Bhajan Hindi mein

मैं तो नहीं हूं काबिल तेरा पार कैसे पाऊं | Bhajan Hindi mein

मैं तो नहीं हूं काबिल तेरा पार कैसे पाऊं

( Main to nahin hoon kaabil tera paar kaise paoon )

 

 

परमपिता परमेश्वर मेरे तेरा ध्यान लगाऊं
मैं तो नहीं हूं काबिल तेरा पार मैं कैसे पाऊं

 

हे दुनिया के रखवाले नित उठ शीश झुकाऊं
चरण वंदना तेरी प्रभु भजन तिहारे गांऊ
मनमंदिर में दीप जलाता मन उजियारा लाऊं
मैं तो नहीं हूं काबिल तेरा पार मैं कैसे पाऊं

 

साधक हूं तेरे दर आया शब्द सुमनहार सजाया
धूप दीप नैवेद्य आरती कीर्तन कर गुण गाऊं
हे जग के करतार स्वामी तुझ संग प्रीत लगाऊं
मैं तो नहीं हूं काबिल तेरा पार मैं कैसे पाऊं

 

अंतर्यामी घट घटवासी करुणासागर सांवरे
रोम रोम में बसने वाले दीनों के प्रतिपाल रे
आठो याम ध्यान हरि का गुणगान तिहारे गांऊ
मैं तो नहीं हूं काबिल तेरा पार मैं कैसे पाऊं

 

दीनबंधु दुखहर्ता प्यारे सुखसागर हो नाथ
मंझधार में अटकी नैया पकड़ो स्वामी हाथ
कर जोड़ हे नाथ तिहारे द्वारे टेर लगाऊं
मैं तो नहीं हूं काबिल तेरा पार मैं कैसे पाऊं

 

भक्तों के प्रतिपालक आजा कृपासिंधु भगवान
साधु संत ऋषि मुनि ज्ञानी करें हरि का ध्यान
धरती अंबर चंहुओर ईश्वर मैं तुझको चाहूं
मैं तो नहीं हूं काबिल तेरा पार मैं कैसे पाऊं

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ऋषि नार | Rishi naar kavita

 

Similar Posts

  • ईद का चांद | Eid ka Chand

    ईद का चांद ( Eid ka chand )   देखते   ही   तुझको , तुझसे  प्यार  हो  गया ऐसा  लगा   कि   जैसे   चमत्कार   हो  गया   जन्नत  की  हूर  सी  लगी  उतरी है  चांद सी समझा  कि  ईद-ए-चांद  का  दीदार हो गया   जुल्फों  के  बीच  खिलखिलाने को क्या कहूं…

  • kia ho gai halat -क्या हो गई हालात

    क्या हो गई हालात   देख ले मालिक अन्नदाता की क्या हो गई हालात कितना तड़प रहा है किसान पी एम बदला सी एम बदला फिर भी ना बदले किसान के हालात कितना तड़प रहा है किसान आया पी एम बड़ा ही अंधा नहीं दिख रहा है सड़कों पर पड़ा अन्नदाता कहीं पे भूखा कहीं…

  • मां की ममता मां का प्यार

    मां की ममता मां का प्यार ( 2 ) सच है मां सबसे प्यारी है मां सारे जग से न्यारी है मां बिना कोई रह न पाए ठोकर लगे मां याद आए मां ईश्वर का रूप लगता मां की गोद मे सुख मिलता इतनी खूबियां होने पर भी मां घर मे बोझ बन जाती जो…

  • माता-पिता और हम

    माता-पिता और हम   ->पिता जडें-माँ वृक्ष, तो हम फल फूल पत्ते हैं || 1.लंम्बा रास्ता-लंम्बा सफर, मुसाफिर हम कच्चे हैं | नहीं है अनुभव नई राहों का, अभी तो हम बच्चे हैं | चले अकेले बिना तजुर्बे, पग-पग मे बस धक्के हैं | पिता रास्ता-माँ सफर है, तो हम मुसाफिर अच्छे हैं | –>पिता…

  • संगीत | Poem in Hindi on music

    संगीत ( Sangeet )   थिरक उठते साज सारे संगीत सबको प्यारा लगे स्वर लहरियां जब बजे झंकार करे इकतारा बजे   सात सुरों की तान छेड़े गीतों के तराने सभी मन में उमंगे जगे संगीत के बजते तार कभी   गीत गजल मधुर मधुर कर्णप्रिय धुन प्यारी ढोल ताशे साज बाजे बांसुरी की तान…

  • बड़े भैया | Bade Bhaiya

    बड़े भैया ( Bade Bhaiya )   लिख देती हूं हर रोज एक पैगाम , मन के जुड़े तार से, पढ़ लेता है वो मन की बात, और संभाल लेता बड़े प्यार से, कहने को तो बहुत दूर है मुझसे, लेकिन करीब लगता ज्यादा सांसों से, मैंने कभी जो सोचा नहीं सपनों में, बड़े भैया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *