Poem Ehsaas Tera Pyar

एहसास तेरा प्यारा | Poem Ehsaas Tera Pyar

एहसास तेरा प्यारा

( Ehsaas Tera Pyar )

 

जाने क्यों दिल को लगता, एहसास तेरा प्यारा।
बज उठते तार दिल के, बोले मन का इकतारा।

क्यों ख्वाबों में चेहरा ये, मुस्कानों के मोती सा।
नैनों में झलक आता, विश्वास दिव्य ज्योति सा।

सुर संगीत की तुम मधुर, दिव्य धारा लगती हो।
छेड़े वीणा के तार कोई, गीत प्यारा लगती हो।

ऐसा लगता है धड़कन में, सांसों में बसेरा है।
बजता संगीत प्यारा सा, दिल में सुर तेरा है।

इन नयनों को चैन आता, देखकर चेहरा तेरा।
होठों पे तराने उमड़े, आंखें तकती रस्ता तेरा।

दूर होकर भी पास हो, कैसा यह एहसास तेरा।
खोल दी खिड़कियां, दिल को है आभास तेरा।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

उठी कलम | Kavita Uthi Kalam

Similar Posts

  • Hindi Poetry On Life -जिंदगी कटी पतंग है

    जिंदगी कटी पतंग है ( Jindagi Kati Patang Hai )     जिंदगी कटी पतंग है, कठिनाइयों से तंग है!! छोर का पता नहीं कुछ डोर का पता नहीं जाएगी किधर किसी ओर का पता नहीं पता नहीं दूर कब , कब अपने संग है …   जिंदगी कटी पतंग है … कभी पास में…

  • भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का

    भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का साथ दूंगा मैं हर लम्हा देश का !भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का ख़ून से सींचा वतन हर सैनिक नेहै बना तिरंगा चेहरा देश का छोड़ कर मां बाप सब भाई बहनहाँ निभाता सैनिक वादा देश का लहराना तिरंगा अदू की छाती परगा रहा है दिल ये…

  • मेहनत एक साधना | Mehnat ek sadhana | kavita

    मेहनत एक साधना ( Mehnat ek sadhana )   साधना और तपस्या है मेहनत खून पसीना है। कड़ा परिश्रम हौसलों से श्रम से खाना पीना है।   मेहनत एक साधना प्यारे मेहनत ही रंग लाती है। मंजिले मिलती मनोहर मुस्कान लबों पर छाती है।   हर आंधी तूफानों को जो सहज पार कर जाते हैं।…

  • भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस

    भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस धर्म मार्ग को जीवन आचरण में अपनायें ।विकट – विकटतम मार्ग से पार लगायें ।कही न रुके सदैव आगे बढ़ते जायें ।मानव जीवन से मोक्ष पायें ।प्रभु पार्श्वनाथ की तरह मंजिल पायें ।धर्म से भावना प्रबल रहती ।गलत आचरण से कोसों दूर रहते ।मन में निर्मल सरिता की भावना…

  • क़लम की ताक़त | Poem kalam ki taqat

     क़लम की ताक़त ( Kalam ki taqat )      क़लम चलती ही गई लेकिन स्याही ख़त्म ही नहीं हुई, चेहरे पर झुर्रियां और ऑंसूओं की लाईन सी बन गई। लोगों ने कहा क्या होगा लिखनें से पर हाथ रुकें नहीं, जब रूपए आने लगें तो हमारी तकदीर ही बदल गई।।   अब वही लोग…

  • अमर

    अमर दुनिया की हरवस्तु जन्म लेती हैऔर मरती हैइस मरणधर्माजगत में अमर कीकल्पना करने वालाकोई महान हीकल्पनाकार होगाकर्मों के सही सेक्षयोपशम होने परमनुष्य भव मेंसही से कर्मों काक्षयकर संपूर्णज्ञान प्राप्त होनेपर मिलन जबआत्मा से स्वयं काहोता तो आत्माके शुद्ध रूप सेफिर कोई भेदभेद न रहताज़िंदगी का सफ़रआयुष्य जितनाकेवली का होताधर्म का हीउस अवस्था मेंपहुँचने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *