Prem wali shayari

ख़ुशबू है उसकी सांसों की | Prem wali shayari

ख़ुशबू है उसकी सांसों की

( Khushboo hai uski saanson ki )

 

 

ख़ुशबू है उसकी सांसों की

जैसे  हो  ख़ुशबू  फ़ूलों की

 

ख्वाबों में आता नहीं वही

रात भरी उसकी यादों की

 

तीर चले दिल पे उल्फ़त के

ऐसी अदा उसकी आँखों की

 

साथ चला हूँ जिसके मैं तो

 यादें  आती  उन  राहों  की

 

गैर हुआ है उन चेहरों से

डोर सभी टूटी रिश्तों की

 

न निभाता इक भी वादा वो

खाता कसमें सब वादों की

 

कैसे मिलनें जाऊँ उससे

छाया है काली रातों की

 

यार  वफ़ा  से  इंकार किया

चोट लगी आज़म बातों की

❣️

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : –

ख़्वाबों का तेरी सदा पहरा रहा | Khwab ghazal

Similar Posts

  • दुष्यंत त्यागी हो गए | Dushyant Tyagi ho Gaye

    दुष्यंत त्यागी हो गए ( Dushyant tyagi ho gaye)    आत्मा आहत हुई तो शब्द बागी हो गए। कहते कहते हम ग़ज़ल दुष्यंत त्यागी हो गए।   है सियासत कोठरी काजल की रखना एहतियात, अच्छे-अच्छे लोग इसमें जा के दागी हो गए।   गेह-त्यागन और यह सन्यास धारण सब फ़रेब, ज़िन्दगी से हारने वाले विरागी…

  • नाज की शायरी | Naaz Shayari

    मेरी छुपी हुई मोहब्बत मेरी छुपी हुई मोहब्बत ना किसी को दिखीमें चाहती रही उसको उसको वो भी ना दिखी क्या करती अपने दिल का हाल छुपाती रहीमें लोगों के बीच झूठा मुस्कुराती ही दिखी उसको लगा में खुश हु उसके दूर होने सेमें उसको हर बार मोहब्बत जताती हुई दिखी किस तरह बताती अपने…

  • समेट लूं | Samet lun ghazal

     समेट लूं  ( Samet lun )   ⛅ मैं प्यार का उसके रिश्ता समेट लूं वो उम्रभर दिल में चेहरा समेट लूं ⛅ ख़ुशबू बनके सदा मुझमे महके वही की अंश साँसों में उसका समेट लूं ⛅ जो साथ में गुजरे पल है उसके कभी दिल में अपने मैं वो लम्हा समेट लूं ⛅ जो…

  • हबीब | Nazm Habib

    हबीब ( Habib ) मुझे लगा था मेरे लिए तुम तो कुछ कहोगे मुझे लगा था तुम तो मुझे जानते ही होगे मुझे लगा था तुम तो समझ पाओगे मेरी व्यथा मुझे लगा था मेरा अस्तित्व तुम्हें तो होगा पता मुझे लगा था मुझे नहीं मिली कभी जो मुझे लगा था कि तुम तो दोगे…

  • आज अपना हबीब है देखा | Ghazal

    आज अपना हबीब है देखा ( Aaj apna habib hai dekha )   आज  अपना  हबीब  है देखा पास किसी के करीब है देखा   मत कर इतना गरूर ख़ुद पे तू हाँ  बिगड़ते  नसीब  है  देखा   बोलते हक़ में सच के मैंनें तो आज मैंनें रकीब है देखा   है परेशां यहां तो…

  • मेरी ग़ज़ल | Meri Ghazal

    मेरी ग़ज़ल ( Meri Ghazal )    इक ग़ज़ल बा-कमाल सी हो तुम कोई आला ख़याल सी हो तुम रूह की जेब में रखा है जो उस महकते रुमाल सी हो तुम उलझे रहते हैं हम भी पहरों तक ख़ूबसूरत सवाल सी हो तुम तितलियाँ जिस पे देर तक बैठे सुर्ख़ फ़ूलों की डाल सी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *