प्रेरणा | लघुकथा

झुग्गी में रहने वाली संध्या बहुत ही होशियार लड़की थी। दसवीं कक्षा में उसने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उसके बाद 12वीं में भी अच्छे अंक प्राप्त किए।

उसे एमबीबीएस में एडमिशन मिल नहीं सका। परंतु उसे बीएएमएस में एडमिशन मिल गया। अब वह डॉक्टर बन गई। उसका छोटा भाई आकाश इंजीनियर बनना चाहता था। लेकिन उसकी बहन, पिता और पड़ोसी की मार्गदर्शन से वह भी डॉक्टर बन गया।

संध्या की प्रेरणा सिर्फ भाई को ही नहीं मिली बल्कि अपने गली में रहने वाले कई विद्यार्थियों को भी मिली। भाई का क्लासमेट सचिन भी डॉक्टर बन गया। उसके बाद गली में रहने वाले उनके रिश्तेदार के लड़के ओमकार और प्रज्वल भी अब डॉक्टर बन रहे है। आज संध्या जिस गली में रहती है, उसी गली में पांच डॉक्टर बन गए।

आने वाले कई साल में संध्या की प्रेरणा लेते हुए कई डॉक्टर बन जाएंगे। बच्चे सदैव बड़ों का अनुकरण करते हैं। इसीलिए बड़ों की तरफ से छोटे बच्चों को अच्छी प्रेरणा देने की जरूरत है। इसीलिए बड़ों के सोच विचार सदा अच्छे ही होने चाहिए।

आनंदा आसवले, मुंबई
पत्ता: साईभक्ती चाल, रूम नं. 1, आनंद नगर, अप्पा पाड़ा,

कुरार विलेज, मालाड (पूर्व) मुंबई-400097

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • बेवजह | Laghu Katha Bewajah

    हमारी परीक्षाओं का आखिरी दिन था। मुझे आज भी याद है स्कूल का वो दिन और वो बारिश का पानी जब हम सब चारों सखियाँ छाता होने के बावजूद छुट्टी होने के बाद बारिश मे खूब भीगीं थी और कपड़े सूखने के बाद ही घर गई थी क्योंकी हम सब घर से परमीशन लेकर आए…

  • शादी का चौथा फेरा

    सुहागरात की अगली सुबह प्रातः 6:00 बजे जैसे ही नई नवेली दुल्हन शीतल की आंख खुली, तो उसने अपने पति वीर सिंह को अपने करीब ना पाया। कुछ देर तक वह अपने पति का इंतजार करती रही। उसे लगा कि शायद मेरे पति दैनिक क्रियाकलापों से निवृत होकर बाहर घूमने गए हैं, कुछ देर में…

  • रिश्ते- कुछ अनजान , कुछ अजनबी | Hindi short story

      रिश्ते- कुछ अनजान , कुछ अजनबी    ” आज काफी दिनों बाद उसने फोन किया… अरे! विदेशों में क्रिस्मस की तैयारी बहुत पहले से होने लगती है ना इसलिए…. टाइम ही नहीं रहा बेचारे को” 70 साल की अकेली रहने वाली दादी जो कि बहुत खुश थी उनके बेटे की फोन आने पर…. यूं…

  • फालतू की राय

    “पिताजी, मैं ग्रीन सिटी के बराबर में जहाँ पर प्लॉटिंग हो रही है, वहाँ एक प्लॉट लेना चाहता हूँ। आपकी इस बारे में क्या राय है? क्या मेरा वहाँ प्लॉट लेना ठीक रहेगा?”मोहित ने अपने एडवोकेट पिता नरेश जी के ऑफिस में घुसते हुए पूछा। “ठीक है। ले लो। कोई दिक्कत नहीं।”अपने वकील मित्र राजेश…

  • क्योंकि वो मां थी | Kahani Kyonki wo Maa Thi

    घर में सन्नाटा छाया हुआ था। सभी एक दूसरे का मुंह देख रहे थे। कोई किसी से कुछ बोल नहीं रहा था । अब क्या होगा? ऐसा क्यों किया ? जैसे विचार सबके मन में आ जा रहे थे। बात दरअसल यह थी कि मनीष ने कर्ज ले लिया था । कर्ज लेते समय घर…

  • कायर

    “मैं अपने घरवालों को शादी के लिए और नहीं टाल सकता। 3 साल से तुम्हारे लिए अपनी शादी टालता आ रहा हूँ। अब मैंनें अपने मां-बाप को लड़की देखने के लिए बोल दिया है। यह बताओ- तुम मुझसे शादी करोगी या नहीं?” विपुल ने रश्मि से सवाल किया। “मैं तुमसे शादी तो करना चाहती हूँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *