Poem in Hindi on farmer

धन्य हैं किसान | Poem in Hindi on farmer

धन्य हैं ” किसान “

( Dhanya hai kisan) 

 

धरती के पालक मित्र किसान
तुम से सुसज्जित खेत खलियान
गांव में ही बसते हैं जग के प्राण,
तुमको हम करे हृदय से प्रणाम ।।

गांव की धरती होती उपजाऊ,
हीरा, मोती उगले मिटी भी हमारी
जब पसीना बहाएं हमारे किसान
तब मिलती सबको अन्न की खान ।।

बागों में देखो फरने लगे है अब आम
सरसो के खेत लगे जैसे पहने हो कोई
धानी चुनरिया मतवाली सी कोई नार ,
मन मोहित कर डालें खेत पर उगी धान

जब गेहूं की फसल लहराएं,
मकई के खेतों में सुघड़ बाल,
सुंदर बड़े ही लगते ये सारे हमको
साग सब्जी से भरे खेत खलियान ।।

कड़ी मेहनत करते हैं हमारे किसान
सर्दी गर्मी नही देखते अन्य दाता ये,
ट्रैक्टर ट्राली हाथ गाड़ी सब कुछ ले,
रात दिन लगे रहते है हमारे किसान ।।

सुन्दरता का कहां कहां करें बखान,
कृषकों की मेहनत के रंगीन उपहार।
लहलाते खेत हमारे यहां स्वर्ण समान
धन्य हमारे देश की मिट्टी के किसान ।।

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

घर की देवी | Ghar ki devi par kavita

 

Similar Posts

  • जड़न घड़न

    जड़न घड़न कोई पूत कोई दौलत मांगेकोई रुतबा और शौहरत मांगेकोई दुनिया से न्यारी प्यारीबेहद हसीन औरत मांगे कोई राजपाट का इच्छुक हैकोई ठाट-बाट का इच्छुक हैकोई मस्त मसनदों गद्दों मेंकोई एक खाट का इच्छुक है कोई आशिक़ मस्त बहारों काकोई आशिक़ चाँद-सितारों काकोई मगन फ़क़ीरी में रहताकोई आशिक़ है भण्ड़ारों का लेकिन कोई ये…

  • पापा की यादें | Papa ki Yaadein

    पापा की यादें ( Papa ki Yaadein )    पूछ रहे थे तुम मुझसे आंखें क्यों भर आई है गूथ रही थी आटा में बस यू ही कहा था मैंने याद पिता की आई है बरबस ही बरस पड़ी ये अश्रु की जल धारा बनके सावन के इस मौसम में मन ने बातें दोहराई है…

  • चेहरे का नूर वो ही थी | Poem chehre ka noor

    चेहरे का नूर वो ही थी ( Chehre ka noor wo hi thi )   वो ही प्रेरणा वो ही उमंगे वो मेरा गुरूर थी भावों की अभिव्यक्ति मेरे चेहरे का नूर थी   प्रेम की परिभाषा भी मेरे दिल की धड़कन भी खुशियों की प्यारी आहट संगीत की सरगम भी   मौजों की लहरों…

  • अंधी दौड़ | Kavita andhi daud

    अंधी दौड़ ( Andhi daud )   नशा और उन्माद यह सर्द रात कैसा दौर आज नशा और उन्माद संस्कृति का विनाश प्रश्न पूछने पर बड़े बेतुके जवाब चुप रह जाते आप बिगड़ रहा समाज अंधी दौड़ कैसी भागमभाग बेकाबू गाड़ियां बेखौफ सवार अंधकार चहु ओर नीरसता सन्नाटा मौत का तांडव कहीं कोई दिखाता  …

  • फासला | Phasala

    फासला ( Phasala )   सोचता हूं उकेरूं आज आपका चित्र या लिखूं अनाम कुछ भाग्य का लेखा लिखा तो बहुत कुछ अब तक हमने फिर भी लगता है की कुछ नही लिखा रख लिया हूं स्मृतियों को सहेजकर मिले थे आप जब हमसे पहली बार हुई न कुछ बातें ,तब भी बहुत हो गईं…

  • श्री कृष्ण प्रेम | Shri Krishna Prem 

    श्री कृष्ण प्रेम ( Shri Krishna Prem )   श्री कृष्ण प्रेम सुगंधि,श्री मद्भागवत में ********** तीन सौ पैंतीस दिव्य अध्याय, बारह प्रेरणा पुंज स्कंध । अठारह हजार श्लोक अनुपमा, शब्द आभा आनंद बंध । कथा श्रवण परम सुअवसर , सुषुप्त सौभाग्य जगावत में । श्री कृष्ण प्रेम सुगंधि,श्री मद्भागवत में ।। हिंद वांग्मय मुकुटमणि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *