। उसकी ममता जीवनभर हमें सुरक्षा, सुकून और संस्कार देती है। माँ का आशीर्वाद किसी कवच से कम नहीं, जो हर मुश्किल में हमें संबल देता है। मदर्स डे पर उसे सम्मान देना मात्र एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उसके…

  • होली: रंग, रचना और रिश्तों का उत्सव

    होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, यह हमारे समाज की विविधता को एक सूत्र में पिरोने वाला पर्व है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि जैसे रंग मिलकर एक सुंदर चित्र रचते हैं, वैसे ही प्रेम, भाईचारा और सद्भावना से सजा समाज ही सच्ची सुंदरता का प्रतीक होता है। साहित्यकारों की लेखनी ने इस पर्व…

  • मुझ से खफा खफा ये सुंदरियाँ : भाग.. 1

    अचानक मेरे फोन पर कुछ तस्वीरे, कुछ फिल्मे आयी तो मैं चौक पड़ा.. कोई नया नम्बर था.. अपरिचित.. किसी खूबसूरत महिला की तस्वीरे थी.. अलग अलग परिधान में वह बहुत ही सुंदर और लुभावनी लग रही थी.. मैने याददाश्त पर जोर लगाया मगर कुछ याद नही बन पड़ा कि वो कौंन है.. यक़ीनन वह मेरे…

  • सच बोलने की सजा

    तो संतश्री कुछ नाखुश से थे.. शायद कुछ खफा खफा से भी.. दूध के लिए पशुओ पर होने वाले अत्यचार को ले कर मुझे उन से कुछ मार्गदर्शन लेना था.. हिंसा अहिंसा को ले कर कुछ धार्मिक चर्चाएं करनी थी.. कुछ शास्त्रों के संदर्भ होने थे जो कि मानव की अनजाने में होने वाली अनैतिकता…

  • ये हम कहां जा रहे हैं?

    कहा जाता है कि भारतीयों की बुद्धि चूल्हे से शुरू होकर चूल्हे पर ही खत्म हो जाती है। इस चूल्हे के चक्कर में हम हजारों वर्षों तक गुलाम रहे। फिर भी चूल्हे का चक्कर है कि आज भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कहने का तात्पर्य यही है कि इस व्यक्ति के यहां…

  • नारी की वेदनाएं

    भारत को पुरुष प्रधान देश माना जाता है। प्राचीन काल से ही भारत में महिलाओं को दोयम दर्जे का माना जाता रहा है। उनके साथ हमेशा भेदभाव किया जाता है. महिलाओं के साथ हमेशा दुर्व्यवहार किया जाता है। यह पुरुष प्रधान संस्कृति के कारण हुआ है। इसके साथ ही, पारंपरिक पुरुष-प्रधान संस्कृति के प्रभाव में…

One Comment

  1. This article is based on a joke, which was told me my guru and friendly shayar late Omprakash Ulfat ji. He was one of the finest shayars and poets of urdu and Punjabi languages. He was awarded Haryana Urdu sahitya academy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *