कलाम है क्या

कलाम है क्या

कलाम है क्या

ये गोल मोल मुहब्बत भरा कलाम है क्या
तमाम उम्र यहीं पर तेरा क़याम है क्या

कबूल कैसे मैं कर लूँ बता तेरी शर्तें
बिना ये जाने तुझे लेना मुझसे काम है क्या

जो बार बार मुझे हुक्म देता रहता है
समझ लिया मुझे तूने बता गुलाम है क्या

जो हर घड़ी चला आता है मुँह उठाये हुए
ये मेरा घर है या कोई सराय आम है क्या

अभी मैं उलझा हुआ हूँ ज़रा ठहर तो सही
समझ रहा हूँ तेरी आँखों का पयाम है क्या

ये अजनबी मुझे क्योंकर सलाम करने लगे
इन्हें पता है कि मेरा यहाँ मुक़ाम है क्या

जहाँ भी देखो वहाँ हो रही है मनमानी
अमीरे-शहर तुम्हारा यही निज़ाम है क्या

अदब नवाजी बुजुर्गों से सीख ले साग़र
बग़ैर सर को झुकाए भी यह सलाम है क्या

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • खून पसीना यार निकलता रहता है

    खून पसीना यार निकलता रहता है खून पसीना यार निकलता रहता हैपैसों से बाज़ार उछलता रहता है तुमने देखा है जिस उगते सूरज कोहमने देखा वो भी ढ़लता रहता है रोते रहते बच्चे मेरे दाने कोऔर पतीला चूल्हा जलता रहता है जश्न सियासी कूचों में होता रहताबेबस औ मजदूर कुचलता रहता है क्या उम्मीद लगायें…

  • इनकार पर | Inkaar Shayari in Hindi

    इनकार पर ( Inakaar par )    जो मुकाबिल था सरे बाजार पर। रो पड़ा वो आपके इनकार पर। दम जमाने में नही जो मिटा दे, लिख गया जो इश्क की दीवार पर। फैसला समझे बिना जब कर लिया, ऐब अब क्या देखना सरकार पर। कत्ल जो इतने हुए उनका सबब तिल बड़ा कातिल खड़ा…

  • हमको कभी

    हमको कभी हमको कभी ख़ुशियों का भी मंज़र नहीं मिलतादिल को मिले सुकूँ वो मुकद्दर नहीं मिलता शिद्दत से जो चाहे वही दिलबर नहीं मिलताजो ज़ख़्म मेरे सी दे रफ़ूगर नहीं मिलता रहने को ग़रीबों को कभी घर नहीं मिलतादे दे उन्हें जो छाँव वो छप्पर नहीं मिलता जो राह दिखाते थे सदा ज़ीस्त में…

  • किन हाथों में देश सुरक्षित | किनमें सिर्फ जहर है

    किन हाथों में देश सुरक्षित ( Kin hathon mein desh surakshit )    आशा जैसी हुई प्रमाणित, सब को आज खबर है ! किन हाथों में देश सुरक्षित, किन में सिर्फ जहर है !! क्रूर आक्रमण से विषाणु के, कौन बचा ले आया देश सुरक्षित रखा बचाया, किसका गहन असर है !! लूटा,किया बहुत अपमानित,…

  • कुछ नज़ीरों से

    कुछ नज़ीरों से ये बात आज भी साबित है कुछ नज़ीरों सेगये हैं शाह सुकूँ माँगने फ़क़ीरों से क़दम बढ़ाने से मंज़िल करीब आती हैउलझ रहा है तू क्यों हाथ की लकीरों से बहुत दिनों से है बरबाद ज़िन्दगी अपनीलड़ाई कितनी लड़ें अपने हम ज़मीरों से किया है सामना कुछ यूँ भी तंग दस्ती कालिबास…

  • नियम | Niyam

    नियम ( Niyam )    कौन है संसार में जो नियम में बंधना चाहता है हर कोई तो नियम से परे निकलना चाहता है। प्रेम के नियम में बंध कर बहता चला गया जो सिमट कर भी वह तो बिखर जाना चाहता है। सीमाओं से परे की ज़मीन आकर्षित है करती बंधनों से परे जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *