Nasha Mukt Abhiyan

नशामुक्त अभियान | Nasha Mukt Abhiyan

नशामुक्त अभियान

( Nasha mukt abhiyan ) 

 

सबको मिलकर रचना है इतिहास हिन्दुस्तान में,
नामुमकिन कुछ नहीं इंसानों के लिए जहान में।
दीप ज्ञान का जलाना‌ है ये लिया क़लम हाथ में,
नशीलें-पदार्थ ना आनें देंगे हिन्ददेश महान में।।

जीतेंगे यह युद्ध भारतीय नशामुक्त अभियान में,
बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू जला देंगे श्मशान में।
नही खायेंगे पान सुपारी और ना डूबेंगे शराब में,
देखें है लाशों के ढ़ेर हमनें इसलिए परेशान में।।

बिना वारंट के है तलाशी ऐसे समस्त व्यापार में,
ड्रग चरस कोकेन‌ और गांजा मत लेना प्यार में।
हेरोइन व अफीम मार्फिन कोफिन भी बेकार में,
नहीं तो रहना जेल के लिए सदैव ही तैयार में।।

नशीले पदार्थ का सेवन भी आता है अपराध में,
देखा-देखी ना करना कोई दिन चाहें हो रात में।
न रहना ना उठना-बैठना ऐसे व्यक्ति के साथ में,
दे सकता है धौखा किसी को बातों ही बात में।।

चाय-कॉफी व हुक्का सब छोड़ देंगें हम शान में,
नहीं ज़हर हम पीएंगे और ना जिएंगे अज्ञान में।
कृषकों के बेटे है हम चाहें रहें खेत खलिहान में,
गाय का दूध पीके हम जिएंगे ऐसे ही शान में।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • बोझ स्वाभिमान का | Bojh Swabhiman ka

    बोझ स्वाभिमान का ( Bojh swabhiman ka )   भर लिए भंडार ज्ञान का सर पर लादे बोझ स्वाभिमान का दब गई बेचारी विनम्रता संशय हर बात पर अपमान का बढ़ गई अकड़ दंभ से मिलने का मन बहुत कम से आंकने लगे कीमत और की बढ़ी औकात खुद की सबसे अदब, लिहाज सब छोटे…

  • जीवन ही संघर्ष है | Jeevan sangharsh par kavita

    जीवन ही संघर्ष है ( Jeevan hi sangharsh hai )     परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती, यें मेहनत कभी किसी की बेकार नहीं जाती। हिम्मत हौसला और जिसने भी रखा विश्वास, सफलताओं की कुॅंजी उसे मिलती ही जाती।।   बन्जर धरती पर भी इन्सान फूल खिला देता, ये इंसान चाहें तो…

  • हनुमान जयंती | Kavita Hanuman Jayanti

    हनुमान जयंती ( Hanuman Jayanti )   बल बुद्धि विद्या वृष्टि, हनुमंत साधना भक्ति से कलयुग साक्षात देव अनुपमा, भक्तजन सर्व दुःख कष्ट हर्ता । अनंत सद्य मंगल फलदायक, कर्म धर्म मनोरथ पूर्ण कर्ता । अंजनी सुत जन्मोत्सव बेला, सर्वत्र आनंद आराधना स्तुति से । बल बुद्धि विद्या वृष्टि, हनुमंत साधना भक्ति से ।। चैत्र…

  • वाणी और पानी -ध्रुव-2

    वाणी और पानी – ध्रुव-2 वह ठीक उसी तरहअसंयमित बहते हुएपानी से बाढ़ कीत्रासदी, भूस्खलनआदि जैसे प्राकृतिकआपदाएं आ जाती हैवह गांव कस्बे सब जलसमाधि में विलीन हो जाते हैंऔर साथ में धन–जन आदिकी भी भारी क्षति होती हैइसलिए यह जरूरी हैकि पर्यावरण का संतुलनसही से बनाए रखें औरअसंयमित बहते हुएपानी और बिनाविचारे बोली वाणीदोनों पर…

  • लोहड़ी आई रे

    लोहड़ी आई रे लोहड़ी आईसभी जनों बधाईहर्ष उल्लास गाना बजानाखान पान संग होपंजाबी गीत। खूब जलेगीफुले रेवड़ी अग्नि मेंअर्पित होंगे। नाचेंगे सारेमहफिल सजेगीआग के बीच। मुबारक होनव जोड़ो लोहड़ीकी सौगात हो। खुशियों डेराजात पात का भेदमिटाना आज। लोहड़ी आईसुंदरी मुंदरी केगीत गायेगे। लता सेन इंदौर ( मध्य प्रदेश ) यह भी पढ़ें :-

  • लालसा | Poem laalasa

    लालसा ( Laalasa )   लालसा न चाह का है  ,जीवन में कुछ पाने को लालसा न बड़ा बनू, न बहुत कुछ कर जाने को छीन कर खुशियां किसी की, रोटियां दो वक्त की मैं चलूं तारों को लाने,छोड़ इन्हें मर जाने को धिक्कार है जीवन को ऐसे,धिक्कारता हूं लोग को जो अपनी ही खुशियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *