किसी को भूलना | Kisi ko Bhulna

किसी को भूलना

( Kisi ko bhulna )

कभी कभी की ज़रूरत को अहमियत न कहें
किसी को भूलना तो जुर्म है सिफ़त न कहें

कहेंगे ठीक तो ख़स्ता समझ ले कैसे कोई
गुज़र है हश्र के जैसा तो ख़ैरियत न कहें

अधूरा रब्त है सूखा हुआ ये फूल जनाब
बड़ा सहेज के रक्खे हैं ख़्वाब, ख़त न कहें

बहक गए तो इज़ाफा-ए-ज़ब्त कीजे हुज़ूर
नशा-ए-हुस्न को इतना ग़लत सलत न कहें

अज़ीज़ है दिया उनका हर इक निशां मुझको
है ग़म तो ग़म ही सही उनको मसलहत न कहें

बस अपने काम से रखती है काम जो दुनिया
बताओ क्या कहें जो ओछी तर्बियत न कहें

हयात दर्स दिए जा रही थी हमको ‘असद’
सो उसके दर्स पे करने को दस्तख़त न कहें

असद अकबराबादी 

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • Hindi Poetry of Gurudeen Verma | गुरुदीन वर्मा की कविताएं

    मेघों की तुम मेघा रानी शेर)- जैसे जल को तरसे मछली, वैसे मेघ को तरसे धरती। मेघ बिना नहीं मिलता पानी, मेघ बिना यह बंजर धरती।। ——————————————————- मेघों की तुम मेघा रानी, मेघ तुम बरसाओ। करके वर्षा मेघों की, धरती की प्यास मिटाओ।। मेघों की तुम मेघा रानी———————–।। किसको जरूरत नहीं जल की, यह जल…

  • कमल | Poem on Kamal ka Phool in Hindi

    कमल ( Kamal )   कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक उद्गम स्थल कर्दममय, उरस्थ प्रेरणा संदेश । निर्माण आर्दश चरित्र, आभा शांति संजेश । वंदन मां वीणा वादिनी, ज्ञानोदय पथ परिचायक । कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।। गणतंत्र दिवस श्री बेला, राष्ट्र पुष्प दिव्य आभा । शोभित उन्नत राष्ट्रीयता , अनुभूत स्नेहिल…

  • काश!

    काश! कर्म न जाने ,धर्म न जाने फिर सोचे यही बातकाश ! ये करता ,काश! वो करताकाश ! ये होता, काश ! वो होताकाश -काश कश्मकश में उलझा है इंसान ,माया के इस चक्रव्यूह में फंसा हुआ है नादान। सत्य ना बोले ,नित्य ना होवे,फिर सोचे यही बातकाश ये सुनता ,काश वो सुनताकाश ये होता,…

  • हिन्दी | Kavita on Hindi

    हिन्दी ( Hindi )  भारत की शान है हिन्दी भारत की पहचान है हिन्दी। संस्कृत की संतान हैं हिन्दी , हमारी संस्कृति की शान है हिन्दी। भारत के भाल की है बिन्दी, हम सब का अभिमान है हिन्दी। हिन्दी से है हिन्दुस्तान, जग में है इसका नाम। ज्ञान का भंडार है हिन्दी , कई भाषाओं…

  • hindi poetry on life || अशांत मन

    अशांत मन ( Ashant Man )   शांत प्रकृति आज उद्वेलित, हृदय को कर रही है। वेदना कोमल हृदय की, अश्रु बन कर बह रही है।   चाहती हूं खोद के पर्वत, बना नई राह दूं । स्वर्ण आभूषण में जकड़ी, जंग सी एक लड़ रही हूं।   घूघंटो के खोल पट, झांकू खुले आकाश…

  • हिंद का गौरव-हिंदी | Hindi Diwas ki Kavita

    हिंद का गौरव-हिंदी ( Hind ka Gaurav – Hindi )    हिंद का गौरव हिंद का मान हिंदी हिंद देश की पहचान। हिमालय सा विशाल प्रसार हिंद महासागर सा विस्तार। सहज,सरल,सुगम,समर्थ भावों से भरे सुन्दर अर्थ। भारत भू के कण कण में महकी,निखरी हर युग में। पद्य की  रचे भाषा मीठी गद्य में कहे गाथा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *