श्राद्ध | Shraddh

“हेलो पण्डित जी प्रणाम!…… मैं श्यामलाल जी का बेटा प्रकाश बोल रहा हूं, आयुष्मान भव बेटा!….. कहो कैसे याद किया आज सुबह सुबह।

जी पण्डित दरअसल बात ये है कि हमारे पिताजी का स्वर्गवास हुए एक साल हो गए हैं और उनका श्राद्ध का कार्यक्रम हम धूमधाम से मना रहे हैं जिसमें मैंने नाते रिश्तेदारों के अलावा ग्यारह ब्राम्हणों को भोजन कराने की सोच रखी है इसलिए आप भी जरूर आईएगा, ठीक है बेटा हम जरूर आएंगे कहकर पण्डित जी ने हामी भरी फिर प्रकाश ने फोन रखा और तैयारियों का जायजा लेने चला गया।

इधर उनकी बातें सुन रहा प्रकाश का एक बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी पत्नी से प्रकाश की तारीफ करते हुए, देख रही हो भाग्यवान कितना नेक लड़का है अपने पिताजी के लिए इसके मन में कितना स्नेह है उनका श्राद्ध करने के लिए कितने जतन कर रहा है, ईश्वर ऐसा बेटा सभी को दे।

इस पर प्रकाश का एक पड़ोसी जो वहीं खड़ा था उसने उन्हें टोकते हुए कहा, ऐसा बेटा ईश्वर किसी को न से कहिए महोदय, जब ये छोटा था इसके मां बाप ने इसे पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में ही अपनी जिन्दगी गुजार दी और जब यह उनका सहारा बनने के काबिल हुआ तो उन्हें अपने हाल पर छोड़कर शहर में नौकरी करने चला गया फिर कभी इसके पास इतनी भी फुरसत नहीं थी कि अपने मां बाप की खोज खबर ले सके।

जब इसकी मां का देहान्त हुआ था तब हमने ही इसे फोन करके बुलाया था और अपनी व्यस्तता का हवाला देकर शोक कार्यक्रम फटाफट निपटाके यह फिर वापस शहर चला गया, अपने पिता को यहां चार दीवारों के बीच अकेला छोड़कर और इसी अकेलेपन में कुछ समय बाद वो भी चल बसे।

आज अपने पिताजी के निधन को एक बरस पूरे होने पर बड़ा श्रवण कुमार बना यहां उनका श्राद्ध मनाने आया है और दिखावा देखिए श्राद्ध को भी किसी कार्यक्रम की तरह धूमधाम से मनाने की बात कह रहा है बेशर्म, ऐसा बेटा ईश्वर किसी को न दे…..यह कहकर वो पड़ोसी दांत पिसता हुआ अपने घर में चला गया और वो बुजुर्ग भी उसे जाता हुआ देखकर ये सोचते शांत खड़े थे कि काश वो प्रकाश की तारीफ में कहे अपने शब्द वापस ले सकते।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

बेटियां | Poem in Hindi on Betiyan

Similar Posts

  • क्योंकि वो मां थी | Kahani Kyonki wo Maa Thi

    घर में सन्नाटा छाया हुआ था। सभी एक दूसरे का मुंह देख रहे थे। कोई किसी से कुछ बोल नहीं रहा था । अब क्या होगा? ऐसा क्यों किया ? जैसे विचार सबके मन में आ जा रहे थे। बात दरअसल यह थी कि मनीष ने कर्ज ले लिया था । कर्ज लेते समय घर…

  • पारदर्शी दृष्टि | Laghu Katha Paradarshi Drishti

    पारदर्शी दृष्टि ( Paradarshi Drishti ) दो मित्र के लिए अपने पसंद की दो राजनीतिक पार्टियांँ हो सकती है, लेकिन मित्रता अपनी जगह पर कायम रहती है, इसमें पार्टियां नहीं आती, आती हैं तो बस मित्रता। इसे कभी भी टूटने नहीं देना चाहिए। लेकिन बहुत कम ही लोग होते हैं जो इस बात को समझते…

  • दुल्हन किसकी?

    शाम को जब पवन मजदूरी से घर वापस आया तो… उसको पता चला कि पवन का दूर का मौसेरा भाई मोहित उसके पीछे अपनी शादी का कार्ड पड़ोस में देकर गया है। शादी के कार्ड पर जब उसने लड़की का नाम नीलम, पिता का नाम रामस्वरूप, गांव रामनगर, जिला काशीपुर, राज्य उत्तराखंड लिखा देखा तो……

  • होशियारी

    जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में केवल पोस्टपेड सिम कार्ड ही काम करते हैं। सुरक्षा कारणों से प्रीपेड सिम कार्ड जम्मू-कश्मीर में काम नहीं करते हैं। दोस्त के आश्वासन पर घूमने के इरादे से, मैं कश्मीर पहुंच चुका था। रात हो गई थी। शायद रात के 9 बज रहे थे। मुझे अभी अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने…

  • लवली | Kahani Lovely

    लवली कुछ गुमसुम सी बैठी है। उसे न जाने क्या हो गया है कि सारे घर में धमाल मचाने वाली किस सोच में डूबी है । मां को देखते ही प्रश्नों की झड़ी लगा देती है – अम्मा अम्मा आप क्यों मांग में सिंदूर लगाती हो ? मुझे क्यों नहीं लगाती ? हम कान क्यों…

  • प्रेरणा | लघुकथा

    झुग्गी में रहने वाली संध्या बहुत ही होशियार लड़की थी। दसवीं कक्षा में उसने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उसके बाद 12वीं में भी अच्छे अंक प्राप्त किए। उसे एमबीबीएस में एडमिशन मिल नहीं सका। परंतु उसे बीएएमएस में एडमिशन मिल गया। अब वह डॉक्टर बन गई। उसका छोटा भाई आकाश इंजीनियर बनना चाहता था।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *