तस्वीरें भी कुछ कहती हैं

तस्वीरें भी कुछ कहती हैं

तस्वीरें भी कुछ कहती हैं

 

आज मेरे सामने एक तस्वीर नहीं ,
अनेकों तस्वीरें पड़ी हैं  |
अपनी – अपनी व्यथा , दुख और दर्द को लेकर खड़ी हैं |
?
आज माँ की तस्वीर को देखा ,
जो नम आँखों से मुझे देख रहीं थीं ,
आपनी ममता और स्नेह से दुलार रहीं थीं |
ऐसा लगा वो कह रहीं हैं
मुझसे ही क्यों ,
सारी माताओं से प्रेम करो ,
उनके भी दुख दर्द की तरफ
सहयोग के हाथ धरो |
?
पिता के तस्वीर से आवाज़ आ रही थी ,
मेहनत , हिम्मत , साहस और कर्मठता की सुगंध चारों ओर छा रही थी |
जैसे वो कह रहे हों –
आगे बढ़ो और जीत लो सारे संसार को ,
अपनी मेहनत और लगन से प्राप्त कर लो सारे अधिकार को|
?

 

बहन की तस्वीर एक अलग कहानी कह रही थी ,
आंसू , दर्द , उत्पीड़न और शोषण की गाथा गा रही थी |
चुपचाप अनकहे अनसुलझे सवालों से घिरी ,
दुख और पश्चाताप के आंसू बहा रही थी |
किस तरह इस आंगन से उस आंगन को गई ,
माता पिता भाई और अपने परिवेश से अलग हो गई |
?
भारत माता की तस्वीर को देखकर तो मुझे रोना ही आ गया,
उनकी इस दुर्दशा को देखकर डर से पसीना आ गया |
अत्याचार , शोषण और भ्रष्टाचार उन्हें नोच रहे थे ,
इनके दुखों को दूर करने के लिए
?
क्या करें  ?
हम सोच रहे थे |
ऐसा लगा कि वो कह रहीं हैं  –
उठो , जगो और जगाओ ,
रावण और कंसों के महलों में आग लगाओ |
तुम अमर शहीदों के सपूत हो ,
इन बुराईयों को जड़ से मिटाओ |
तुम सब धरा पुत्र हो,
मेरी आँखों के सितारे हो ,
फिर से मेरी एक नई तस्वीर बनाओ |
भारत को पश्चिमी सभ्यता की तरफ नहीं ,
पूर्वी सभ्यता की तरफ ले आओ |

?

लेखक :– एम. एस. अंसारी (शिक्षक)

गार्डन रीच रोड़
कोलकाता -24 ( पश्चिम बंगाल )

यह भी पढ़ें : 

https://thesahitya.com/ab-kalam-likhe-kiski-jaygaan-kavita/

Similar Posts

  • फलों के चमत्कार | Phalon ke Chamatkar

    फलों के चमत्कार! ( Phalon ke chamatkar )   आंवला ** रस आंवला का , खाएं चूस चूस। बढ़ाए एम्युनिटी, भरे ऊर्जा ठूंस ठूंस।। अनार *** चबाकर खाएं दाना भरपूर अनार का। नाम लेवा ना रहेगा आदम बीमार का।। पपीता *** पेट का रोगी खाएं पपीता कांच ही। समूल नष्ट करेगा व्याधि, शीघ्र सांच ही।।…

  • बुलंद हुंकार | Poem Buland Hunkar

    बुलंद हुंकार ( Buland hunkar )   मझधार में डूबी नैया अब पार होनी चाहिए कवियों की भी संगठित सरकार होनी चाहिए   सत्ता को संभाले कविता लेखनी की धार बन मंचों से गूंज उठे वो बुलंद हूंकार होनी चाहिए   मातृभूमि को शीश चढ़ाते अमर सपूत सरहद पे महासमर में योद्धाओं की ललकार होनी…

  • आभा गुप्ता की कविताएं | Abha Gupta Poetry

    श्री गणेश श्री गणेश, प्रथमेश, गजानन,करूँ तुम्हारे चरण मे वंदन,करते दूर दुखियों के क्रंदन,तन, मन, धन हम करें समर्पन, हे शिव पुत्र, पार्वती दुलारे,धन्य नयन दर्शन से तिहारे,जब तेरा हम नाम पुकारें,कट जाऐ सब विघ्न हमारे,कर जोड़ नमन कर जोड़ नमनचरणों में नमन करती हूँ,श्री गणेश, प्रथमेश, गजानन,करूँ तुम्हारे चरण मे वंदन, मूसक वाहन मे…

  • चोरी कर के लिखता हूँ मैं

    चोरी कर के लिखता हूँ मैं क्या लूटा है मैंने बतला, झूठे क़िस्से गढ़ा ना करजन्मजात दौलत वाला हूँ, तौहमत यूँ ही मढ़ा ना कर भूखा-नंगा था ये कह कर, मियां बेइज्जती करता क्योंतू भी रंग जा मेरे रँग में, तिल का ताड़ बड़ा ना कर पहले ही से मैं बेचारा, मुश्किलात में घिरा हुआज़ख़्मों…

  • हमारा संविधान | Kavita

    हमारा संविधान ( Hamara Samvidhan ) ***** दिया है हक हमें लड़ने का बढ़ने का डटने का सपने देखने का बोलने का समानता का अपनी मर्ज़ी से पूजन शिक्षण करने का आजादी से देश घूमने का। किसी भूभाग में आने जाने का बसने और कमाने खाने का। न कोई रोक टोक न कोई भेदभाव सभी…

  • हे शिव तनया ! मातु नर्मदे

    हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ( नर्मदा जयंती – गीतिका )   हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ! नमन तुम्हें हर बार । हमें प्यार से दुलराने तुम, खुद चल आईं द्वार !! सदा सदा आशीष दिया है, तुमने सब पुत्रों को सुख समृद्धि और सौभाग्यों के देकर उपहार !! दे अपने वरदान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *