Tum Apne Lagte ho

गैरों में तुम अपने लगते हो | Geet Tum Apne Lagte ho

गैरों में तुम अपने लगते हो

( Gairon mein tum apne lagte ho ) 

 

मनमोहक चितचोर कहूं, मस्त सुरीले सपने लगते हो।
दिल के जुड़े तार प्रेम के, गैरों में तुम अपने लगते हो।
गैरों में तुम अपने लगते हो

प्रेम सद्भावों की नेहधारा, मीठे मीठे बोल मधुर से।
मोहक मुस्कान लबों की, झरते प्यारे गीत अधर पे।
धक धक दिल की धड़कन बोले, दीवाने से लगते हो।
कोई फरिश्ता उतर आया, तुम देवदूत से दिखते हो।
गैरों में तुम अपने लगते हो

सुख-दुख हाल-चाल सब, पूछ लेते हो क्या है हाल।
पग पग सहारा बन जाते, कभी बन जाते हो ढाल।
जाने कब का रिश्ता है ये, जाने पहचाने लगते हो।
वक्त पड़े हर मुश्किल में, हीरो की खाने लगते हो।
गैरों में तुम अपने लगते हो

खुशियों में खुश होकर, पीर देख दुखी हो जाए।
दूरियां सह नहीं पाते, चाहे कितने भी तूफां आए।
रंग बदलती दुनिया में तुम, कोहिनूर बने लगते हो।
ऐसा मोती मिला हमको, स्वर्ग से सुंदर लगते हो।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मुझे गुरूर है कि | Kavita Mujhe Guroor hai

Similar Posts

  • स्वीकार नहीं | Sweekar Nahin

    स्वीकार नहीं ( Sweekar nahin )   सुमन सरीखी याद तुम्हारी, केवल यूँ हीं स्वीकार नहीं। इस एक धरोहर के सम्मुख ,जँचता कोई उपहार नहीं।। तेरे गीतों को गाने से ,यह हदय कमल खिल जाते हैं। तन्हाई की परछाईं में ,हम तुम दोनों मिल जाते हैं । बातें होती हैं नयनों से ,जब अधर-अधर सिल…

  • सावन आया तू भी आ जा | Geet Sawan Aaya

    सावन आया तू भी आ जा ( Sawan aaya tu bhi aaja ) सावन आया तू भी आ जा। मेरे मन की प्यास बुझा जा। कैसी ह़ालत है क्या बोलूं। तू जो बोले तो लब खोलूं। पल भर मेरे पास में आ कर। मेरी सुन जा अपनी सुना जा। सावन आया तू भी आ जा।…

  • मैं अपनों से हारा हूं | Main Apno se Hara Hoon

     मैं अपनों से हारा हूं ( Main apno se hara hoon )   हिम्मत हौसलों जज्बों की, बहती प्रेम धारा हूं। औरों से तो लड़ भी लेता, मैं अपनों से हारा हूं। मैं अपनों से हारा हूं पग पग पे बाधाओ से, लोहा लेना सीख लिया। तूफानों से टक्कर लेना, मुस्कुराना सीख लिया। बारूदों के…

  • बहक जाने दो | Bahek Jane do

    बहक जाने दो ( Bahek jane do )   आखरी वक्त है अब मुझको, बहक जाने दो। ना खुद को रोको अपनी, महक को आने दो। ना ये गुनाह कोई, ख्वांहिशों की मंजिल है, शेर के दिल से दिल मिला लो, धडक जाने दो। आखिरी वक्त है… नजर मिली है खुदा से, लबों को मिलने…

  • ओढ़ करके धानी चुनरिया | Odh karke

    ओढ़ करके धानी चुनरिया ( Odh karke dhaani chunariya )  लय-बद्ध– जरा सामने तो आओ छलिए   ओढ़ करके ये धानी चुनरिया, धरती ने किया श्रृंगार है। रवि किरणों से रोशन के कण-कण, कैसा सुंदर सजा संसार है।। उमड़ घुमड़ कर बदरा छाए, अमृत रस बरसाते हैं। प्यासी धरती निर्मल जल से, खेत खड़े लहराते…

  • पुलक उठा

    पुलक उठा पुलक उठा रितुराज आते ही मन।नाप रहे धरती के पंछी गगन ।। पनघट के पंथ क्या वृक्षों की छाँवधरा पर नहीं हैं दोनों के पाँवलगा हमें अपना गोकुल सा गाँवकहा हमें सब ने ही राधा किशन।पुलक उठा –++++ प्रेम राग गाती हैं अमराइयांँउठती हैं श्वासों में अंगड़ाइयांँरास रंग करती हैं परछाइयांँभीग गया प्रेम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *