हृदयांगन साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था (पंजीकृत) मुंबई एक राष्ट्रीय संस्था हैं ।अभी इस संस्था में नये संरक्षक मंडल तथा कार्यकारिणी का चयन हुआ।

नवरात्रि के पावन पर्व मे चयन प्रक्रिया में महिलाओं का वर्चस्व रहा। संस्थापक अध्यक्ष श्री विधुभूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संस्था निरन्तर प्रगतिपथ पर बढती जा रही हैं। 26 अगस्त 2022 को मुंबई मे हुये सम्मान समारोह और राष्ट्रीय कविसम्मेलन के बाद तो हृदयांगन संस्था सुप्रसिद्ध हो रही है।

अतः इसे ध्यान मे रखते हुये डा0 विद्युत प्रभा जी जोकि देहरादून से है उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।। साथ ही डा0 अलका अरोड़ा जी को संस्था का उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया है।नया संरक्षक मंडल और कार्यकारिणी समिति गठित की गयी है जो इस प्रकार है।

नया संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी

संरक्षक मंडल
1:श्री श्रीकृष्ण द्विवेदी, साहित्याचार्य, साहित्यरत्न
श्रीमद्भागवत प्रवक्ता,कानपुर
2:श्री डा0 रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी ‘प्रलयंकर’
भूतपूर्व प्रधानाचार्य वरिष्ठ साहित्यकार अमेठी उत्तर प्रदेश
3: एडवोकेट श्री बी0एल0 शर्मा
समाजसेवी, साहित्यप्रेमी ठाणे महाराष्ट्र
4: श्री वी0एस0 डोले भूतपूर्व बैंकर वड़ोदरा गुजरात
5: डा0 रचना पाण्डेय शिक्षिका एवं समाजसेवी एवं आध्यात्मिक कार्यो मे सहयोगी कानपुर
6: श्री नीरजकान्त सोती बिजनौर सहयोगी सामाजिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक कार्यक्रमों में रूचि
7: डा0 ममता राज शर्मा जयपुर
============


कार्यकारिणी

संस्थापक अध्यक्ष
1:श्री विधु भूषण विद्यासागर,ठाणे मुम्बई संगठन प्रभारी
संपर्क 9769988622

मार्गदर्शक मंडल
2: डा0 श्री श्रीहरिवाणी कानपुर
3: श्री नागेंद्र नाथ गुप्ता मुंबई
4: श्री शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र ठाणे मुंबई
5: डा0 राघवेन्द्र शुक्ल लखनऊ

अध्यक्ष

6: डा0 विद्युत प्रभा चतुर्वेदी’मंजू’ देहरादून

उपाध्यक्ष
7: डा0 प्रमिला पाण्डेय कानपुर (साहित्यिक मार्गदर्शक कानपुर प्रभारी)
8: श्री आशीष त्रिवेदी मुंबई (प्रबंधन एवं प्रशासन)
9 : श्री प्रमोद मिश्र उन्नाव (उत्तर प्रदेश एव विशेष उन्नाव जनपद प्रभारी)
10: श्रीमती शिल्पा सोनटक्के (महाराष्ट्र प्रभारी)
11: डा0 अलका अरोड़ा देहरादून (कार्यक्रम संयोजन एवं उतराखंड प्रभारी )

सचिव मंडल
12: श्री उमेश मिश्र प्रभाकर राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक
13 श्री तेज पाल गुप्ता विशेष सचिव(वित्त प्रबंधन)
14:श्री विनय दीप शर्मा राष्ट्रीय मीडिया सचिव मुंबई
सचिव (प्रबंधन)
15: श्री रजत त्रिपाठी सचिव
कानपुर
16:श्री आशुतोष त्रिवेदी सचिव कानपुर
17:श्री अनुराग त्रिवेदी सचिव कानपुर
18: श्री अभिषेक यशु त्रिवेदी मुंबई सचिव (तकनीकी)
कोषाध्यक्ष
19: श्रीमती चेतना बाजपेई, मुंबई

डा0 अलका अरोड़ा ने देहरादून से बताया कि हृदयांगन संस्था अनेको साहित्यिक एवं सामाजिक कार्य विगत तीन वर्षों से करती आ रही है । अभी हाल मे 26 अगस्त 2022 को अमृत महोत्सव पर मुंबई मे हुआ सम्मान समारोह और राष्ट्रीय कविसम्मेलन बहुत चर्चित रहा।

संस्थापक अध्यक्ष ने संरक्षक मंडल और नई कार्यकारिणी समिति को बधाई देते हुये विश्वास जताया कि हृदयांगन संस्था निरन्तर प्रगतिपथ पर अग्रसर होती रहेगी।

यह भी पढ़ें :-

गर्भस्थ शिशु संरक्षण पर एक कवि सम्मेलन के माध्यम से कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here