Desh ke Naam

भारत के | सजल

भारत के

( Bharat ke )

तुम हो वीर सपूत महान भारत के
बढाते हो तुम्हीं सम्मान भारत के ।।1।

निछावर करते प्राण, मोह नहीं करते
तुम विश्व-गुरु अभियान हो भारत के ।।2।

मौत का कफन बांध लडते हो वीर तुम
भारती-सपूत लाल महान भारत के ।।3।

मातृभूमि की मिट्टी लगे सबसे अनमोल,
कण-कण है चंदन समान भारत के ।।4।

वायु सहस्त्र बलों के शौर्य गाथा गाती
झूमकर करती नित सलाम भारत के।।5।

तिरंगा शान से फहराया कारगिल पर,
जवानों के सही प्रतिमान भारत के ।।6।

कारगिल विजय दिवस गाता है गुणगान
राष्ट्र हिन्दी भाषा पहचान भारत के।।7।

दृढ नेतृत्व ,अद्भुत – पराक्रमी तुम,
लाल माँ का स्वाभिमान भारत के ।।8।

कोटि नमन करते सदा सत्य सनातन
समर्पित सब अभिमान भारत के ।।9।

तुंग हिमालय शीश झुकाता जिसके आगे,
ऐसे ही होते हैं बलवान भारत के।।10।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

मन का सावन | छंदमुक्त गीत

Similar Posts

  • Geet by Dr. Alka Arora | यादें यूँ भी पुरानी चली आई

    यादें यूँ भी पुरानी चली आई ( Yaaden Yoon Bhi Purani Chali Aai )     मन की बाते बताये तुम्हें क्या है ये पहली मुहब्बत हमारी भले दिन थे वो गुजरे जमाने मीठी मीठी सी अग्न लगाई   हम तो डरते हैं नजदीक आके जान ले लो – ऐ जान हमारी कब से बैठे…

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा | Ram Lala ki Pran Pratishtha

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ( Ram lala ki pran pratishtha )    अब आ गई तारीख जिसका था हमें इन्तज़ार, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अब होगी साकार। सज गई अयोध्या नगरी सज गए वहां बाज़ार, सारा विश्व बोल रहा वाह भारत तेरे संस्कार।। ढोल-नगाड़े एवं पटाखें संग जलेंगे दीप हजार, भवसागर से पार करेंगे…

  • शिव आरती | Shiva Aarti

    शिव आरती ( Shiva Aarti )    ओम जय डमरूधारी, तेरी महिमा अतिभारी। मात -पिता तू मेरे, मात-पिता तू मेरे, आया तेरे द्वारी। ॐ जय डमरूधारी… (2) श्वेताम्बर, पीताम्बर सोहे अंग तेरे, शिव सोहे अंग तेरे। भांग, धतूर ही लाया, भांग, धतूर ही लाया और न कुछ मेरे। ओम जय डमरूधारी…. ओम जय डमरूधारी, तेरी…

  • चाहत | Chaahat

    चाहत ( Chaahat )    चाहत के मौन गलियारों में, नेह का मृदुल स्पंदन उर तरंग नवल आभा, प्रसून सदृश मुस्कान । परम स्पर्शन दिव्यता, यथार्थ अनूप पहचान । मोहक स्वर अभिव्यंजना, परिवेश सुरभि सम चंदन । चाहत के मौन गलियारों में, नेह का मृदुल स्पंदन ।। अनुभूति सह अभिव्यक्ति , मिलन अहम अभिलाषा ।…

  • बता दो | Bata Do

    बता दो ( Bata Do ) पत्थर दिल तो नहीं हो तुम वह बर्फ भी नहीं हो जो पिघल जाए ताप पाकर बहती प्रवाह मय धारा भी नहीं हो जो कर दे शीतल समीर को तब क्या हो तुम क्या सिर्फ कल्पना मात्र हो मस्तिष्क की या कोई एहसास हो धड़कन की या सिर्फ सपने…

  • अभिमान | Poem abhimaan

    अभिमान ( Abhimaan )   किस बात का गुरूर है क्यों है मगरूर तू क्या तूने कर दिया क्यों है नशे में चूर तू   गर्व ही करना तो कर ले वतन की शान पे बोल मीठे बोल प्यारे धरती पर इंसान से   होकर नशे में चूर तू मत करना अभिमान चंद सांसों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *