सबके प्यारे मनमोहन

सबके प्यारे मनमोहन

भारत को चमकाने वाले,
सच्ची राह दिखाने वाले,
नस -नस में ईमा को भरकर,
मुश्किल से टकराने वाले.

करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन,
करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन.

माता अमृत, पिता गुरूमुख, जन्मे गाह पंजाब में,
मगर आग में बंटवारे की, आ गये भारत छाँव में.

बी. ए, एम. ए किया आपने, बड़ी थी अच्छी सोच,
अर्थशास्त्री का दर्जा पाया, बने कभी ना बोझ.

कांग्रेस को बढ़वाने वाले, राजनीति के आप उजाले,
पी. एम बनकर देश की खातिर, सच का मार्ग सिखाने वाले.

आप थे सच में एक रतन, सबके प्यारे मनमोहन,
करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन.

आर. बी. आई निदेशक बनकर, अर्थव्यवस्था खूब संभाला,
आर. बी. आई गवर्नर बनकर,देश को आगे बहुत निकाला.

वित्तमंत्री पद किया सुशोभित, सूझबूझ से राह बनाई,
निजीकरण और प्रोत्साहन से डूबते देश की जान बचाई.

करों को कम करवाने वाले, निर्धनता से टकराने वाले,
शांति और अमन के राही, पड़ोसी धर्म निभाने वाले.

किया आपने खूब जतन, सबके प्यारे मनमोहन,
करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन.

कवि : प्रीतम कुमार झा,

महुआ, वैशाली, बिहार

यह भी पढ़ें :–

Similar Posts

  • बदलाव | Badlav

    बदलाव ( Badlav )  ( 2 )  मतलब के निकल जाते ही मिलने का ढंग बदल जाता है व्यवहार बदल जाता है पल भर मे ही ईमान बदल जाता है… प्रेम के मिल जाते ही फूल बदल जाता है बदल जाती हैं भावनाएं वह पुराना दिल बदल जाता है…. मिल जाए यदि कोई पद ऊंचा…

  • वर्ल्ड वार के मुहाने पर विश्व | Kavita world war ke muhane par vishwa

    वर्ल्ड वार के मुहाने पर विश्व ! ( World war ke muhane par vishwa )   दुनिया को सुलगता देखना चाहता है अमेरिका, खून की नदी भी बहाना चाहता है अमेरिका। भिड़े रहें दुनिया के देश कहीं न कहीं वो युद्ध में, दूर से तमाशा देखना चाहता है अमेरिका। दुश्मन देश की कमर तोड़ने में…

  • देखते है | Dekhte Hain

    ( ऐसे तो कितने ही सारे अतुल सुभाष है जिन्हें कोई जानते नहीं है, उनमें से कुछ दुनिया में आज भी मौजूद है कुछ इस दुनिया से जा चुके हैं!! ) देखते है देखते है अब कौन हो हल्ला करेगा।देखते है अब कौन कैंडल जलाएगा। निर्दोष पुरुष बेमौत मरा है यह देखो,कौन जो खिलाफ आवाज़…

  • नेह शब्द नही | Neh Shabd Nahi

    नेह शब्द नहीप्रसंग का विषय नहीयह दृष्टिगोचर नही होतायह कहा भी नही जातायह सिर्फ और सिर्फअनुभूत करने का माध्यम हैयह अन्तरतम मेंउठा ज्वार हैनितान्त गहराजिसमें केवल समाहित होना हैउसके बाद फिर होश ही कहाँ रहता हैयह एक ऐसा आल्हाद हैजिसको शब्दातीत, वर्णातीतनही किया जा सकता।यह शब्दों के बंधनों में नहीं बंधतासिर्फ अनुभूत किया जा सकता…

  • तुलसी विवाह | Tulsi Vivah

    तुलसी विवाह ( Tulsi vivah )   भजन कर भाव भक्ति से, शालिगराम आए हैं। सजा लो सारे मंडप को, प्रभु अभिराम आए हैं। सजी तुलसी होकर तैयार, तुझे वृंदावन जाना है‌। वृंदा कर सोलह श्रृंगार, द्वारिका नाथ रिझाना है। ठाकुर जी हो रथ पे असवार, बाराती झूमते गाते। बजे शहनाई तुलसी द्वार, चेहरे सबके…

  • पौधे देख सुन सकते हैं | Poem on plant in Hindi

    पौधे देख सुन सकते हैं ( Paudhe dekh sun sakte hain ) *****   देख सुन और बात है करते! पौधे ! क्या आप हैं जानते ? क्या? हां ,सही सुना आपने- यह सत्य भी है भैया, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की मोनिका गागलियानों ने है साबित किया। पहले तो थे यही जानते, पौधे हंसते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *