Kavita titli ban ud jau

तितली बन उड़ जाऊं | Kavita titli ban ud jau

तितली बन उड़ जाऊं

( Titli ban ud jau )

 

नीले अंबर खुले आसमां तितली बन उड़ जाऊं।
सारी दुनिया घूम के देखूं महकूं और मुस्काउं।

 

डगर डगर गांव-गांव देखूं सारे रंग अलबेले।
हौसलों के पंख लगा देखूं दुनिया के मेले।

 

हिम्मत और हौसलों से कुछ करके मैं दिखलाऊं।
देखूं दुनिया के नजारे नया अनुभव फिर पाऊं।

 

खिलते हुए चमन की खुशबू दूर दूर तक ले जाऊं।
हंसते रहना जीव जगत में सब को संदेश सुनाऊं।

 

प्रेम सुधारस मोती बांटूं हर दीनों के दुख सारे।
भगवन मुझको शक्ति देना सारे जग के रखवारे।

 

प्रेम भरा संदेशा लेकर उड़ती फिरूं सारे जहान में।
तितली बन उड़ जाऊं मैं स्वछंद खुले आसमान में।

 

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

राम सुग्रीव मिताई | Poem Rama Sugriva

Similar Posts

  • प्यार करता हूँ | Pyar Kavita

     प्यार करता हूँ  ( Pyar karta hun )   बहार क्या होती है फूल क्यूँ खिलते हैं भँवरे क्यों गाते हैं खुशबू क्यों बिखरती है सूरज क्यों निकलता है चाँद रात भर आकाश में, क्यूँ चक्कर लगाता है बारिश क्यों होती है दिन क्यूँ होता है रात क्यूँ ढलती है। हवा क्यों बहती है पँछी…

  • हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे | Hey Hans Vahini

    हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ( Hey hans vahini aisa var do )   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन ।…

  • मेरी बेटी | Meri Beti

    मेरी बेटी  ( Meri Beti )    देखो ना कितनी खामोश बैठी है आज मेरी बेटी, देखो ना कितना शांत है आज मेरी बेटी, देखो कैसे स्थिर सोई है आज मेरी बेटी, देखो ना एकबार फिर से दुल्हन के लिबास में सजी है मेरी बेटी, देखो ना कैसे बिना पापा को आवाज दिए, चुपचाप मेंहदी…

  • नवरात्र के प्रसाद में | Navratra

    नवरात्र के प्रसाद में ( Navratra ke Prasad mein )    सृजनात्मकता प्रस्सपुरण,नवरात्र के प्रसाद में परम काल चेतना जागरण, रज रज मांगलिक भोर । नव नौ रूप मां अनूप दर्शन, शक्ति भक्ति अलौकिक छोर । तमोगुणी शोध विवेचना, जय माता दी संवाद में । सृजनात्मकता प्रस्सपुरण, नवरात्र के प्रसाद में ।। आराधना शीर्ष स्पर्शन,…

  • समय के लम्हे | Kavita Samay ke Lamhe

    समय के लम्हे ( Samay ke Lamhe ) काश! समय के वो लम्हे फिर से वापस आ जाएं । मुरझाए जो फूल पलाश के फिर से हर्षित हो जाएं।। फिर से हो चुहलबाज़ी उन तिरछी नजरों की। बिन बोले ही कहते जो बातें उन अधरों की। ये चुप्पी साधे होंठ फिर से मंद मंद मुस्काएं…

  • सावन की फुहार | Kavita Sawan ki Fuhar

    सावन की फुहार ( Sawan ki Fuhar ) सावन की पड़ें फुहार तन मन में मस्ती छा जाए मेघा गाएं राग मल्हार जियरा धक-धक करता जाए ।। जियरा धक-धक करता जाए दिल में कोई हूक उठाए धरती अंबर का ये प्यार जियरा धक-धक करता जाए।। सावन की पड़े फुहार तन-मन में मस्ती छा जाए ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *