Maa Durga Kavita

नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) नवम दिवस

नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) नवम दिवस

भुवाल माता के स्मरण से सब पहचान लो ।
छोड़ जगत की चिन्ता
खुद को जान ले
खुद को समझ ले
यही है सच्चाई
हम तो धीरे – धीरे छान ले ।
कौन कहाँ से आया है
यहाँ और कहाँ पर जाएगा ।
छिपे हुए इस गूढ़ तत्व को
कौन जानने पाएगा
सब झंझट तज वर्तमान पहचान ले ।
भौतिकता से बंधा हुआ सुख
बिल्कुल थोथा होता है
उसमे मुग्ध बना तू नाहक
आत्म सूखो को खोता है
जड़ – चेतन के गुण को एक न मान ले ।
जन्म मरण की बड़ी समस्या
बड़े यत्न से सुलझेगी
पर – भावो से लिप्त रहा तो
यह अधिकाधिक उलझेगी
इसे यहाँ सुलझा लेने की ठान ले ।
सबका यहाँ उत्थान – पतन
अपने से अपना होता है
कोई माल कमाता
कोई मूल सहित ही खोता है
दुर्गुण तज सदगुण का कर अवधान ।
भुवाल माता के स्मरण से सब पहचान लो ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • राजस्थान दिवस | Kavita Rajasthan Diwas

    राजस्थान दिवस ( Rajasthan Diwas )   चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई त्याग बलिदान शौर्य धरा, उत्सर्ग उपमित भव्य इतिहास । लोक कला संस्कृति अद्भुत, सर्वत्र दर्शन जन उल्लास । रजपूती माटी रज रज, अनंत सूरमा सुप्रभा जड़ाई । चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई ।। मिट्टी अंतर जोश उमंग, मलयज सम स्फूर्त बयार…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -पहेली

    पहेली ( Paheli)   जय विजय के बीच मे लो, मै पराजित हो गया। सामने मंजिल थी मेरी , पर मै थक के सो गया।   अपनो पे विश्वास कर मै खुद ही खुद से ठग गया। आँख जब मेरी खुली तब तक, लवारिस हो गया।   छोड करके जा चुके थे जो मेरे अपने…

  • मोबाइल फोन | Hindi Poem on Mobile

    मोबाइल फोन ( Mobile phone )  संचार क्रांति का द्योतक सूचनाओं का संसार, घर बैठे करें मनोरंजन और व्यापार । ज्ञान का यह पिटारा, लुटा रहा प्यार इस पर जग सारा। स्क्रीन पर उंगलियां घिसते, नेट स्लो होने पर हैं दांत पीसते। बच्चे व्यस्क या हों बूढ़े, रख हाथों में कुछ ना कुछ ढ़ूंढ़ें। पाकर…

  • चांद पर भारत | Chand par Bharat

    चांद पर भारत! ( Chand par Bharat )    आशियाना चांद पे मिलके बनायेंगे, दूसरे ग्रहों पे भी कदम हम बढ़ाएंगे। गिर करके उठना दुनिया की रीति है, हौसले से फासले खुद हम घटाएंगे। अश्कों से जंगल होता हरा नहीं, हकीकत की दुनिया वहां अब बसायेंगे। महकेंगी सांसें पर अभी है तपाना, नए मंजरों पे…

  • प्रगति दत्त की कविताएं | Pragati Dutta Hindi Poetry

    क़दम क़दम पर रात मिलेगी क़दम क़दम पर, रात मिलेगी ।सुबह हमें ख़ुद , करनी होगी ।जब- जब, छायेगा अंधियारा ।ख़ुद ही रौशनी , भरनी होगी ।क़दम -कदम पर , दीप जलाकर ।खोई राह , पकड़नी होगी ।भुला कर घातों व , प्रतिघातों को ।ज़िन्दगी बसर ये , करनी होगी।क़दम – क़दम पर , रात…

  • ऐतिहासिक स्थल किशनगढ़ | Kishangarh

    ऐतिहासिक स्थल किशनगढ़ ( Aitihasik sthal kishangarh )    राजस्थान राज्य का है यह ऐतिहासिक ऐसा शहर, समस्त सुविधाएं मिल जाती है जहां पर हर पहर। ऐतिहासिक एवम धार्मिक स्थल है यहां पर अनेंक, मदनगंज किशनगढ़ नाम से विख्यात है ये शहर।। मार्बल मंडी डंपिंग यार्ड से भी यह शहर है मशहूर, बाॅलीवुड‌ फिल्मों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *