Kabhi Ruko Zara

कभी रुको जरा | Kabhi Ruko Zara

कभी रुको जरा

( Kabhi ruko zara )

 

जिंदगी दौड़ती, भागती

कहती है रुको थमो जरा

पलट के तुम  देखो जरा

पद चापो को सुनो जरा

 फिर बचपन में आओ जरा

 दरख़्त दरवाजे, खिड़कियां

 सीढिओ को पहचानो जरा

एक दिन बचपन जी लो जरा

खिलखिलाहटों को सुनो जरा

लगता है जैसे सब मिल गया

यादों का मेला सा लग गया

बीता हर लम्हा फिर मिल गया

बेशक खंडहर है तुम्हारे लिए

मुझे बाबुल का घर मिल गया

चुपचाप खड़ी में रह गयी

 दिल अपनों से जा मिल गया

वीराने टूटे दरो, दीवार थे मगर

लगा कोई खजाना मिल गया

स्मृतियों का पुलिंदा खुल गया

झरोखे से झांकता लड़कपन

 खुशियों का समंदर मिल गया

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

पता नहीं क्यों | Pata Nahi Kyon

Similar Posts

  • वे जीवित ही मरते

    वे जीवित ही मरते कर्मशील जीवित रह कर के, हैं आराम न करते। नहीं शिकायत करता कोई, मुर्दे काम न करते। जीवन का उद्घोष निरन्तर, कर्मशीलता होती। कर्मक्षेत्र में अपने श्रम के, बीज निरंतर बोती। है शरीर का धर्म स्वेद कण, स्निग्ध त्वचा को कर दें, अकर्मण्यता ही शय्या पर, लेटी रह कर रोती। जो…

  • प्रदूषण की समस्या | Poem on Pollution in Hindi

    प्रदूषण की समस्या ( Pradushan ki samasya )  हिन्दुस्तान में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली हैं प्रदूषण का आगाज़, मजहबी इमारतों में शोर गुल सूरज से पहले है प्रदूषण का आगाज़।। शादी-ब्याह हो या सियासतदानों की रैली जुलूस तो है प्रदूषण, कलश यात्रा, शोभायात्रा में बजते डीजे होती ऊंची आवाज़ तो प्रदूषण।। तीनों सूबों और नजदीक इलाकों…

  • गणतंत्र दिवस मनाएं हम | Gantantra Diwas Poem

    गणतंत्र दिवस मनाएं हम ( Gantantra diwas manaye hum )   हर साल आता है जनवरी-माह में यह पर्व, प्यारा और न्यारा जिस पर करते सब गर्व। इस दिन अपनाया गया ये भारत संविधान, जो लोकतंत्र की पहचान एवं हमारी शान।। झण्डा फहराकर मनातें गणतंत्र दिवस हम, आयोजन करते नाच गान खुशियों से हम। २६…

  • करवा चौथ व्रत | Karwa Chauth Vrat

    करवा चौथ व्रत ( Karwa Chauth Vrat )   कार्तिक मास की चतुर्थी का दिन है शुभ आया, सब सुहागिनों देखे इस दिन चांद में पति की छाया। करवाचौथ के व्रत में जो भी करवा मां का पूजन करे, अमर सुहाग रहे उसका पति नित नव उन्नति करे। करक चतुर्थी का यह दिन कहलाता है…

  • बोलती आंँखें | Kavita bolti aankhen

    बोलती आंँखें ( Bolti Aankhen )   बोलती आंँखें सब बातें, मन के भावों को दर्शाती। हर्ष और आनंद मौज में, झूम झूमकर इठलाती।   आंँख दिखाते आज बेटे, बुड्ढे मांँ और बाप को। संस्कारों को भूलकर, वो बड़ा समझते आपको।   मांँ की आंखों में नेह की वर्षा, हो रही आज भी। उमड़ रहा…

  • महावीर स्वामी | Mahavir Swami par Kavita

    महावीर स्वामी ( Mahavir Swami )   सम्पूर्ण विश्व को शान्ति का पाठ है पढ़ाया, लोक कल्याण का जिन्होंने मार्ग अपनाया। वीर अतिवीर सन्मति भी कहते है आपको, अहिंसा परमोधर्म का सिद्धांत है अपनाया।। बचपनें में नाम इनका वर्द्धमान राजकुमार, जैनधर्म के २४ वें तीर्थकर स्वामी महावीर। जन्म हुआ आपका ईसा से ५९९ वर्षो पूर्व,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *