नशा मुक्त समाज बनेगा ध्यान से

सोचे! मनुष्य नशा क्यों करता है? जब उसके जीवन में राग प्रबल होता है वह तनाव से भर जाता है। तनाव से, चिंता से मुक्ति का उपाय वह नशे में खोजता है। नशे के धुए में वह स्वयं को भुला देते हैं । ऐसे लोग जो ज्यादा तनाव चिंता में होते हैं नशा ज्यादा करते हैं । आज पूरा विश्व नशे की समस्या से ग्रस्त है।

भारत सरकार भी खुलेआम अब गांव-गांव शराब के अड्डे चलवा रहीं हैं । पहले जहर पिलाकर फिर निशुल्क कैंप लगाकर धर्मात्मा बनने का पाखंड पूरे देश में चल रहा है ।

जितनी भी धर्मशालाएं, मंदिर, भंडारे आज बने या चलते हैं ऐसे ही जहर बेचने वालों के द्वारा संचालित हैं । जिस समाज में नशा बढ़ता है वहां कर्तव्य बोध , दायित्व बोध समाप्त हो जाता है । वहां ऐसे निकम्मी पीढ़ी का जन्म होता है जो किसी काम का नहीं होती ।

परंतु क्या करें आज मानव जीवन में इतने तनाव, चिंता भर गई है कि वह कैसे जिए ? आखिर आदमी को नींद ना आए ,थकान ना मिटे तो कैसे जिएगा ? एक नशे की गोली खाई नींद आ गई ना कोई चिंता ना भय ?  परंतु आखिर अपने को कितनी देर भुलाया जा सकता हैं ?

आज कल छोटे-छोटे बच्चे भी परीक्षा, करियर की चिंता से ग्रस्त होकर नशे की भट्टी में जीवन को स्वाहा करने को तैयार हैं ।हमारे जीवन से जब तक तनाव ,चिंता नहीं मिटेगी घृणा, द्वेष, ईर्ष्या से मुक्त नहीं होंगे हम नशे से नहीं बच सकते ।

मात्र कानूनी प्रतिबंध से कुछ नहीं होने वाला । नशे का विकल्प है -ध्यान ।नशे से भी सुख मिलता है और ध्यान से भी सुख मिलता है । ध्यान संजीवनी है जितना मात्रा में ध्यान की गहराई उतरते जाते हैं ।

हमारे अंदर आनंद के स्त्रोत फूटने लगते हैं । उस अमृत की अनुभूति के सामने सारे नशे फीके पड़ जाते हैं। हम सोच भी नहीं सकते कि हमारे भीतर कितना सुख के स्रोत भरे हैं ।

नशा अपने आप छूट जाता है । नशे का मन ही नहीं करता। योग ध्यान कोई शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि मानव जीवन की सभी समस्याओं का समाधान इसमें छिपे हैं। आवश्यकता है इसके अधिक से प्रचार की तभी नशा मुक्त समाज बन सकेगा।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

भूत प्रेत | Bhoot Pret

Similar Posts

  • नाजुक रिश्ते | Najuk Rishte

    क्या कभी आप ने देखा है, या महसूस किया है, कभी समझने की कोशिश की है, कि जब एक बहुत ही नाजुक व नन्हे पौधे को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है, वो भी जड़ से उखाड़ कर, उसे दूसरी माटी में बोया जाता है, एक वातावरण से वह नन्हा सा…

  • जिन्दगी | Zindagi

    जिन्दगी ( Zindagi )   हमेशा तो ये नहीं होता कि जो हम चाहें, जिन्दगी वैसे ही चले। उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा है। धीरे-धीरे हम शिकायतें करना बंद कर देते हैं। हर हाल मे ऐसा अनुभव करने लगते हैं, जैसे जो भी चल रहा है, ठीक है। हम ठीक हैं। होना कोई नहीं चाहता, लेकिन…

  • आत्महत्या ईश्वर के प्रति अपराध

    प्रेम में असफल होने पर, परीक्षा में फेल होने पर आज का युवा आत्महत्या करने पर उतारू हो जा रहा है। यह कुंठा और हताशा जीवन मूल्यों में आईं गिरावट और आस्था के संकट का परिणाम है। ईश्वर की दी हुई काय को समाप्त करने का अधिकार भी उसे ही है। ऐसे में आत्महत्या मानवता…

  • जुदाई के ज़ख्म | Judai ke Zakhm

    सन् 1971 की हिंद पाक लड़ाई के दौरान बेघर होकर आये पाक विस्थापित लोगों में एक मात्र मैं एक शख़्स़ हूं जो छठ्ठी बार परिवार के लोग सातवीं बार जन्म भूमि की यात्रा कर चुके है प्रथम बार क्रमश: 1980 1999 2ं005 2006 2015 2018 एंव 2024 में वैधानिक रुप से पासपोर्ट वीज़ा से होकर…

  • सियाह हाशिए – सआदत हसन मंटो

    सियाह हाशिए – सआदत हसन मंटो प्रस्तुतकर्ता – डा अशोक भाटिया टिक्का टिप्पणी/ दो शब्द – मनजीत सिंह, सहायक प्राध्यापक उर्दू (अंशकालिक), कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र साहित्य उपक्रम द्वारा प्रकाशित की गई पुस्तक में उर्दू कथा साहित्य के इतिहास में सआदत हसन मंटो का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ‘अंगारे’ के प्रकाशन के बाद…

  • जब जब सुरसा बदन बढ़ावा

    सुरसा बाधा का प्रतीक है। जीवन में हम जब श्रेष्ठ कार्य करने चलते हैं तो अनेकानेक लोग बाधाएं उत्पन्न किया करते हैं ।अब हमें चाहिए कि हनुमान जी की तरह उन बाधाओं को खत्म करके अपने लक्ष्य की तरफ कदम आगे बढ़ाएं। जीवन में आने वाले ऐसी बाधाओं से बिना घबराए उन बाधाओं से दो-दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *