25 दिसंबर की शाम | 25 December ki Sham

25 दिसंबर की शाम

( 25 December ki Sham )

 

बुझा हुआ सा रहता था एक इंसान,
जो कहीं भी जाने से कतराता था।
एक शाम चला गया दोस्तों के साथ,
जहाँ क्रिसमस का मेला लगता था।

शहर से कुछ दूर, एक राह खामोश थी।
चर्च से थोड़ी दूर एक लड़की बेहोश थी।
टहलता से कदम चल पड़े थे उसकी ओर,
मोमबत्ती थी हाथ में, पर वो मदहोश थी।

नशे की गिरफ्त में, वो चल नहीं पा रही थी।
डबडबाती आँखों से, वो मुझे बुला रही थी।
हाथ थामकर उसका, चर्च तक ले आया मैं,
पूरी राह में वो बस मुझे ही देखे जा रही थी।

उस दिन हम उसे वहीं छोड़कर वापस आ गये।
ध्यान उसका रहा नहीं, अपनों में व्यस्त हो गये।
फिर एक दिन, जब दुर्घटना से हताहत हुए।
भान ही नहीं, कब अस्पताल तक पहुँच गये।

दो दिन बाद होश आया, तो कोई चिल्लाया।
अरे देखो देखो, सेंटा-क्लॉज को होश आया।
आँख खुली तो वही लड़की नजर आयी।
उसे देख, लबों पर मुस्कुराहट बिखर आयी।

अगले सात दिवस, वो हर क्षण खयाल रख रही थी।
कौन कौन है परिवार में, बस यही बात पूछ रही थी।
जब कहा गया मुझे, कि तुम अब घर जा सकते हो,
वो मेरे चेहरे की नजर आती मायूसी को बूझ रही थी।

ये लो मेरा फोन, और अभी घर से किसी को बुलाओ।
बहुत वक्त हो गया है, अस्पताल का बिल न बढ़ाओ।
मेरे परिवार में बस मैं हूँ, यह सुन कर वह घबरायी।
फिर खुद से गाड़ी मंगवाकर, घर पर छोड़ने आयी।

हर दवा का समय वो मुझे समझाती रही,
पर मेरी नजर उसके चेहरे पर ठहरी रही।
जाते वक्त मैनें पूछा, नाम क्या है तुम्हारा,
वो मुस्कुराते हुए बस मेरी तरफ देखती रही।

बिना अपना नाम बताये ही वो घर से चली गयी।
क्रिसमस पर फिर से चर्च पर मिलने का कह गयी।
धीरे धीरे फिर से दिसम्बर का महिना आ गया।
इस बार, मैं सबको चर्च चलने को कहता रहा।

पर सबकी मनाही, मैं अकेला चर्च चला गया।
विश्वास था शायद कि वो लड़की मिल जाये।
ढूंढता रहा मैं उसे वहाँ इधर उधर हर जगह,
काश! वो लड़की बस एक बार दिख जाये।

अफसोस! थक हारकर वापस लौटने लगा।
कार के पास किसी नें मेरा हाथ पकड़ लिया।
सान्ता-क्लॉज! मेरा गिफ्ट दिये बिना कहाँ चले?
इन शब्दों से उसनें मेरा दिल जकड़ लिया।

नाम तक नहीं पता था मुझे उसका।
पर उसे गले लगाकर मैं वहीं रो पड़ा,
इतना महंगा गिफ्ट दोगे क्या हमें,
उसकी इस बात मैं रहा अवाक् खड़ा।

आँसू पोंछकर उसने, उसने बस एक सवाल किया
सारी जिंदगी गिफ्ट देने पड़ेंगे, मंजूर है मेरे पिया?

 

रचनाकार : कृष्ण कान्त सेन
बाराँ ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

रंगोली | Rangoli

Similar Posts

  • सुनहरी सुबह  | Kavita

        सुनहरी सुबह   ( Sunahri subah )      सुनहरी सुबह नि:स्वार्थ भाव से प्रतिदिन सुबह आती है || आँख बंद थी अभी, खोए थे मीठे सपनों में | कुछ हंसीन प्यारे पल थे, हमारे अपनों में | तभी सुनहरी धूप ने दस्तक दी, नींद टूट गई | अंगडाई ले कर उठ गए, और…

  • दो अज़नबी एक रात

    दो अज़नबी एक रात पूँछ ले ऐ मुसाफ़िर रात की तन्हाई का सहारा lकलम कह उठेगी देख आसमान में चमकता सितारा llचाँद भी ऐंठकर चिल्ला उठता है lजब मेरे संघ एकऔर चाँद दिखता है ll चाँद ने पूँछा किसओर है चित lबीते पलकी ओर है पूँछ मत llकह दो ,ढलती रात में बढ़ता अंधेरा है…

  • बेटी का घर | Beti ka Ghar

    बेटी का घर ( Beti ka ghar )    बेटी का नहीं होता कोई अपना घर न्यारा, घर चाहे पिता का हो या पति का, होता है पराया। “पराये घर जाना है” से शुरू होकर, “पराए घर से आई है” पे खत्म हो जाता है ये फ़साना। जिसको बचपन से था अपना माना, बड़ा मुश्किल…

  • हार हो गई | Haar ho Gai

    हार हो गई ( Haar Ho Gai ) सारी मेहनत बेकार हो गईइस बार भी हार हो गईकोशिश की थी बहुत हमनेमगर बेवफा सरकार हो गई । बड़ी मेहनत से उसको पाया थाबड़ी मुश्किल से करीब लाया थाअचानक वह फरार हो गईकिस्मत फिर दागदार हो गई । पास आकर वो चली गईकिस्मत फिर से छली…

  • सिक्का | Sikka

    सिक्का ( Sikka  )   सिक्का उछालकर देखो कभी सिक्का थमाकर देखो समझ आ जायेगी जिंदगी कभी खुद को भी संभालकर तो देखो…. ये रौनक ,ये चांदनी ढल जायेगी उम्र की तरह दिन भी बदल जायेगा रात मे ही ढलती शाम की तरह…. पसीना बहाकर तो देखो गंध स्वेद की चखकर तो देखो कभी रोटी…

  • दीबार | Deewar kavita

     “दीबार”  ( Deewar )   –>मत बनने दो रिस्तों में “दीबार” || 1.अगर खडी हो घर-आंगन, एक ओट समझ मे आती है | छोटी और बड़ी मिलकर एक, सुंदर आवास बानाती है | मत खडी होने दो रिस्तों मे, टकरार पैदा कारती है | हंसते गाते हमारे अपनों मे, दरार पैदा करती है | –>मत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *