Kavita Bhagwan Sirf

भगवान सिर्फ लकीरें देता है | Kavita Bhagwan Sirf

भगवान सिर्फ लकीरें देता है

( Bhagwan sirf lakeeren deta hai )

 

भगवान सिर्फ लकीरें देता है, रंग हमें भरने होते हैं।
इस धरती पर हर इंसा को, शुभ कर्म करने होते हैं।

कदम कदम पे तूफानों से, संघर्षों से लड़ना होता है।
अपनी मेहनत के दम पर, कीर्तिमान गढ़ना होता है।

रंग बदलती दुनिया में, जीवन में रंग भरना होता है।
साहस भरकर मंजिलों पे, बढ़ कदम धरना होता है।

किस्मत की लकीरें भी, कर्म के साथ दमकती है।
बढ़ चला जो राहों में, तकदीर उनकी चमकती है।

सुख-दुख खुशी गम, खट्टे मीठे हैं अनुभव सारे।
भांति भांति के रंग भरते, जीवन में रिश्ते हमारे।

कुछ पाना कुछ खो देना, कुछ यादों में बस जाते हैं।
जीवन धारा बहती नित्य, गम अश्रु बन बह जाते हैं।

रिश्तो की डोर संभालो, मुस्कानों के मोती भाते हैं।
खुशियों के पल सुहाने, रंग जीवन में भर जाते हैं।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

एहसास तेरा प्यारा | Poem Ehsaas Tera Pyar

Similar Posts

  • मां पर प्यारी सी कविता

    मां पर प्यारी सी कविता   ऐ टूटते हुए तारे दुआ कबूल तो करो मेरी मेरी माँ को मेरे सामने सलामत सदा रखना|| हँसते मुस्कुराते चेहरे आँखों की नमी देखी है परदेश में सब कुछ है माँ बस तेरी कमी देखी हैं|| उजाले को गुमान था अपनी कलाकारी पर माँ के आँखे खोलते ही वह…

  • विध्वंस | शैलेन्द्र शांत

    विध्वंस आदमी का फटे चाहे आसमान काकलेजाविध्वंस ही होता है अपमान बहुतदोहन भरपूरउपेक्षा अतिवादे अनवरत झूठेअहर्निश लूटहोती है भारी टूट-फूटकहीं, तब फटता है कलेजा टूट जाता है जब धैर्यप्रकृति काचाहे आदमी का विध्वंस ही होता है ( Destruction was published in the reputed magazine: The Hans. ) Destruction Whether it’s the heart of a manOr…

  • वृद्ध मां बाप | Kavita Vridh Maa Baap

    वृद्ध मां बाप ( Vridh maa baap )   वृद्धाश्रमों में जब किसी के मां बाप रोते और बिलखते हैं, उस पुत्र के लिए बददुआ के लाखों बिजलियां कड़कते हैं। पैदा करने से जवानी तक जो हमें खून पिलाकर पालते हैं, क्यों वृद्ध हो जाने पर वो ही वृद्धाश्रमों में भेजे जाते हैं। क्या यही…

  • शांति, संतोष और आनंद

    शांति, संतोष और आनंद   **** संतोष भी मेरे पास ही रहता था। जब मैं ! खेतों में जाता या फिर भैंसों को चराता। दोपहर को छाछ के साथ गंठा रोटी खाता था। ***** आनंद तो मुझसे दूर ही नहीं था कभी। कभी नदिया पे नहाने में ! कभी कभार के शादी ब्याह के खाने…

  • कुछ जाने अनजाने रिश्ते | Kavita

    कुछ जाने अनजाने रिश्ते ( Kuch jaane anjaane rishte )   कुछ जाने अनजाने रिश्ते, कुछ दिल से पहचाने रिश्ते। कुछ कुदरत ने हमें दिया है, कुछ हमको निभाने रिश्ते।   रिश्तो की पावन डगर पर, संभल संभल कर चलना है। सदा लुटाना प्यार के मोती, संस्कारों में हमें ढलना है।   माता पिता गुरु…

  • नीतीशे कुमार फिर से एकबार

    नीतीशे कुमार फिर से एकबार ******** दस लाख नौकरी पर भारी पड़ा उन्नीस लाख रोजगार का वादा बिहार ने चुना संख्या ज्यादा पाले महत्तम रोजगार का इरादा! बधाई हो सुशासन बाबू जीत गए चुनाव बिहार का। कड़े मुकाबले में हराया जीत का चौका लगाया विपक्ष ने भी था जोर लगाया सफल नहीं हो पाया। लेकिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *