Kavita Hey Maa

हे! माॅं | Kavita Hey Maa

हे! माॅं

( Hey Maa )

 

हे मां आ जा तू फिर से

तेरे आंचल में छिप जाऊं ,

मैं बैठ गोंद में तेरे

फिर देख तुझे मैं पांऊ।

तू लिए वेदना असीमित

पाली भी मुझको कैसे?

तेरी त्याग तपस्या करुणा

नैनों से झरते आंसू

गिरते तेरे आंचल में

मैं भूल जिसे ना पाऊं।

फिर बचपन क्यों न आए!

मां अंगुली पकड़ चलाए

जिसकी छाया से मुझ पर

कोई बला पास ना आए,

मन की मेरी पावन देवी

अब जीवन के इस क्षण में

दर्शन कैसे तेरी पाऊं।

मठ मंदिर में जा जा कर

मुझको पाने के खातिर

सह ली हर कष्ट मुशीबत

खुद भूखी रह रह दिन भर

मुझे अमृत पान करायी

ढूढ़ूं मां कोने कोने

पर तुझको कहीं ना पाऊं।

तू धूप धूप चल चल कर

प्यासी भूखी रह रह कर

बढ़ चली थी अपने पथ पर

मुझे आंचल से लिपटायी,

वो आंचल तेरी कंधे

तेरा प्यार तेरी ममताई

फिर से आ जा तू माता

मैं तुझ बिन रह न पाऊं।

दुनिया की कोई दौलत

रिस्तें अनमोल खजाना

अनमोल कहां है तुझसे

सबने मुझको पहचाना,

बिन तेरे जग अंधियारा

तू सूरज चंदा तारा

लेकर आंखों में आंसू

रो रो कर तुम्हें बुलाऊं।

रचनाकार : रामबृक्ष बहादुरपुरी 

अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

यह मुझको स्वीकार नहीं | Kavita Yah Mujhko

Similar Posts

  • नाचो-नाचो-नाचो रे | Poem Nacho-Nacho

    नाचो-नाचो-नाचो रे! ( Nacho-Nacho-Nacho Re )    नाचो-नाचो-नाचो रे! भोर भए तक नाचो रे! नाचो कुंवारे- नाचो कुंवारी, प्यासा रहे न आँखों का पानी। नाचो-नाचो-नाचो रे! भोर भए तक नाचो रे! झरने पे नाचो,पानी पे नाचो, लहरों की उठती जवानी पे नाचो। प्यासी है दरिया,प्यासा है सावन, बादल की मेहरबानी पे नाचो। काँटों पे नाचो…

  • Kavita | थप्पड़

    थप्पड़ ( Thappad ) *** उसने मां को नहीं मारा मार दिया जहान को अपनी ही पहचान को जीवन देने वाली निशान को। जान उसी की ले ली, लिए गोद जिसे रोटियां थी बेली। निकला कपूत, सारे जग ने देखा सुबूत। हो रही है थू थू, कितना कमीना निकला रे तू? चुकाया न कर्ज दूध…

  • बूँदों की सरगम | Boondon ki Sargam

    ” बूँदों की सरगम “ ( Boondon ki sargam )   बूंँदों की रुन झुन है सावन में या कहीं सरगम बज़ी। हवाओं की थिरकन है या मौसम ने नयी धुन है रची! जुगलबंदी करती हवा छेड़- छेड़ फुहारों को, दोहरा रही बंदिश वही ख़ुशामदीद है सावन की, लपक – झपक कटार सी चमकती तड़ित…

  • मिट्टी के बर्तन | Mitti ke bartan par kavita

    मिट्टी के बर्तन ( Mitti ke bartan )   अपनें परिवार का एक हौंसला हूँ में, कैसे कह दूँ दोस्त थकने लग गया में। मेरी पूरी उम्र निकल गई इस मिट्टी में, नई आकृति देने और बर्तन बनाने में।। हम भी पुतले है इस धरा पर मिट्टी के, आखिर में मिलना ही है इसी मिट्टी…

  • अब ख़ुद ही निखरना है | Hindi kavita on motivation

    अब ख़ुद ही निखरना है ( Ab khud hi nikharna hai )   अपनें आपको तपाकर अब ख़ुद ही निखरना है, उलझनों को सुलझाकर आगे बढ़ते ही रहना है। राह भले ही मुश्किलों की हो पर चलतें जाना है, अब यें कीमती वक्त स्वयं पर ही ख़र्च करना है।।   साहस एवं हिम्मत से हर…

  • दशहरा 2024 | Dussehra

    दशहरा 2024 कब तक जलाओगे मुझे ?युग बीत गयेकितने कल्प गये बीतरखता हूँदशकंठहै मेरे दशशीश..आँखे घूमती सब दिशाओं मेंहाथ रखता मैं बीसो बीस…शब्द जो निकला मुँह सेभिक्षाम दे माई…फीर देखी मैने माँ सीता मेंजगदजननी की प्रीतमर्यादा की निभाई रीतचाहता तो मैं बदल जाताशब्द जाता भूलमन के वचन को बनाता धूल…मैंने बचाया जगदजननी का मानस्वयं से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *