मन की अपनी बात लिखूँ

मन की अपनी बात लिखूँ

बह मत जाये अब यह काज़ल , आँखों की बरसात लिखूँ ।
सावन आया प्रियतम आजा , दिल की अपनी बात लिखूँ ।।
बह मत जाये अब यह काज़ल …

तब डालूँ विरवा में झूला , संग तुम्हारे जब झूलूँ ।
पाकर पास तुम्हें प्रियतम जब ,गदगद होकर मैं फूलूँ ।।
अब करके याद तुम्हें निशिदिन, विरहन वाली रात लिखूँ ।
बह मत जाये अब यह काज़ल….

कितने सावन बीत गये हैं , तुम ही अब बतलाओ तो ।
रहा अधूरा गीत मिलन का , आकर कभी सुनाओ तो ।।
पाकर प्रेम अधूरा तेरा , मैं पगली सौगात लिखूँ ।
बह मत जाये अब यह काज़ल…

देहरी तुम्हारी मैं बैठी, तेरी बाट निहारूँ हूँ ।
घड़ी-घड़ी अब धड़के जियरा, रह रह तुझे पुकारूँ हूँ ।।
आज अधूरी प्रेम कहानी , की वही मुलाकात लिखूँ ।
बह मत जाये अब यह काज़ल ….

बह मत जाये अब यह काज़ल , आँखों की बरसात लिखूँ ।
सावन आया प्रियतम आजा , दिल की अपनी बात लिखूँ ।।

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

फैसला दिल का | Ghazal Faisla Dil Ka

Similar Posts

  • हम जाएं कहीं महक साथ होगी | Prem ke geet

    हम जाएं कहीं महक साथ होगी ( Hum jaen kahin mehak sath hogi )    हम जाएं कहीं महक साथ होगी वो कितनी हसीं मुलाकात होगी चमन सा महकता ये मन मेरा भावों में अद्भुत कोई बात होगी   कुंदन सा महके भावो का सितारा हुआ है असर शुभ कर्मों का सारा परख लो कसौटी…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • कितना खूबसूरत शब्द है माँ

     माँ कितना खूबसूरत शब्द है माँ जिसे सुनकर बढ़ जाती है चेहरे की चमक सीने से बहने लगती है गंगा जमुना की धारा दिल की टहनी पर फूटने लगती हैं फूलों की कोंपलें कितना खूबसूरत शब्द है माँ जिसे सुनते ही कानों में बजने लगती हैं घण्टियाँ पैरों में आ जाती है अजब-सी शक्ति बाहें…

  • राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है | Ram se Ayodhya

    राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है ( Ram se ayodhya, ayodhya ke Ram hai )    काल के कपाल पे, लिखा ये दिव्य नाम है। राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है। हृदय से जो मिटा नही, यही वो पावन धाम है। जन्म से समाधि तक, हुंकार यही काम है। राम से अयोध्या, अयोध्या…

  • यह आग अभी | Geet Yah Aag

    यह आग अभी ( Yah Aag Abhi ) यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में। स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा । दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा। खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।…

  • लगा आज | Geet Laga Aaj

    लगा आज ( Laga Aaj ) लगा आज हँसने का दिन हैै , उसके मन बसने का दिन है . निकल गए जो बच राहों से , फिसल गए बहकी बाहों से . वे लम्हे कसने का दिन है . पड़ी चमेली अब ये झुलसी , तुलसी भी अब लगती हुलसी . गर्मी में चसने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *