Phagun ke Rajsthani Geet

फागण में उड़े रे गुलाल | Phagun ke Rajsthani Geet

फागण में उड़े रे गुलाल

( Phagun mein ude re gulal ) 

 

फागण में उड़े रे गुलाल लो रंग छायो केसरियो
झूम झूम नाचे नरनार रंगीलो आयो फागणियो
फागण में उड़े रे गुलाल

झूम झूमके मस्ती में गाएं इक दूजे को रंग लगाएं
चंग बांसुरी संग बजाए रसिया होली तान सुनाएं
भर पिचकारी मोहन प्यारे आजा लेकर रंग गुलाल
रंग बसंती फागुन आया है गांव की गोरी गोरे गाल
फागण में उड़े रे गुलाल

गली-गली में टाबर टोली खेल रहे हैं रंग रंगोली
रंग अबीर गुलाल लगाए नाच रहे हैं हमजोली
गीत सुरीला प्यारी बोली खुशियों से भर जाए झोली
बरस रही है प्रीत की बूंदे मिल गा रहे मस्ती में होली
फागण में उड़े रे गुलाल

पीली सरसों महक गई है खेतों में आईं हरियाली
मस्त बहारे हुई दीवानी चेहरों पर छाई खुशहाली
रंग रंगीला मौसम हो गया मदमस्त गुलाबी गाल
रसिया होली संग में खेले गोरी चले मोरनी चाल
फागण में उड़े रे गुलाल

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

श्वेत वर्ण | Kavita Shwet Varn

Similar Posts

  • जहां तुम वहां मैं | Jahan Tum Wahan Main

    जहां तुम वहां मैं ( Jahan tum wahan main )   जहां तुम वहां मैं, मिल जाऊं दिलबर जानी। तुम आवाज देके देखो, निभाऊं प्रीत पुरानी। तुम प्रेम की हो सरिता, मेरे प्यार की निशानी। तुम भावों की गूंथी माला, कोई गीत हो जुबानी। शब्दों की अविरल धारा, कलकल बहता पानी। सागर मिलन को सरिता,…

  • मैं अकेला इक काफिला हूं | Geet Main Akela

    मैं अकेला इक काफिला हूं ( Main akela ek kafila hoon )    मैं अकेला इक काफिला हूं, चलता जाता मौज में। गीत रचता नित नया, काव्य शब्द चुनता ओज के। वीरों महावीरों रणवीरों की, तरुणाई जगाने चला हूं। राष्ट्रधारा में देशभक्ति की, वीर गाथा सुनाने चला हूं। मैं अकेला इक काफिला हूं हल्दीघाटी हुंकार…

  • तेरा साथ है | Geet Tera Sath

    तेरा साथ है ( Tera sath hai )   मौसम में बहारों में, सपनों चांद सितारों में। मुश्किलों अंधियारों में, अपनों गैर हजारों में। तेरा साथ है आंधी और तूफानों में, मधुबन और वीरानों में। गीत गजल गानों में, प्यार भरे अफसानों में। प्रीत भरे तरानों में, दिल के हसीं अरमानों में। हानि और नुकसानों…

  • कलम ही हथियार है | Geet Kalam hi Hatiyar Hai

    कलम ही हथियार है ( Kalam hi Hatiyar Hai ) कल्पनाओं का सागर है, शब्दों का भंडार है। सृजन ही शक्ति हमारी, कलम ही हथियार है। कलम ही हथियार है आंधी तूफानों से टकराती, लेखनी की धार है। चेतना का दीपक जलाता, सदा कलमकार है। ओज की हुंकार भरे, बरसे प्रीत की फुहार है। गीत…

  • चलो कुछ मीठा हो जाए | Chalo Kuch Meetha ho Jaye

    चलो कुछ मीठा हो जाए ( Chalo kuch meetha ho jaye )   चलो कुछ मीठा हो जाए, प्यार के गीत हम गाए। अधर रसधार बरसाए, तराने मनभावन लाएं। चलो कुछ मीठा हो जाए मोती प्यार भरे लेकर, सजाएं दिलों की महफिल। खुशियां आपस में बांटे, जोड़े हम दिलों से दिल। बैठ कर दो घड़ी…

  • बदलाव की लहर | Badlav ki Lahar

    बदलाव की लहर ( Badlav ki lahar )   नया जमाना नई सभ्यता नई भोर नई लाली है। बदलावों की लहर है, यहां हर बात निराली है। यहां हर बात निराली है बदल गया सब रंग ढंग, फैशन बदला सारा। बदल गई है रीत पुरानी, बदली जीवनधारा। अपनों में बेगाने होकर, चाल चले मतवाली। टूट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *