प्रित का प्रेम | Prit ka Prem

प्रित का प्रेम

( Prit ka Prem )

 

मैं तुम्हें लफ्जों में
समेट नही सकती
क्योंकि–
तुम एक स्वरूप ले चुके हो
उस कर्तार का–
जिसे मैं हमेशा से
ग्रहण करना चाहती हूं
किन्तु–
समझा नही पाती तुम्हें
कि–
अपने विजन को छोड़कर
यथार्थ जीने का द्वंद्व
वाकई में किंतना भयप्रद है।
नकार देती हूं
सामाजिकता और सांसारिकता
में बंधे दायरों को
सगुण से निर्गुण की ओर
विमुख हो जाती हूँ।
फिर भी–
मैं तुम्हारे रूप को
नही ले पाती
वृहद या सूक्ष्म होकर तुम
वारिधि बनते हो
तो कभी विहंगम
कभी शिव तो कभी कृष्ण।
और हाँ,
कभी-कभी तो
बयार बन चलते हो साथ
सहला लेते हो मेरे कपोलों को
ये सिर्फ तुम ही हो
जो छू जाते हो मुझे।
तब यकायक ही मैं
अकुंरित हो जाती हूँ
और तुममें समा जाती हूँ
मेरी जड़ें बिखरी हुई है
तुम्हारी शिराओं तक
तुम्हारा होना ही प्रेम की
परिणीति के साथ–
एक निष्कलंक प्रेम को
गढ़ता है मेरे लिए
जिसे मैं जीती हूँ
मैं प्रतिपल स्वयं में।।

डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’
लेखिका एवं कवयित्री
बैतूल, मप्र

1- वारिधि— समुद्र
2- विहंगम—सूर्य

यह भी पढ़ें :-

ये सारे सतरंगी रंग | Kavita Ye Sare Satrangi Rang

Similar Posts

  • दिव्यांश मौर्य की कविताएँ | Divyansh Maurya Poetry

    मैं कविताएं तब लिखता हूं। मैं कविताएं तब लिखता हूं, जब मेरा मन रोने लगता। जीवन के दुःख दर्दों को जब , मन अश्रु से धोने लगता। मैं कविताएं तब लिखता हूं, जब मेरा मन रोने लगता। बोल नहीं जब मैं कुछ पाता, पर मन ही मन हूं चिल्लाता। जब मन भावुक हो जाता है,…

  • मौन निमंत्रण | Kavita Maun Nimantran

    मौन निमंत्रण  ( Maun nimantran )    मुझे क्या पता!  वह सामने था लिए कुछ भाव भरा संदेश खड़ा, किंतु मैं पूछ पड़ा तुम कौन यहां ? क्या कर रहा है? भला, मुझसे क्या चाहते हो? या मुझे बताना चाहते हो! कुछ अंतर्मन में लिए भाव भरा। वह मौन था पर कौन था यह  था…

  • कूष्मांडा मां | Kushmanda Maa

    कूष्मांडा मां ( Kushmanda Maa )    पिंड से ब्रह्मांड तक,मां कूष्मांडा दिव्य नजारा चतुर्थ नवरात्र अहम आभा, सर्वत्र भक्ति शक्ति वंदना । असीम उपासना स्तुति आह्लाद, दर्शन आदर सत्कार अंगना । अनंत नमन मां मंद मुस्कान, त्रिलोक आलोक मंगल धारा । पिंड से ब्रह्मांड तक, मां कूष्मांडा दिव्य नजारा ।। अनूप छवि अष्ट भुजाधारी,…

  • चन्दन | Chandan kavita

     “चन्दन” ( Chandan : Kavita ) –>”चन्दन तुम बन जाओ”……|| 1.कहने को लकडी है, ठंडक समेटे है | भीनी सी खुशबू है, विष-धर लपेटे है | घिंस के जब पत्थर पर, माथे में लगता है | ऊंगली महकाती है, चन्दन वो लकडी है | –>”चन्दन तुम बन जाओ”……|| 2.चन्दन की राहों में, उलझन हजारों हैं…

  • कारें कजरारे नैना | Kare kajrare naina | Kavita

    कारें कजरारे नैना ( Kare kajrare naina )   काली आंखें तिरछे नैना दमक रहा आनन सारा प्रीत भरी इन आंखों में झलक रही प्रेम रसधारा   झील सी आंखें गहरी गहरी डूब न जाना नैनों में मादकता भरे ये लोचन अंदाज मस्ताना नैनों में   नैन कटीले काले कजरारे चले नैना तीर कटार मृगनयनी…

  • Badal Poem in Hindi | बादल

    बादल ( Badal )  सांसों की हाला पिलाएगा बादल, उजड़ी दुनिया बसाएगा बादल। स्वागत करेगी प्यासी ये धरती, प्रलय बाढ़ साथ में लाएगा बादल। सूख गई है जो जीवन की डाली, हरी- भरी धरा बनाएगा बादल। अमराई जागेगी बागों में फिर से, अधरों की प्यास बुझाएगा बादल। पट जाएगी फिर ऋतुओं से धरती, डालों पे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *