World Hindi Sahitya Ratna
World Hindi Sahitya Ratna

विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित हुए हिंद के सैनिक कवि “उदय”

 

विश्व के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जांबाज सैनिक कवि गणपत लाल उदय गांव अरांई तहसील अरांई जिला अजमेर राजस्थान के रहने वाले है जो वर्तमान में अपनी सेवाएं छत्तीसगढ़ में दे रहे है।

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2023 को संगम अकादमी एवं पब्लिकेशन संगम वाटिका कोटा राजस्थान द्वारा हिंदी भाषा साहित्य ‌के क्षेत्र में विशेष योगदान व उत्कृष्ट साहित्य सृजन हेतु सैनिक कवि “उदय” को विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान- 2023 प्रदान किया गया।

इस संस्था के संस्थापक ओमप्रकाश लववंशी संगम ने इस सम्मान की जानकारी चार दिन पहले ही दे दी थी उन्होंने उदय को बधाई देकर विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान में चयनित होने का जिक्र भी किया। और आज हिंदी दिवस के अवसर पर यह सम्मान देकर उदय को सम्मानित किया गया साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। आपकों बता दें उदय ने अब तक लगभग 2000 रचनाएं लिख दी है जो लगभग 300 पुस्तकों में प्रकाशित भी हो चुकी है।

आपको आए दिन अलग-अलग जगहों से प्रशंसा-पत्र और सम्मान-पत्र मिलते रहते है। आपकी दो पुस्तकें “सैनिक की कलम से” और “सेवा भक्ति के प्रतीक” प्रकाशित है जो ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है।

देश सेवा के साथ-साथ साहित्य में भी इतनी रुचि यह बात अनेंक कवि, लेखक, रचनाकार, साहित्यकार व हमारे अधिकारी एवं सहपाठी कहते नही थकते आज  भारत देश के साथ-साथ विदेशों में भी इनकी रचनाओं की सराहना की जा रही है। कोई फोन द्वारा तो कोई कमेंट में लिखकर यह बात बताते साथ ही निरंतर लेखन कार्य जारी रखने की सलाह देते रहते है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here