क्यो अख़बार हुए सफल

क्यो अख़बार हुए सफल? जबकि ढेर लगी हैं चैनलों की

आज बेटे का जन्मदिन हैं। सुबह-सुबह उसे अख़बार पढ़ते देख, याद आया की आज तो 3 मई हैं! यानी विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, उसके हाथो में अखबार देख मन ही मन में सोचने लगी- “हम 21वी शताब्दी में जी रहे हैं, हमारे पास मोबाइल, टीवी जैसे कई आधुनिक यंत्र हैं।

पर फिर आज के आधुनिक युवा या फिर ओल्ड फैशन बुजुर्ग, यह सभी अखबार पढ़ना क्यों पसंद करते हैं? जबकि ढेर लगी हुई हैं न्यूज चैनलों की!”

यह तो सच हैं की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने वर्तमान परिपेक्ष्य में काफी प्रभाव डाला हैं, किंतु आज के समय में भी अखबारों द्वारा अच्छा व्यापार चलाया जा रहा हैं।

यदि इतिहास पर गौर करे तो अखबारों का सिलसिला सिर्फ 16वी शताब्दी के अंत में यूरोप में शुरू हुआ था और वही 18वी शताब्दी में भारत में “बंगाल गैजेट” के आते इस लघु महाद्वीप पर समाचार पत्रों के सिलसिले का शुभारंभ हुआ। इसी के बाद संपूर्ण विश्व से, 20वी शताब्दी के आते ही इलेक्ट्रनिक मीडिया का परिचय हुआ। जोकि काफी सफल हुआ पर शायद समाचार पत्रों तक नहीं।

पर मुद्दे पर आते हैं की क्यों अखबार ज्यादा सफल हुए? खासकर हिंदी अखबार?
इसके कई कारण हो सकते जैसे अखबार हमे विभिन्न पहलुओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते हैं।

अखबारों की खासियत यह है कि इसे हम शांति से पढ़ सकते हैं, बिना बहस के, अखबारों की एक अच्छी बात हैं, की इसमें डिबेट के तौर पर संवाद (डायलॉग) तो डाला जा सकता हैं, पर कभी चैनलों की तरह मिर्च मसाले जैसी भड़काऊ बहस नहीं, जोकि अखबारों की एक खासियत के साथ-साथ खामी भी कहीं जा सकती हैं। क्योंकि आज-कल कई वर्गो को बहस या तमाशा देख कर आनंद मिलता हैं। और वही किसी को शांत माहौल भाता हैं।

दरअसल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उपयोग सभी वर्ग के लोग ठीक से नहीं कर पाते। उसी के विपरीत एक समाचार पत्र को कोई भी आराम से बेहद ही कम दाम में खरीद कर पढ़ सकता हैं।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की उपयोग करने हेतु हमे या तो किसी मोबाइल फोन या फिर कोई टीवी, लैपटॉप नहीं तो टेबलेट या आईपैड की अवश्यता होती हैं, जोकि बेहद खर्चीले होते हैं, अधिकतम बुजुर्ग वर्ग इन उपकरणों को इस्तेमाल करने में असक्षम पाए जाते हैं। जिसके कारण अखबारों का प्रयोग बरकरार हैं।

हम किसी भी समाचार पत्र को देख ले, हम उसमे साहित्य, कला, सिटी, क्राइम, राजनेतिक, पुरस्कार, खेल, शिक्षा, कहानी इंफ्रास्ट्रक्चर इत्यादि… जैसे अनेक विषयों के बारे में पढ़ सकते हैं।

लेकिन चैनलों पर सिर्फ प्राइम टाइम शो, डिबैट्स, इंटरिव्यू या फिर बुलेटिन ही चलती रहती हैं। जिससे न्यूज चैनलों के कंटेंट की विविधता पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं।

किंतु चैनल तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सिर्फ एक अंग हैं, पर यदि संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की बात करे तो फिर यह बात थोड़ी फीकी पड़ जाती हैं।

एक और बात टीवी, मोबाइल… जैसे आधुनिक गेजेट्स पर समाचार पढ़ते या देखते वक्त उपकरण में से निकलती हुई खतरनाक रेडियो वेव्स हमारे स्वास्थ्य (नेत्र स्वास्थ्य) पर बुरा प्रभाव डालती हैं।

पर अखबारों में यह संभव नहीं हैं। जिसके कारण अधिकतम अभिभावक अपने शिशु को समाचार से अवगत करने के लिए अखबार पढ़ते की सिफारिश करते हैं। इनकी एक और खासियत हैं की यह सभी वर्गो और क्षेत्रों से संबंधित विषयों की जानकारी देते हैं, यानी ज्यादा पाठको का आकर्षण।

यदि संक्षेप में बताए तो अखबारों का जीवन्त रहना उनकी विविधता, साहित्यिक मूल्य, और समर्थनीयता के कारण हो सकता है। इनका बेहद सस्ता होना और विस्तृत विषय सूची ने उन्हें आज भी लोकप्रिय बनाए रखा है।

इसके अलावा, अखबारों का अवलोकन और अध्ययन व्यापार, शिक्षा, और अन्य क्षेत्रों में व्यक्तिगत और व्यावसायिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण है।

डॉ. सुनीता श्रीवास्तव
इंदौर, मध्य प्रदेश
sunita.shrivastava0309@gmail.com

यह भी पढ़ें:-

वृद्धावस्था में स्वस्थ कैसे रहे | विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष

Similar Posts

  • नजरिया जिंदगी के प्रति

    नजरिया यानी कि एटीट्यूड हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ही । जिंदगी के हर हिस्से में इसका काफी योगदान होता है । हर इंसान अलग होता है । हर इंसान की सोच अलग होती है और हर कोई अपने आप में एक अलग सोच रखता है । इसीलिए  हर इंसान का नजरिया भी अलग…

  • धर्म क्या है ?

    आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म वास्तव में है क्या है…

  • लड़कियों की जिंदगी

    लड़कियों की जिंदगी बहुत मार्मिक,संघर्षशील,सहनशीलता से भरी होती है। इतने ही नहीं धैर्य और ममता भी अंदर कूट-कूट कर निहित कुछ एक दो अपवाद स्वरूप है। अपवाद की तो बात ही जुदा गुलाब में भी कांटे होते हैं। लड़कियों में हर दु:ख-दर्द पीड़ा को सहने की अपूर्व क्षमता रहती है। हर असहनीय पीड़ा को हंसते-हंसते…

  • चकई की वापसी | ललित

    होली अंक के लिए रचनाएं मंगा कर जगह नहीं देना भी एक होली है। किसी के लिए उत्साह की होली तो किसी के लिए धुआं- धुआं कर जलने की होली। चिंता नहीं बस फिक्र कीजिए ना जनाब, चिंता कीजिएगा तो सूख कर लकड़ी हो जाइएगा, कोई काम नहीं आएगा।क्योंकि यहांँ मुँह देख कर गुलाल लगाया…

  • शारदीय नवरात्रि | Shardiya Navratri

    नवरात्रि का पर्व सम्पूर्ण भारत वर्ष के प्रमुख त्यौहारों/पर्वों में से एक है।‌ हर साल इन नवरात्रि के दिनों में माता रानी के नौ रूपों का पूजा एवं पाठ किया जाता है। जिसमें पहली: शैलपुत्री, दूसरी: ब्रह्मचारिणी, तीसरी: चंद्रघंटा, चौथी: कूष्माण्डा, पांचवीं: स्कंद माता, छठी: कात्यायिनी, सातवी: कालरात्रि, आठवीं: महागौरी नौवीं:  सिद्धिदात्री हर दिन किसी…

  • राम काज करिबै को आतुर

    जिस प्रकार से हनुमान जी महाराज को राम काज अर्थात अपने मालिक द्वारा निर्देशित कार्यों की आतुरता थी , वह धीरे-धीरे खत्म सी होने लगी है। वर्तमान समय में अक्सर देखा जा रहा है कि लोग अपने मालिकों से धोखेबाजी करने लगे हैं । उनमें वह कार्य करने के प्रति उत्साह नहीं दिखलाई देता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *