Swarg Narak

स्वर्ग नरक | Swarg Narak

कहा जाता है कि जीवित जा नहीं सकता है और मरा हुआ व्यक्ति बता नहीं सकता तो आखिर स्वर्ग नरक को किसने देखा है। लेकिन देखा जाए तो इसी स्वर्ग नरक पुण्य पाप मुक्ति ईश्वर आदि के माध्यम से धर्म गुरुओं में हजारों वर्षों से समाज को गुमराह किये हुए है।

देखा गया है कि महिलाएं बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति की होती है। विभिन्न प्रकार के व्रत उपवास में जितना महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है उतना पुरुष नहीं। देखा जाए तो पिछले दो दशकों से धार्मिक चैनलों की बाढ़ आ गई है।

इसी के साथ नित्य नए नए बाबा भी उत्पन्न हो गये है। धार्मिक सत्संगो में पुरुष से ज्यादा महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। सत्संग से पूर्व कलश यात्रा,यज्ञ मंडप आदि बनाने का कार्य किया जाता है, जिसमें जो महिलाएं घर पर एक काम नहीं करती है वह वहां दिन रात ऐसी लगीं रहती हैं जैसे स्वर्ग का टिकट उन्हें ही मिलने वाला है।

यज्ञ मंडप को सजाने या कलश यात्रा को सिर पर धारण करने सभी तामझाम स्त्रियों को ही करना पड़ता है। साथ ही भव्य आरती वगैरा में भी महिलाएं ही आगे रहती है। महिलाओं का इस प्रकार से सत्संग में भागीदार उनकी श्रद्धा कम बाबाओं की चालाकी ज्यादा होती है।

उन्हें पता होता है कि महिलाएं धर्मभीरु ज्यादा होती है, मुफ्त में भगवान के नाम पर बेगार उनसे ज्यादा कोई नहीं कर सकता है। ऐसे में कई महिलाएं व्रत उपवास भी रखती है। एक तरफ तो इतनी मेहनत ऊपर से पेट खाली होता है।

जिसके कारण कई बार तो वह बीमार भी हो जाती हैं फिर भी छू चा नहीं करती है। कई कई सत्संगो में तो यह कलश यात्रा दो-तीन किलोमीटर की होती है और कलश भी पांच दस किलों का होता है। जो महिलाएं घर में कभी कोई काम नहीं करती है वह भी बिना किसी प्रतिरोध के करतीं हैं।

एक शराबी पति से ज्यादा पाखंडी अंधविश्वासी पत्नियां ज्यादा खतरनाक होती हैं क्योंकि शराबी पति अपने बच्चों को कभी शराब नहीं पिलाता लेकिन अंधविश्वासी पत्नियां अंधविश्वास और पाखंड अपने बच्चों में कूट-कूट कर भर देती हैं, और उनको मानसिक रूप से ग़ुलाम बना देती हैं। यह गुलामी पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती हैं।

किसी भी धर्म का उद्देश्य भगवान और भक्त के बीच संबंध स्थापित करना नहीं होता है बल्कि मनुष्य मनुष्य के बीच संबंध स्थापित करना होना चाहिए। जो धर्म मनुष्य मनुष्य के बीच प्रेम भाईचारा कायम नहीं कर सकता तो हम उसे धर्म कैसे कह सकते हैं। यह सब भोली भाली जनता को मूर्ख बनाने का धंधा है।

वास्तविक रुप से देखा जाए तो हमारे धर्म गुरुओं ने हजारों वर्षों से स्वर्ग नरक पुण्य पाप मुक्ति ईश्वर आदि के माध्यम से मनुष्य को मानसिक रूप से ग़ुलाम बना दिया है। मनुष्य कितना भी शिक्षित हो जाता है लेकिन इस गुलामी से आजाद होना बहुत ही मुश्किल है।

यदि कोई व्यक्ति इसका प्रतिरोध भी करता है तो उसे कहा जाता है कि चार अक्षर पढ़ कर इसका दिमाग खराब हो गया है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता है।

वर्तमान समय में आवश्यकता है कि हम अपने बच्चों को स्वर्ग नरक पुण्य पाप जैसे काल्पनिक बातों से बचाएं। उन्हें धर्म के वास्तविक स्थिति का बोध कराए।

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

शिक्षा का व्यापार | Shiksha ka Vyapar

Similar Posts

  • लघुकथा: “चार बजे की माँ”

    सुबह के चार बजे थे।बाहर अभी भी अंधेरा पसरा था, मगर प्रियंका की नींद खुल चुकी थी।अलार्म बजने से पहले ही उसकी आँखें खुल गई थीं — जैसे उसकी जिम्मेदारियाँ अलार्म से भी पहले जाग जाती हों। बिस्तर छोड़ते ही ठंडी ज़मीन पर पैर रखते हुए एक ही ख्याल —“आज कुछ भी छूटे नहीं…” रसोई…

  • माई का आशियाना | Mai ka Ashiyana

    एक माई थी। जिसका अपना कच्चा मकान टूट कर गिर गया था। उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि घर को बना सके। जिसके कारण वह मड़ैया बनाकर किसी प्रकार गुजर बसर कर रही थी। पति को गुजरे धीरे-धीरे दशकों हो गए थे। जो भी कमाई हो रही थी। किसी प्रकार से घर में नून…

  • मौन | Laghu katha maun

    मौन ( Maun )   सुधा ने अपने पति से पूछा रोज की तरह उसकी आदत थी बाहर जा रहे हो कब तक लौट आओगे l यह जानकारी वह जानकारी हासिल करने के लिए नहीं लेती थी l या उन पर पहरेदारी नहीं करती थी l बल्कि वह जानना चाहती थीl यदि देर से आ…

  • बभ्रुवाहन-एक योद्धा

     # कहानी_से_पहले_की_कहानी                           ★★  महाभारत के बाद मुनि वेदव्यास और श्री कृष्णजी ने धर्मराज युधिष्ठिर से राज्य के उत्थान हेतु अश्वमेध यज्ञ करने का आह्वान किया। अश्वमेध यज्ञ अर्थात विजय-  पर्व,सुख समृद्धि की कामना और खुद को विजेता घोषित करने का उपक्रम। युधिष्ठिर…

  • रंग | Kahani Rang

    कमर के नीचे मिनी स्कर्ट ,छह इंच ऊँची एड़ी को सेंडिल , कीमती जेवर ,चार इंच पेट दिखाती लाल रंग की टॉप और होठो में सिगार दबाए मोना अपनी शेवरले गाड़ी में धुँए कर छल्ले छोड़ती फर्राटे भरती सडक़ पर दौड़ी जा रही थी कि अचानक उसे गङ्गा बैराज का पुल नजर आया तो देखते…

  • सवाल

    “हेलो काव्या, मैं विनीता बोल रही हूँ। क्या तुमने एमएससी मैथ एंट्रेंस एग्जाम का फॉर्म भरा है??” “हां विनीता, मैंने भी फॉर्म भरा है। मैंने सुना है कि इस बार सभी का एग्जाम सेंटर बरेली कॉलेज बरेली को ही बनाया गया है।” “ठीक कह रही हो, मेरा एग्जाम भी बरेली कॉलेज बरेली में ही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *