विश्व हिंदी गौरव सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ साहित्यकार रामकेश यादव!

विश्व हिंदी गौरव सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ साहित्यकार रामकेश यादव!

 

मुंबई, हिंदी साहित्य के उपासक तथा रायल्टी प्राप्त कवि व साहित्यकार रामकेश एम.यादव को भावना कला व साहित्य फाउंडेशन की तरफ से विश्व गौरव हिंदी सम्मान -2023 से नवाजा गया है।

विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा के उत्थान व इसके विस्तार में महत्त्वपूर्ण योगदान हेतु यह सम्मान श्री यादव को भावना शर्मा फाउंडेशन की तरफ से दिया गया है।

गौरतलब है कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री यादव का गद्य-पद्य दोनों विधाओं पर समान अधिकार है। सम सामयिक साहित्य तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़कर श्री यादव समाज को एक नई प्रेरणा दे रहे हैं।

पंडित दीनदयाल पुरस्कार के अलावा 283 अन्य पुरस्कारों तथा सम्मानों से सम्मानित,दर्जनों पुस्तकें लिख चुके श्री यादव का 1700 से अधिक लेख, पत्रलेख,कविता,साक्षात्कार आदि देश के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुका है।

पाँच फरवरी,1961 को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद के ब्लॉक मार्टिनगंज-गांव तेजपुर में जन्मे
श्री यादव,बृहन्नमुम्बई महानगरपालिका मुंबई में 28 वर्ष शिक्षक पद पर शैक्षणिक कार्य करते हुए एक मार्च,2019 को सेवानिवृत्त होकर सतत साहित्य साधना में लीन हैं।

स्थानिक लेखकों,पत्रकारों,साहित्यकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने श्री यादव को अपनी हार्दिक बधाई तथा शुभकामनायें दी हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *