Janani Samman by Sanjivani

विश्व मातृत्व दिवस के अवसर पर जांगिड अस्पताल मे संजीवनी द्वारा प्रेरणा स्रोत जननी सम्मान कार्यक्रम हर्षोल्लास व भव्यता से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ दयाशंकर जांगिड ने की।

मुख्य अतिथि पोदार ट्रस्ट के सचिव श्री मोतीचंद मालू थे। मुख्य वक्ता इंजीनियर भंवरलाल जांगिड थे। विशिष्ट अतिथि डाॅ सत्येन्द्र सिंह प्राचार्य पोदार काॅलेज समाजसेवी कैलाश चोटिया रामावतार सबलानिया सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा के हिंदी व्याख्याता विनोद कुमार तथा कार्यक्रम के प्रायोजक एस. के ज्वेलर्स के संचालक श्री सुरेश सोनी थे।


सभी माताओ को प्रेरणा स्रोत जननी सम्मान प्रतीक चिंह व पिता को मालाओ से सम्मानित किया गया। डाॅ अंजू शर्मा धर्मपत्नि श्री संजय कुमार जिनके एक बेटा डाक्टर दूसरा इंजीनियर है। श्रीमती अनिता पोदार धर्मपत्नि श्री संजय पोदार के बेटी बेटा सीए है।

श्रीमती अरूणा महर्षि धर्मपत्नि श्री अश्विनी महर्षि के बेटी आरएएस बेटा एलएलबी एक बेटा सीए है। श्रीमती आशा सोनी धर्मपत्नि श्री नंदकिशोर सोनी के बेटी व बेटा इंजीनियर है।

श्रीमती बनेश्वरी देवी धर्मपत्नि एडवोकेट विद्याधर जाखड़ के बेटी आरजेएस बेटा एडवोकेट है। स्व. चन्द्ररेखा चिरानिया धर्मपत्नि श्री जुगलकिशोर चिरानिया के दोनो बेटे सीए है।

स्व. दिव्या सक्सेना धर्मपत्नि डाॅ एस.के सक्सेना के एक बेटा एमबीए दूसरा बी टेक है। श्रीमती दीपा मिश्रा धर्मपत्नि श्री दिनेश कुमार के एक बेटा आईआईटी दूसरा सीए है। श्रीमती गीता देवी धर्मपत्नि श्री रामावतार सबलानिया के बेटा बेटी दोनो डाक्टर है।

श्रीमती हंसा राजवी धर्मपत्नि श्री विजयपाल सिंह के बेटा बेटी दोनो डाक्टर है। श्रीमती कृष्णा सर्राफ धर्मपत्नि श्री मनीष सर्राफ के एक इंजीनियर व दूसरा बी टेक है। श्रीमती मंजू सोनी धर्मपत्नि श्री विनोद सोनी के बेटा बेटी दोनो आरजेएस है। डाॅ मीनाक्षी जांगिड़ धर्मपत्नि डाॅ मनीष जांगिड़ के बेटा डाक्टर बेटी एलएलएम है।

श्रीमती नर्मदा देवी धर्मपत्नि श्री सीताराम घोड़ेला की बेटी अंतरिक्ष वैज्ञानिक बेटा व्यापारी है। श्रीमती प्रेमलता मीणा धर्मपत्नि स्व. सांवरमल की बेटी आइएएस है। श्रीमती पुष्पा चैधरी धर्मपत्नि स्व. सुदेश दुलड़ का बेटा आरजेएस दूसरा बी.टेक है। श्रीमती पुष्पा जांगिड धर्मपत्नि श्री प्रहलाद राय का एक बेटा इंजीनियर दूसरा डाक्टर है। श्रीमती रचना जांगिड़ धर्मपत्नि श्री संजय कुमार के एक बेटा इंजीनियर दूसरा डाक्टर है।

श्रीमती संतोष दायमा धर्मपत्नि श्री कृष्ण कुमार के एक बेटा इंजीनियर दूसरा डाक्टर तीसरा बैंक मैनेजर है। श्रीमती सविता यादव धर्मपत्नि डाॅ राजेश यादव के बेटी बेटा दोनो डाक्टर है। श्रीमती सोनी देवी ढाका धर्मपत्नि श्री नोरंगराम शहीद विजयपाल ढाका की माताजी है।

श्रीमती सुमन पाटोदिया धर्मपत्नि श्री प्रमोद पाटोदिया के दोनो संतान आईआईटी गोल्ड मेडलिस्ट है। श्रीमती सीमा चन्देल धर्मपत्नि श्री दिनेश कुमार के दोनो बेटे इंजीनियर है। श्रीमती उषा गुप्ता धर्मपत्नि डाॅ गणेश गुप्ता के बेटी बेटा दोनो डाक्टर है। श्रीमती उषा मानसिंहका धर्मपत्नि ओमप्रकाश गुप्ता के बेटी डाक्टर बेटा इंजीनियर है। श्रीमती उर्मिला चिरानिया धर्मपत्नि श्री कमल चिरानिया के दोनो बेटे सीए है।

मंचस्थ अतिथियों द्वारा माता की महिमा के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन डाॅ अनिल कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शशि मालू श्रीमती सत्येन्द्र सिहं श्रीमती अवधेश सर्राफ मोरवी जांगिड़ व दादी परिवार के सदस्य पूर्व प्रांतपाल जगदीश प्रसाद जांगिड इंजीनियर हरिराम सैनी मुरली मनोहर चोबदार योगेश सोनी पीरामल दायमा शीशराम जनार्दन घोडेला डूडी क्लब अध्यक्ष पंकज शाह जीतेन्द्र सीए के के डीडवानिया ओमप्रकाश सोनी रमाकान्त सोनी गंगाधर मील अर्जुनलाल सैनी आदि उपस्थित रहे।

डाॅ मीनाक्षी ने कहा कि बालक की प्रथम गुरू माता ही होती है बच्चों का पालन पोषण संस्कार देना तथा सही राह दिखाने वाली भी माता ही है। मां तो ममता की मूरत होती है दया करूणा धीरज वात्सल्य लुटाना मां को सौभाग्य होता है। तभी तो कहा गया है कि मां के चरणों मे स्वर्ग बसा है मां का आंचल हर विपति हर मुष्किल में बच्चों की रक्षा करता है।

मां ही इस धरती का स्वर्ग है। मुख्य वक्ता इंजीनियर भवंरलाल जांगिड ने कविता व पुराणिक कथाओं से मां की महिमा की व्याख्या की। इस प्रकार का कार्यक्रम नवलगढ में पहली बार आयोजित हुआ जिसमें मातृ शक्ति का सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें :

संजीवनी संस्था द्वारा साहित्यकार जनकवि बजरंगलाल पारीक व भूतपूर्व विधायक श्रीराम बासोतिया को याद किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here