Poem on Azadi in Hindi

क्या हम आजाद हैं | Kya Hum Azad Hain

क्या हम आजाद हैं

कहने को आज़ाद तो कहलाते हैं, पर आज़ाद रह नहीं पाते हैं।
कोई गुलाम जातिवाद का, कोई राजनीति के गुलाम बन जाते हैं।

साम्प्रदायिकता और दलों के फेर में, बंधकर हम रह जाते हैं।
अन्याय और अत्याचार सह सहकर, यूं ही घुटकर रह जाते हैं।

आज भी देश में दहेज प्रथा, और लिंग भेद का चलन है।
जन्म से मरण तक कन्याओं का, जहां असुरक्षित तन मन है।

छल कपट भ्रष्टाचार से सनी हुई,आज भी राजनीति व लोकतंत्र है।
पूंजीपतियों की चलती मनमानी जहां, कैसे कहें कि हम स्वतंत्र है।

जब तक देश में ये कुरीतियां है, तब तक कैसे कहें आज़ादी है।
देश की राजनीति में जब तक, ऐसा होगा बर्बादी ही बर्बादी है।

आज़ाद कहलाना काफ़ी नहीं, हमें मानसिकता को बदलना होगा।
निज स्वार्थ द्वेष भाव से परे उठ, राष्ट्र हित में आगे चलना होगा।।

आओ सब मिलकर प्रयास करें, देश के परिदृश्य से इन कुरीतियों को हटाएं।
आज़ाद देश तो बन गया है, मिल जुलकर इसे विकसित भारत बनाएं।।

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

भारत के वीर जवान | Bharat ke Veer Jawan

Similar Posts

  • बेटियां – पूर्णिका

    बेटियां – पूर्णिका मां की हर भावना का,पिता के स्नेह का, जग में सदा मान सम्मान रखती है बेटियां । मंदिर ले जातीं,शॉपिंग करातीं, घर का साज, सजाती हैं बेटियां।। बचपन में मां-बाप,उनकी दुनिया होते, बड़े में मां-बाप को,दुनिया घूमातीं हैं बेटियां।। बेटा है राजा भैया,पर दिल के पास सदा अपनापन ,फिकर लिए, रहती है…

  • कोई प्रहरी | Geet Koi Prahari

    कोई प्रहरी ( Koi Prahari ) कोई प्रहरी काश लगा दे,ऐसा भी प्रतिबंध । किसी ओर से बिखर न पाये,धरती पर दुर्गंध ।। दिया हमीं ने नागफनी अरु,बबूल को अवसर क्यों बैठे हम शाँत रहे, सोचा कभी न इस पर कभी तो कारण खोजो आये,कैसे यहाँ सुगंध ।। गुलमोहर -कचनार-पकड़िया , आम -नीम-पीपल आज चलो…

  • मेरी यादे | Meri Yaadein

    मेरी यादे ( Meri yaadein )   ना जाने कैसा दोस्ती का रिश्ता था  वह बुलाया करते थे, और हम उनसे मिलने जाया करते थे। नही दिखते थे तो वह पूरा स्कूल ढूंढ लिया करते थे। आज भी उन्हें याद करते हैं, हर वक्त उनसे मिलने की दुआ रब से करते हैं। दो पल की…

  • हैप्पी न्यू ईयर

    हैप्पी न्यू ईयर     हैप्पी न्यू ईयर बोल उठी गांव शहर की हर गलियां नव वर्ष आते ही खिल उठी गांव शहर की हर गलियां फूल खिल महक उठी जगत की गांव शहर की हर गलियां , गुलाबों ने भी है तोड़ी अपनी अपनी चुप्पियां,  सौगात इजहार कर गया है गांव शहर की हर…

  • भाव भक्ति के मारे | Bhav Bhakti ke Mare

    भाव भक्ति के मारे  ( Bhav Bhakti ke Mare ) त्रिदेव तुम्हारी महिमा का, रस पीकर मतवारे, घूम रहें हैं गाते महिमा, गली-गली द्वारे-द्वारे, ढोलक झांझ म॔जीरा लेकर, नाचें भजन कीर्तन गाकर, भाव भक्ति के मारे, गली-गली द्वारे-द्वारे, जल नारियल बेलपत्र धतूरा, जिसके बिन अनुष्ठान अधूरा, चलें सभी सामग्री साजे, गली-गली द्वारे-द्वारे, चंद्र नाग डमरू…

  • तमाशा | Kavita Tamasha

    तमाशा ( Tamasha )   कौन कहता है आईने झूठ नहीं बोलते वे चेहरे के पीछे की परतों को कहाँ खोलते हैं दिये गये सम्मान में भी दिली सम्मान कहाँ होता है उसमे तोचापलूसी के पीछे छिपा मतलब हि होता है झंडा उठाने वाले भी लेते हैं अपनी मजदूरी दल से उन्हें किसी हमदर्दी नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *