Kargil Jung

कारगिल शौर्य गाथा | Kargil Shaurya Gatha

कारगिल शौर्य गाथा

( Kargil Shaurya Gatha )

1999 का वह काला दिन, हमला पाक ने कर,
लहू -लुहान कारगिल भू किया।
लेह लद्दाख के “द्रास”क्षेत्र में,
मचा दिया हाहाकार भयंकर।।

18 हजार फीट ऊॅंचाई पर,
छिड़ा महा भयंकर युद्ध।
विपरीत हालात मौसम के थे।
फिर भी लड़े ,वीर हमारे जी जान से। ।

” द्रास” सेक्टर के 5140 पॉइंट पर,
लेफ्टिनेंट जनरल योगेश जोशी के नेतृत्व में,
निकल पड़ी रणबांकुरों की टुकड़ी,
सीना ताने बम वर्ष के बीच।।

“ऑपरेशन विजय” के लिए,
जान हथेली पर ले, लड़े वीर मर्दाना।
छोड़ प्राणों का मोह,
कुर्बानी देदी निज की।।

अदम्य साहस का प्रदर्शन,
कैप्टन विजय बत्रा ने किया।
“टाइगर हिल” पर तिरंगा लहराया।
फिर सो गया, भारत माँ की गोद में सदा के लिए।।

दो माह तक चला युद्ध यह,
समाप्त 26 जुलाई को हुआ था।
जानें गंवाई 527 जवानों ने।
तब विजयमाला पहनी भारत माँ ने।।

26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर
वीरों की शहादत को सलाम हम नित्य करेंगे।
शौर्य और अभिमान का सूचक,
“कारगिल विजय दिवस” है बड़ा महान।
करता रग- रग में हिम्मत साहस का संचार।।

चंद्रकला भरतिया
नागपुर ( महाराष्ट्र. )

यह भी पढ़ें :-

संकटमोचन हनुमान | Kavita Sankatmochan Hanuman

Similar Posts

  • दुपहरी जेठ की | Dupahari Jeth ki

    दुपहरी जेठ की ( Dupahari Jeth ki )    जेठ की दुपहरी नंगे पांव चलती है, जड़ हो चेतन सभी को ये खलती है। सूख जाता है तब नदियों का पानी, गरम -गरम लू चहुँ ओर चलती है। बेचारे परिन्दे बुझायें प्यास कहाँ, तवे की तरह धरती खूब तपती है। झुलस जाता है कलियों का…

  • सोलह श्रृंगार | Kavita Solah Shringar

    सोलह श्रृंगार ( Solah Shringar ) मैं तो सुहाग सिंदूर मांग सजाऊँ, मैं तो कंगन ,चूड़ी खन – खन खनकाऊँ, मैं तो पायलियाँ छन – छन छनकाऊँ , होता नहीं भाग्य में लिखा सबका सोलह श्रृंगार, चाहिए इसके लिए प्रभु जी की कृपा अपार। मैं तो मेंहदी हाथ रचाऊँ, मैं तो महावर पांव लगाऊँ, काजल…

  • हमको नशा है | Kavita in Hindi on desh bhakti

    हमको नशा है ( Humko nasha hai )      हमको नशा है अपने वतन के ध्वज का, भारत के प्यारे अपने इस संविधान का। राष्ट्रीय-गीत और हमारे राष्ट्रीय-गान का, हिन्द का गौरव इस हिंदी राजभाषा का।।   राष्ट्रीय पक्षी मोर व राष्ट्रीय पशु बाघ का, खेल में हाकी व राष्ट्रीय मुद्रा रुपया का। चिन्ह…

  • हे ईश्वर क्या तेरी माया | Poem hey ishwar kya teri maya

    हे ईश्वर क्या तेरी माया ( Hey ishwar kya teri maya )   हे ईश्वर क्या तेरी माया कहीं धूप कहीं पर छाया लीला अपरंपार प्रभु तेरा खेल समझ ना आया कहीं आंधी कहीं वर्षा खुशियों भरा मधुमास हरसा बाद कहीं सूखा मिलता बिन पानी के प्यासा तरसा झरनों से जल बरसाया पहाड़ों पर चमन…

  • मैं और चाय | Main aur chai

    ” मैं और चाय “ ( Main aur chai )   ले चाय की चुस्की लगाते थे, दोस्तों के साथ महफिल हम जमाते थे। लंबी-लंबी छोड़ कर गप्पे हम लड़ाते थे, चाय की टपरी पे आधी ज़िंदगी बिताते थे। टांग खींच कर दोस्तों की खूब मस्ती करते थे , पता ही नहीं चलता कब घंटों…

  • विरह | Virah ke geet

    विरह ( Virah )   वो अपनी दुनिया में मगन है, भूल के मेरा प्यार। मैं अब भी उलझी हूँ उसमें, भूल के जग संसार।   याद नही शायद मैं उसको,ऋतु बदला हर बार। विरह वेदना में लिपटी मैं, प्रीत गयी मैं हार।   मैं राघव की सिया बनी ना, जिसकी प्रीत सहाय। मैं कान्हा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *