सस्ता इंटरनेट देश की लुटिया डूबा रहा है
पिछले कुछ महीनों से मेरे लेखन में कमी आयी हैं.. यह कमी बहुत अधिक है.. हालिका ऐसा नही है कि मेरे पास समय की कोई कमी हो.. अपने काम पर पूरा समय देने के उपरांत भी मेरे पास समय होता है कि मैं लिख सकू.. मगर ऐसा नही हो रहा है।
मगर ऐसा क्यो हो रहा है..? वजह बड़ी ही चौकाने वाली है.. पहले तो मैने इस गौर नही किया मगर कुछ लोगो की शिकायत आयी कि आजकल आप के लेख पढ़ने में कम आ रहे तो मैं सोचने पर मजबूर हो गया कि ऐसा क्यो..?
और फिर मैंने देखा कि मेरा अधिकतर समय सोशल मीडिया पर अन्य लोगो की फिल्मे, किस्से कहानियों को पढ़ने में बिता जा रहा है.. हालिका यह कोई नियोजित तरीके से मैं नही कर रहा हु मगर जब मोबाइल शुरू हो जाता है तो फिर समय कैसे बीतता कुछ पता ही नही चलता।
फिल्मे एक के बाद एक आती रहती है.. रिल्स की कोई कमी नही है.. कुछ बेशर्मो के शयन कक्ष तस्वीरे है ओर नफरती वीडियो की भरमार है.. बकवास विषयो पर टिप्पणियां शुरू है.. राजनीति पर जनता बोले जा रही है.. आदमी उलझ जाता है इस मे.. आदमी रस लेने लगता है इस मे.. सुबह की शाम हो जाती है।
रात की सुबह हो जाती है.. उल्लुओं के शर्म से मरने के दिन चल रहे हैं.. दुनिया रात दिन मोबाइल में घुसी पड़ी है.. मैं भी इसका शिकार हो रहा हु.. माँ सरस्वती की विरादना कर रहा हु.. लेखन से दूरी बना रहा हु।
मगर अचानक ऐसा क्यो हुआ..? दुनिया पहले तो इतना कभी नही चिपकी थी मोबाइल पर.. अब वहां से हटने का नाम ही नही ले रही है.. क्या वजह होंगी इसकी..? ओर वजह इसकी बिल्कुल साफ है और वह है सस्ता इंटरनेट.. कुछ रुपये चुकाओ ओर साल भर तक मुफ्त में अमर्यादित इंटरनेट चलाओ.. रात को बर्बाद करने के लिए कम्पनियों ने आधी रात से सुबह तक इंटरनेट निःशुल्क कर दिया है।
अब सब लगे हैं इस मे.. सुबह उठने में समस्या हो रही है.. नींद नही होने की वजह से काम मे रुचि घट रही है.. चिड़चिड़ापन साफ दिख रहा है.. युवकों के हाल तो ओर भी खराब है.. काम ही नही करना चाहते हैं.. निठल्लों की एक बहुत बड़ी फौज हमारे यहां तैयार हो गयी है.. बस दो समय रोटी मिल जाये इतना ही उनका ध्येय है और फिर उस के बाद वे ओर उनका मोबाइल।
मोबाइल के शुरुआती दिनों में मैं बड़े हसीन सपने देखा करता था कि काश ऐसा हो जाये कि मात्र दस रुपयों में पूरा दिन मोबाइल चले.. कही भी कितने भी फोन करो.. मेसेज करो.. इंटरनेट चलाओ.. कितना मजा आयेगा.. उन दिनों यह बड़ा महंगा हुआ करता था.. लोग काटछांट कर इंटरनेट उपयोग करते थे।
मन मे एक डर सा बना रहता था कि दो सौ MB डाटा कही खत्म न हो जाये.. जरूरी हुआ तो ही लोग इंटरनेट शुरू करते थे मगर अब..? अब मेरा सपना सच हो गया है.. दस रुपयों में जो मैं सोचता था वह सब मिलने लगा है।
एक महीने के लिए मिलने वाला दो सौ MB डाटा की जगह अब रोज दो हजार गुणा डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है.. पहले यह भला भला सा लगता था मगर अब यह चुभने लगा है.. यह इतना सस्ता और इतना अधिक मिल रहा है कि दुनिया अब इसी में रमने लगी है.. दुनिया इसे ही जिंदगी समझने लगी है।
सस्ते डाटा ने देश मे युवको की रुचि कामकाज से घटाई है.. गरीब तबका भी उतना ही रिचार्ज हर महीने हर साल कराने लगा है जितना कि कोई अमीर.. जितना कि कोई धनी.. कोई टाटा की कोई बिड़ला.. कोई बच्चन की कोई खान.. अमीर गरीब की दूरियां इस परिवेश में कही नजर नही आती.. सब एक से है।
सब एक सा कर रहे हैं.. काम करने के लिए युवाओं के पास समय नही है.. मजदूरों को काम की जरूरत नही है.. कोई गरीब काम करना ही नही चाहता या फिर वह उतना ही करता है जितना कि उसकी आज की जरूरत है.. सस्ता होना बड़ा घाटे का सौदा हो रहा है।
डेढ़ अरब से भी अधिक आबादी वाला हमारा देश अपने अमूल्य समय को मोबाइल में गवां रहा है.. उसे न स्वयं की तरक्की की चिंता है और न ही देश की.. उसे तो बस रुचि है इठलाती खिलखिलाती बालाओं में जो कि खूब ठुमके लगा लगा कर लाइक्स बटोर रही है।
कुछ को रुचि है अपनी पसंद के नेताओ की पैरवी करने की.. सब की चिंता है उसे मगर स्वयं की नही.. घर परिवार की नही.. बस मोबाइल में रिचार्ज बराबर होता रहे उस पर वह मनन करता है।
सरकार को चाहिए कि स्थिति ओर भी अधिक बिगड़े उस के पहले कोई कारगर कदम उठाए.. इंटरनेट पर कुछ बंदिशें लगाए.. इस के समय मे कटौती करे और इसे महंगा करे.. इस कदर महंगा करे कि अत्यंत जरूरी हो तो ही लोग नेट शुरू करे।
अनावश्यक समय उनका इस मे न बीते यह प्रयास करे और यह तभी सम्भव होंगा जब यह शुरुआती दिनों सा होंगा.. धीरे धीरे चलने वाला.. हद से ज्यादा महंगा.. ऐसा होता है तो लोग मोबाइल से दूरी बढ़ाएंगे ( हालिका यह भी सच है कि शराब कितनी भी महंगी हो मगर शराबी छोड़ता नही उसे ) अनावश्यक इस्क्रोल से बचेंगे।
जरूरी हो तो ही इसे हाथ लगाएंगे.. इस के अलावा और भी कुछ बेहतर बाते आप के पास हो इसका दुरुपयोग रोकने की अवश्य बताये.. अनेक अनेक धन्यवाद।

रमेश तोरावत जैन
अकोला
Mob 9028371436
यह भी पढ़ें:-